Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नशे की लत ने बेटे को बनाया ‘जल्लाद’, मां की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई
- भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- बीजापुर जिला पंचायत: जनप्रतिनिधि बनाम प्रशासन; आरोपों का दौर जारी
- शिक्षक राजू पुजारी की आत्महत्या सामान्य नहीं, भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हुई हत्या – विक्रम मंडावी
- बीमार खिलाड़ी से बस साफ करवाई और की मारपीट; मनीष ट्रेवल्स का कंडक्टर सलाखों के पीछे
- मृत्यु भोज में गोवंश वध का खुलासा; परंपरा की आड़ में कानून उल्लंघन, दो गिरफ्तार
- बिलासपुर स्टेशन पर ‘मिस्ट कूलिंग’: गर्मी के खिलाफ रेलवे का मास्टरस्ट्रोक
- प्रधान पाठक आत्महत्या मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा खुलासा; ‘भुगतान का दबाव’ महज अफवाह
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीही महात्मा गांधी नगर, गली नंबर 01 में एक दर्दनाक हादसा हुआ। घर में निर्माणाधीन पानी टंकी में एक डेढ़ साल के बच्चे की डुबने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान इराज साहू (डेढ़ साल) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बच्चा घर में खेल रहा था। उस समय उसकी मां काम पर गई हुई थी और देखभाल के लिए दादी मौजूद थीं। छोटे बच्चे ने निर्माणाधीन टंकी के पास खेलते-खेलते संतुलन खो दिया और उसमें गिर गया। दादी ने तुरंत बच्चे को टंकी से बाहर…
व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना मुख्यमंत्री पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। चैत्र नवरात्रि की पावन चतुर्थी तिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कबीरधाम जिले के ग्राम जुनवानी नर्मदा धाम में आयोजित पंच कुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विधि-विधान से यज्ञ की परिक्रमा की तथा व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री साय ने इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रदेशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए…
कसडोल में कंवर समाज सामुदयिक भवन तथा पलारी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 50-50 लाख रुपए की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार भाटापारा जिले के ग्राम ओड़ान में बावनगढ़ आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज तुरतुरिया माता महासभा लवन के तत्वावधान में आयोजित गोंड़वाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह मे शामिल हुए। इस मौके पर साय ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पारम्परिक गोंडी रीति-रिवाज से दाम्पत्य सूत्र में बंधे 28 नवविवाहित जोड़ों क़ो आशीर्वाद व सुखमय दाम्पत्य जीवन की बधाई एवं शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने समाज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच में ड्यूटी करने वाला ओबीएचएस स्टाफ गेट पर खड़ा था, अचानक नीचे गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरु कर दी है। दरअसल, ट्रेन में साफ सफाई के लिए प्रायवेट कंपनी के ठेकेदारों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ओबीएचएस स्टाफ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मैसेज और अनुरोध पर भी सफाई करते हैं। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खेती में कम लागत में अधिक मुनाफा कमाने की सोचते हैं तो केले की खेती करना भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है, लेकिन इसके लिए सही विधि से केले की खेती करना आना चाहिए। अगर आप प्राकृतिक विधि से खेती करते हैं, तो इसकी लागत भी कम आती है और मुनाफा भी अच्छा होता है। कहते हैं खेती में नई तकनीक और सही फैसले किसान की तकदीर बदल देते हैं, और इसे सच कर दिखाया है बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम कपसिया कला के किसान हेतराम मनहर ने। पारंपरिक धान की खेती छोड़कर केला…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और निर्णय लेने में सक्षम बनाना है, ताकि वे पुरुष के बराबर अधिकार और सम्मान प्राप्त कर सकें। यह शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के माध्यम से आत्मविश्वास बढ़ाकर लैंगिक असमानता को खत्म करने की एक प्रक्रिया है। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) ग्रामीण अंचलों में महिलाओं के जीवन में नई रोशनी ला रही है। सरगुजा जिले में इस योजना के माध्यम से हजारों महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी…
सजा नहीं, अब सुधार की राह: छत्तीसगढ़ की जेलों में गूंज रहे भक्ति के स्वर, 2397 बंदी मना रहे नवरात्रि
धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना हेतु की गई व्यवस्था खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परिरुद्ध बंदियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे वे धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना कर सकें। प्रदेश की जेलों में कुल 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं, जिनमें 2125 पुरुष एवं 272 महिला बंदी शामिल हैं। यह आंकड़ा न केवल आस्था की गहराई को दर्शाता है, बल्कि जेलों में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण के सृजन का भी परिचायक है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने और उसकी किल्लत के खिलाफ कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी की अगुवाई में जिला महिला कांग्रेस ने नए बस स्टैंड बीजापुर में आज रविवार काे एक‑दिवसीय धरना‑प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस की महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिला कांग्रेस का कहना है कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। खाद्य तेल, अनाज सहित रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्हाेने आरोप लगाया कि पहले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी स्थित निवास कार्यालय में “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर के कुलपति मनोज श्रीवास्तव और स्वावलंबी भारत अभियान के प्रांत समन्वयक जगदीश पटेल भी उपस्थित रहे। बस्तर के युवाओं में नवाचार,उद्यमिता और स्वरोजगार में तकनीक आधारित विकास हेतु “ इनोवेशन महाकुंभ 1.0 का आयोजन आगामी 4 एवं 5 मई को किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर और स्वावलंबी भारत अभियान, पीएम ऊषा एवं इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल के साथ किया जाएगा। जिसमें एनआईटी रायपुर,आईआईएम रायपुर,आईआईटी भिलाई, छत्तीसगढ़ विज्ञान…
महतारी वंदन योजना के माध्यम से मातृशक्ति हो रही सशक्त, 42 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 वें बलिदान दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ संत-महात्माओं की पुण्य भूमि और प्रभु श्रीराम का ननिहाल है, जिसे विकसित और समृद्ध बनाना राज्य सरकार का संकल्प है। शांति, सुरक्षा, खुशहाली और सुशासन के मूल मंत्र के साथ 3 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली हमारा ध्येय है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कबीरधाम जिले के ग्राम सेमरिया में वीरांगना अवंतीबाई लोधी के 168 में बलिदान दिवस कार्यक्रम को…

