खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां रिश्ते में फूफा ने 14 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जंगल ले जाकर घटना को दिया अंजाम
जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। इस दौरान फूफा ने बच्ची को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद नाबालिग ने अपने माता-पिता को आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रायपुर में बड़ी साजिश नाकाम? रावाभाठा में बम बनाने का सामान बरामद, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा ऐलान: सैनिकों और पूर्व सैनिकों को घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी में 25% की भारी छूट
- बेमौसम बारिश और वज्रपात से मिली राहत, पर अब फिर तपने की तैयारी; अगले 3 दिनों में बढ़ेगा पारा
- मुख्यमंत्री साय आज कई अहम आयोजनों में होंगे शामिल
- रायपुर में छाया IPL का खुमार: मुंबई इंडियंस की टीम पहुंची रायपुर, 10 मई को कोहली-पंड्या के बीच महामुकाबला
- नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
- समाधान समारोह 2026: सर्वोच्च न्यायालय की पहल, 9 मई से शुरू होगा लोक अदालत का महाभियान
- 07 मई को ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव, रोजगार और आवास दिवस का त्रिवेणी संगम


