खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। बलौदा थाना क्षेत्र में बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए बलवा और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 05 महिलाओं सहित कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पीड़िता अंजू कुमारी कुर्रे, निवासी करहीडीह ने 21 जुलाई 2025 को थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही धर्मेंद्र कुर्रे, जितेंद्र कुर्रे, जागेश्वरी कुर्रे, मोगरा कुर्रे, सुमन कुर्रे, पूनम कुर्रे और राजेश्वरी कुर्रे ने एक राय होकर बाउंड्री बनाने की बात को लेकर पीड़िता, उसके पति करन कुर्रे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और हाथ-मुक्का, लाठी व ब्लेड से मारपीट की।
मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 292/25 के तहत धारा 119(2), 296, 351(2), 115(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय, आईपीएस के निर्देशन में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Trending
- वन मंत्री केदार कश्यप ने कोण्डागांव जिले को दी 12 करोड़ 47 लाख 75 हजार रुपये के 10 विकास कार्यों की सौगात
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: खरसिया में 2 स्थानों से 46 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत केस दर्ज
- विष्णु भैया की सरकार में धान बेचना हुआ आसान, कटंगी कला के भीखम पटेल ने बेचा 44 क्विंटल 80 किलो धान
- प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद
- संविधान गौरव दिवस से पहले सियासी पारा चढ़ा: भाजपा प्रवक्ता शताब्दी पांडेय का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, कहा- ‘संविधान का मखौल उड़ाना कांग्रेस की कार्यशैली’
- 52 गेंदों में दोहरा शतक: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
- मितानिनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत आधारशिला, मितानिन दिवस पर 12 मितानिनों का सम्मान
- सेवा सहकारी समिति भटगांव में विधि-विधान से शुरू हुई धान खरीदी


