Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
- अंधेरे से उजाले की ओर- कृष्णा और अनिता के जीवन में सुशासन ने भरी उम्मीद की रोशनी
- छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 42 IAS अफसरों के तबादले
- स्टेट कैपिटल रीजन: छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को नई दिशा
- मोर गांव– मोर पानी महाअभियान से मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी बना जल संरक्षण का मॉडल जिला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज स्वामी विवेकानंद विमानतल पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे पी नड्डा का आत्मीय स्वागत किया।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जवानों ने नक्सलियों के हथियार बनाने की फैक्ट्री को धवस्त कर दिया है। सीआरपीएफ और डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने बंदूक और गोला-बारूद बनाने के लिए मीनागट्टा इलाके के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण फैक्ट्री बना रखा था। इसे रविवार को धवस्त करने पर जवानों को बड़ी मात्रा में डंप सामग्री बरामद हुई है, जिसमें 8 सिंगल शॉट रायफल शामिल है। दरअसल, सुकमा पुलिस की नई रणनीति और लगातार समन्वित एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते माओवादियों के नेटवर्क पर लगातार करारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। शव की हालत बेहद भयावह है, मृतक का सिर शरीर से अलग था, जो मौके पर नहीं मिला है। वहीं उसके हाथ के पंजे भी गायब है। स्थानीय लोगों ने पानी में शव दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। बता दें कि सूचना मिलते ही माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सुरक्षित किया। प्रारंभिक जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की स्थिति और सिर के गायब…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में किसानों को मिल रहा सीधा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी व्यवस्था को लगातार अधिक सरल, पारदर्शी और किसान-हितैषी बनाया जा रहा है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए शासन द्वारा ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन टोकन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे किसान घर बैठे अपनी सुविधा अनुसार टोकन प्राप्त कर पा रहे हैं। इस डिजिटल पहल से धान खरीदी की प्रक्रिया समयबद्ध होने के साथ-साथ खरीदी केंद्रों पर भीड़ नियंत्रण में भी प्रभावी सिद्ध हो रही है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। परिवार जीवन की वह गाड़ी है जिसकी दो मुख्य कड़ी है पति और पत्नी। इनमें से किसी एक का साथ छूट जाने पर दूसरे के कंधों पर संघर्ष दोगुना हो जाता है। ऐसी ही परीस्थितियों में वर्षों तक पक्के घर का सपना संजोकर रखने वाली श्रीमती बुधिया बाई अब अपने नये आवास को देखकर भावुक हो उठती है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य के मुखिया, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती है क्योंकि इनके प्रयासों से आवास का सपना पूरा हुआ है। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा के ग्राम…
दो वर्षों के सुशासन में बदली कुनकुरी की तस्वीर, विकास की लिखी गई नई इबारत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन के दो वर्षों के दौरान विकास की नई गति देखने को मिल रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र को 107 करोड़ 32 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की स्वीकृति देकर मुख्यमंत्री ने नगर को ऐतिहासिक सौगात दी है। इन योजनाओं से कुनकुरी नगर की आधारभूत संरचना, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, पर्यटन, यातायात और नागरिक सुविधाओं में व्यापक और दीर्घकालिक सुधार होगा। कुनकुरी नगर में युवाओं को आधुनिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में भी गांधी और राम के नाम पर नेताओं की बयानबाजी जारी है। कांग्रेस आज वीबी- जी राम जी बिल को लेकर आजाद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रही है, जिसे लेकर विधायक पुरंदर मिश्रा ने शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देना शर्मनाक है। महात्मा गांधी ने अंतिम समय में ‘हे राम’ कहा था। भाजपा ने उनके सिद्धांतों के अनुसार काम किया। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि वे…
कांग्रेस के प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम शर्मा का बयान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गांव वालों को 100 से 125 दिन रोजगार मिलेंगे तो कांग्रेस को बुरा क्यों लग रहा है। गांव में अच्छा परिवर्तन आया है, वह लोग तैयार हैं। तो कांग्रेस को क्या दिक्कत है। भाजपा गांधी जी की मान्यताओं के ज्यादा करीब है। ऐसी राजनीति करने से कुछ नहीं होता, जनता के बीच जाना पड़ता है। कल फिर कांग्रेस हार जाएगी तो EVM का रोना रोएगी।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सतनाम चौक पर बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह के दौरान नाचने को लेकर हुए मामूली विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, उरला के सतनाम चौक पर जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाच-गाने का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान नीतिल खरे (मृतक) और कुछ अन्य युवकों के बीच नाचने की बात को लेकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़। घाघरा बटालियन कैंप में बीती रात एक CAF जवान को उसी कैंप के दूसरे जवान ने गोली मार दी। मृतक जवान गहरी नींद में सोया हुआ था, इसी दौरान आरोपी ने गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक जवान की पहचान सोनवीर जाट के रूप में हुई है, जो उत्तरप्रदेश का निवासी था। वह छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में घाघरा गांव स्थित बटालियन (छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल) में पदस्थ था। उसी कैंप में पदस्थ अरविंद गौतम (आरोपी)…

