Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वादाखिलाफी से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; कोपेडीह-आरगांव मार्ग के लिए विधायक को सौंपा एक माह का ‘अल्टीमेटम’
- छत्तीसगढ़ सिविल साेसायटी की ऐतिहासिक हुंकार: ब्रिटिश ताज को ‘अल्टीमेटम’: छत्तीसगढ़ से उठी 5 ट्रिलियन डॉलर के हर्जाने और विरासत वापसी की गूँज
- मुख्यमंत्री साय ने दूरभाष पर पद्मफुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल
- प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; रेलवे ट्रैक पर मिले प्रेमी जोड़े के क्षत-विक्षत शव
- कुदरत का कहर: आंधी-बारिश से रबी की फसल तबाह, कर्ज के बोझ तले दबा अन्नदाता
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
Author: Khabar World
*महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी…
*अटल जी के सुशासन के आदर्श आज भी देश और प्रदेश के लिए पथप्रदर्शक – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे सुशासन दिवस 25 दिसंबर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटलजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक महान राजनेता ही नहीं, बल्कि संवेदनशील कवि, दूरदर्शी विचारक और जनकल्याण को सर्वाेपरि रखने वाले प्रधानमंत्री थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नेवई थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने रिसाली स्थित उपहार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर प्रवेश किया और मौका पाकर एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी कर फरार हो गई थी। चोरी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी संगीता कोठारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया एक जोड़ी सोने का टाप्स और घटना में इस्तेमाल…
महिला विकास की नई इबारत लिख रही है साय सरकार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार नित-नये फैसले ले रही है। विकसित छत्तीसगढ़ के लिए छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है। विकसित छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सशक्त भागीदारी को देखते हुए राज्य में आगामी वर्ष को महतारी गौरव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन किया। राज्यपाल डेका ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी भारतीय राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से लोकतांत्रिक मूल्यों को नई ऊँचाई दी। वे एक कुशल राजनेता होने के साथ-साथ प्रभावशाली वक्ता, संवेदनशील लेखक और बहुआयामी प्रतिभा के धनी जननायक थे। राज्यपाल ने कहा कि श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना उनके दूरदर्शी नेतृत्व और प्रशासनिक मूल्यों का प्रतीक है। सुशासन दिवस…
किराना दुकान से ट्रैक्टर तक का सफर खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिला नारायणपुर के विकासखण्ड ओरछा अंतर्गत ग्राम कुरूषनार की निवासी शांति दुग्गा आज ग्रामीण आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान बन चुकी हैं। रोशनी स्व सहायता समूह की सक्रिय सदस्य और प्रतीज्ञा ग्राम संगठन से जुड़ी शांति दुग्गा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बिहान योजना के माध्यम से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। शांति दुग्गा 19 अगस्त 2019 को स्व सहायता समूह से जुड़ीं। इससे पहले उनके परिवार की आजीविका कृषि कार्य और वनोपज…
‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत UP से हुई बरामदगी खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के हिरीं थाना पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी लखन कुमार निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन कुमार अटर्रा ग्राम का रहने वाला है, जो नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए…
जिले के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास को मिलेगी नई दिशा- डॉ. रमन सिंह खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह के निरंतर प्रयासों, दूरदर्शी नेतृत्व एवं औद्योगिक विकास को प्राथमिकता देने वाली नीति के परिणामस्वरूप राजनांदगांव जिले को एक ऐतिहासिक औद्योगिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) ने राजनांदगांव में ₹10,500 करोड़ के निवेश से यूरिया निर्माण इकाई स्थापित किए जाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। यह निवेश प्रस्ताव राज्य सरकार द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ स्किल टेक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसका आयोजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति संबंधी समिति ने छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस अफसर डा प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति कर दी है। डा शुक्ला,माय भारत संगठन में सीईओ नियुक्त की गईं हैं। प्रियंका ने दो माह पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन दिया था। इसके साथ ही राज्य से एक और अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगी। प्रियंका इस समय पापुनि की एमडी, और समग्र शिक्षा में संचालक है। उन्हें कार्यमुक्त करने पर राज्य प्रशासन में एक छोटा फेरबदल संभव हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। आमाबेड़ा के बड़े तेवड़ा में धर्मांतरित व्यक्ति के शव दफन को लेकर हुई घटना के विरोध में सर्व समाज के छत्तीसगढ़ बंद के बीच कांकेर जिले में 19 धर्मांतरित लोगों ने घर वापसी की है। आमाबेड़ा क्षेत्र के ग्राम चिखली में 19 धर्मांतरित सदस्यों ने शीतला मंदिर में पूजा कर मूल धर्म में वापसी की। इस दौरान गांव के गायता, पटेल एवं समाज प्रमुखों ने धर्मांतरित लोगों का मूल धर्म में पुनः आने पर स्वागत किया। वहीं कांकेर जिले के आमाबेड़ा में फिर से विवाद हो गया है। धर्मांतरित महिला से मूल हिंदू धर्म में वापसी…

