खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। अमृतसर से बिलासपुर आ रही छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के कोच में ड्यूटी करने वाला ओबीएचएस स्टाफ गेट पर खड़ा था, अचानक नीचे गिरने से मौके पर उसकी मौत हो गई। जीआरपी ने मर्ग कायम करने के बाद जांच शुरु कर दी है।
दरअसल, ट्रेन में साफ सफाई के लिए प्रायवेट कंपनी के ठेकेदारों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह ओबीएचएस स्टाफ एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेनों में यात्रियों के मैसेज और अनुरोध पर भी सफाई करते हैं। इसी तरह बिलासपुर से अमृतसर के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भी एसकेएस कंपनी के कर्मचारी ड्यूटी कर रहे हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह 10 बजे पहुंचने वाली अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस घंटो लेट पहुंची। यह ट्रेन रायपुर और बिल्हा से रवाना होने के बाद कुछ देर के लिए कोचिंग डिपो के पास रूक गई, इसका कारण था कि जिस प्लेटफार्म पर ट्रेन को स्टापेज दिया जाना था। वहां पहले से ही मालगाड़ी खड़ी हुई थी।
जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में लोरमी बाजार पारा निवासी हरि शुक्ला पिता रवि शुक्ला 40 साल ओबीएचएस की ड्यूटी करता था, जो गेट पर खड़ा था। इस दौरान वह अचानक नीचे गिर गया और चलती गाड़ी की टक्कर से उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक हरि शुक्ला के साथ सफाई कर्मचारी नरेन्द्र श्रीवास भी ट्रेन में मौजूद था, जिसने मृतक के ट्रेन के गेट पर खड़े होने और नीचे गिरने से मौत की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही जीआरपी के प्रधान आरक्षक योगेन्द्र सिंह, आरक्षक जयसिंह मरकाम और मानिकपुरी मौके पर पहुंचे, जहां पहचान होने के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर लिया गया है।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


