Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम
Author: Khabar World
‘क्वालिटी मॉनिटरिंग ऐप’ से होगी रियल-टाइम निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण प्रतिवेदनों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य तकनीकी परीक्षक आर. पुराम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी निर्माण विभागों के अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रकरणों की समीक्षा की। समीक्षा में बताया गया कि 8 दिसम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों के कुल 1132 निरीक्षण प्रकरण लंबित हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग के 484, जल संसाधन विभाग के 297, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के 192, नगरीय प्रशासन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ जारी है। प्रशासन की सतत मॉनिटरिंग और व्यवस्थित व्यवस्था के कारण किसानों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सेवाएँ मिल रही हैं। जिले में 10 दिसंबर तक 1,72,568.60 मी.टन धान खरीदा गया है, जिसके एवज में किसानों को 409.32 करोड़ रुपये का त्वरित भुगतान किया गया है। कुल 37,084 किसानों द्वारा धान विक्रय किए जाने से कृषि समुदाय को मजबूत आर्थिक संबल मिला है। कस्टम मिलिंग में भी तेज प्रगति कस्टम मिलिंग हेतु 5,52,336 मी.टन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। ग्राफ्टेड बैंगन एक ऐसा पौधा है जो दो अलग-अलग पौधों के हिस्सों को जोड़कर बनाया जाता है, एक मजबूत जड़ वाला पौधा (रूटस्टॉक) और एक उच्च गुणवत्ता वाला फल देने वाला पौधा (स्कायन)। इस तकनीक से बैंगन की पैदावार बढ़ती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है, और मिट्टी से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं। रायगढ़ जिले के विकासखण्ड खरसिया के ग्राम करूमौहा के किसान श्री मुरलीधर साहू आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। कभी परंपरागत धान की खेती करने वाले श्री साहू को लागत अधिक और लाभ कम होने के कारण खेती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन में विधान सभा के आगामी शीतकालीन सत्र की तैयारियों का जायजा लिया । उल्लेखनीय है कि विधान सभा का शीतकालीन सत्र नवीन विधान सभा भवन में दिनांक 14 से 17 दिसम्बर तक आहूत किया गया है । विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नवीन विधान सभा भवन के सदन का अवलोकन किया एवं मान. विधायकों की बैठक व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। डॉ. रमन सिंह ने मान. नेता प्रतिपक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के कक्षों का भी अवलोकन…
पीएम जनमन योजना से जनजातीय अंचल में तेजी से बदल रहा जीवन जनजातीय अंचल में बेहतर सड़क, पानी, बिजली जीवन स्तर में बड़ा बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम जनमन योजना का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (PVTGs) (Particularly Vulnerable Tribal Groups) के लिए सुरक्षित आवास, स्वच्छ पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषणए सड़क, दूरसंचार और स्थायी आजीविका के अवसर जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित कर उनके सामाजिक.आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (राज्य सरकार) के दो साल आगामी 13 दिसंबर को पूरे हो रहे हैं। इन दो सालों में धमतरी जिले में विकास के बहुत से…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक का किया विधिवत शुभारंभ बस्तर अब शांति, समरसता और समृद्धि की ओर अग्रसर- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बस्तर ओलिंपिक 2025 के तहत संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के शुभारंभ के अवसर पर संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने आज जगदलपुर के स्थानीय इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलिंपिक का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने समूचे बस्तर संभाग के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन…
वैज्ञानिक रेशनलाइजेशन से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दरों का एकरूप निर्धारण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें जारी कर दी हैं, जो 20 नवंबर 2025 से प्रभावी हो चुकी हैं। “छत्तीसगढ़ गाइडलाइन दरों का निर्धारण नियम, 2000” के तहत केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड, रायपुर द्वारा अनुमोदित यह व्यापक संशोधन लगभग सात वर्षों बाद किया गया है। नई दरों का उद्देश्य भूमि के वास्तविक बाजार मूल्य को प्रतिबिंबित करना, पुरानी विसंगतियों को समाप्त करना और किसानों व आमजन को वास्तविक लाभ सुनिश्चित करना है। गाइडलाइन दरों के पुनरीक्षण के लिए विभाग ने वैज्ञानिक पद्धति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जंगल ले जाकर घटना को दिया अंजाम जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। इस दौरान फूफा ने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह सत्र नवा रायपुर के नए विधानसभा भवन में होगा। सत्र को लेकर आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ। रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब रविवार अवकाश के दिन भी विधानसभा की कार्यवाही होगी। रमन सिंह ने कहा, ऐसा इसलिए हो रहा, क्योंकि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद विधानसभा की पहली बैठक 14 दिसंबर को हुई थी। वो भी राजकुमार कॉलेज स्थित जशपुर हॉल के भवन में टेंट लगाकर बैठक…
खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुगम और विश्वसनीय – किसान शिवलोचन सिंह राजपूत खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली में जिले की 66 समितियों के 105 उपार्जन केन्द्रों में प्रतिदिन नियमानुसार, पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से खरीदी की जा रही है। किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन के बेहतर प्रबंधन के कारण किसानों को खरीदी केंद्रों में धान विक्रय करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। ग्राम जोगीपुर के किसान शिवलोचन सिंह राजपूत, जिन्होंने अब तक 48 क्विंटल से अधिक धान का विक्रय…

