खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। भिलाई के जयंती स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की दिव्य हनुमंत कथा होने जा रही है। 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित कथा लेकर दुर्ग यातायात पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कथा के दौरान भिलाई में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ होगी। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट चार्ट तैयार किया है। 25 दिसंबर से कथा खत्म होने तक जयंती स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू रहेगा।
वीआईपी पास वाले वाहन चालक चोपड़ा पेट्रोल पंप से प्रवेश कर हेलीपैड ग्राउंड में अपने वाहन पार्क करेंगे। वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के सामने से प्रवेश करने वाले वीआईपी वाहन कला मंदिर और उसके सामने निर्धारित वीआईपी पार्किंग में खड़े किए जाएंगे।
ऑटो एवं बस चालक श्रद्धालुओं को पुलिस पेट्रोल पंप के पीछे स्थित पार्किंग या सेक्टर-7 स्कूल ग्राउंड पार्किंग में उतारेंगे। कार्यक्रम स्थल तक श्रद्धालुओं को पैदल जाना होगा। उतई तिराहा से जवाहर उद्यान चौक (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा जयंती स्टेडियम कटिंग (फॉरेस्ट एवेन्यू मार्ग) से कथा स्थल तक पैदल आना-जाना भी प्रतिबंधित किया गया है।
Trending
- राजयपाल डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना
- विकास अनुज्ञा निरस्त होने पर CGRERA की बड़ी कार्रवाई, बिलासपुर की ‘सौराष्ट्र’ रियल एस्टेट परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में आवासीय विकास को नई गति, कुनकुरी और जशपुर में बनेंगी दो आधुनिक आवासीय कॉलोनियां
- डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की आर्थिक प्रगति दुनिया के लिए उदाहरण – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर किसानों में खुशी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा को गन्ना भेंटकर किया अभिनंदन
- मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन से छत्तीसगढ़ के पर्यटन को मिलेगी नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


