‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत UP से हुई बरामदगी
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी के हिरीं थाना पुलिस को ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक बड़ी कामयाबी मिली है, पुलिस ने नाबालिग बालिका को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया है। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी लखन कुमार निषाद को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी लखन कुमार अटर्रा ग्राम का रहने वाला है, जो नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया था। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लगातार तलाश शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर की गई पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को महुआ कारखाना पोखरभीड़ा, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से बरामद किया, जहां वह आरोपी के साथ रह रही थी।
बालिका की सुरक्षित बरामदगी के बाद पुलिस ने मौके से ही आरोपी गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


