Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़।राज्य शासन की प्राथमिकता वाली धान खरीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में लापरवाही बरतना ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी को भारी पड़ गया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर लैलूंगा एसडीएम द्वारा ग्राम कमरगा के हल्का पटवारी जितेन्द्र भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें तहसील मुख्यालय लैलूंगा में संलग्न किया गया है। इस अवधि में उन्हें मूलभूत नियम 53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे और राजेश्वरी कुर्रे ने एक राय होकर बाउंड्री बनाने की बात को लेकर पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का,…
पौष पूर्णिमा का व्रत और स्नान-दान पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को होता है। लेकिन इस बार पौष पूर्णिमा का व्रत और पौष पूर्णिमा का स्नान-दान अलग-अलग दिन हैं। पौष पूर्णिमा नए साल 2026 की पहली पूर्णिमा है। पौष पूर्णिमा स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार अन्न, वस्त्र आदि का दान देते हैं। इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। उसके बाद व्रत रखकर सत्यनारायण भगवान, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करते हैं। लक्ष्मी कृपा की प्राप्ति और चंद्र दोष से मुक्ति का अच्छा दिन है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा व्रत कब है?…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अगले महीने भारत में होने वाली वनडे और टी20 सीरीज के लिए खिलाड़ियों के नाम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड ‘ए’ के बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज जेडन लेनोक्स को पहली बार ब्लैक कैप्स टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड की टीम में डेवोन कॉन्वे, मिचेल सेंटनर और माइकल ब्रेसवेल जैसे अनुभवी व्हाइट-बॉल विशेषज्ञों के साथ लेनोक्स और क्रिस्टियन क्लार्क जैसे युवा खिलाड़ियों का मिश्रण है। बोर्ड आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए सही टीम की तलाश में जुटा है। लेनोक्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है। उनके साथ क्रिस्टियन क्लार्क,…
नई दिल्ली। ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी शानदार कमाई जारी रखते हुए थमने के मूड में कतई नहीं है। 5 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से, आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है। इस बीच जेम्स कैमरून की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी की ‘अवतार फायर एंड ऐश‘ भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है लेकिन ‘धुरंधर’ के आगे ये हॉलीवुड फिल्म भी फीकी साबित हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि तीसरे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ की धमाकेदार परफॉर्मेंस जारी है। चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के…
नई दिल्ली। सर्दियों में पीतल-तांबे का पानी पीना केवल परंपरा नहीं, बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. श्रीराम वैद्य के अनुसार, पीतल में तांबे के गुण पानी को शुद्ध रखते हैं और शरीर की गर्माहट व इम्यूनिटी बनाए रखते हैं। यही वजह है कि सर्दियों में यह पानी स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बन जाता है। तांबा दोषों को नियंत्रित करता है और पीतल शरीर को स्थिरता देता है। सर्दियों में इन दोनों का मेल शरीर के लिए अनुकूल माना जाता है। पीतल कोई अलग धातु नहीं, बल्कि तांबे और जस्ते के मिश्रण से बना होता है। यही…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा। वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना स्थित साहू दूध डेयरी में काम करने वाले दो युवकों के बीच हुए हिंसक विवाद हुआ। आरोपी ने शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना 23 और 24 दिसंबर की दरमियानी रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि साहू दूध डेयरी कचना के संचालक चिंटू साहू ने देर रात थाने पहुंचकर सूचना दी कि डेयरी में काम करने वाले उसके दोनों कर्मचारी सन्नी साहू और दुर्गेश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। आगामी दिनों में तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है। राजधानी रायपुर, दुर्ग और बालोद समेत कई इलाकों में 25 दिसंबर तक शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं आज उत्तरी सीमा से लगे क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। अगले 3 दिनों में पारा 1 से 3 डिग्री सेल्सियस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांकेर के आमबेदा इलाके के बड़े तेवड़ा गांव में बीते दिनों हुए शव दफन विवाद और धर्मांतरण को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व समाज ने बुधवार यानी 24 दिसंबर को प्रदेशव्यापी छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स चैम्बर्स ने भी अपना समर्थन दिया है। कई व्यापारी राजधानी रायपुर में जयस्तंभ चौक सहित प्रमुख मार्गों में दुकानें बंद कराने निकले हैं। उनके साथ बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। चैंबर ऑफ कॉमर्स के साथ ट्रांसपोर्ट चैंबर का भी बंद को समर्थन मिला है। बंद के चलते प्रदेश के अधिकांश इलाकों में दुकानें, सब्जी मंडियां, ट्रांसपोर्ट…

