Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस बीच रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। वहीं माना में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 9 दिसम्बर को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर मीनल चौबे ने आज स्वामी आत्मानंद सरोवर (करबला तालाब) में रिटेनिंग वाल निर्माण और उद्यान सौंदर्यीकरण के विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना की धीमी प्रगति को देखकर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों तथा ठेकेदारों को कड़ी चेतावनी दी। महापौर ने कहा कि स्वामी आत्मानंद सरोवर में 15वें वित्त आयोग के तहत उद्यान सौंदर्यीकरण पर 1 करोड़ रुपये और रिटेनिंग वाल निर्माण पर 1 करोड़ 44 लाख रुपये की राशि 2022-23 में स्वीकृत की गई थी, लेकिन कार्यों की प्रगति बेहद धीमी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ठेकेदारों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। सुभाष धुप्पड़ करीब 5 दशक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश सरकार ने उन्हें आरडीए का अध्यक्ष बनाया था। वे दुर्गा काॅलेज के पूर्व प्राध्यापक श्रीराम धुप्पड़ के भाई थे। सुभाष धुप्पड़ के निधन पर कांग्रेस में शोक की…

Read More

*इंक्रीमेंटल प्रणाली की समाप्ति और मूल्यांकन प्रक्रिया के सरलीकरण के लिए जताया आभार* रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में क्रेडाई,रियल एस्टेट और बस्तर चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज जगदलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि राज्य में 20 नवंबर 2025 से लागू नई गाइडलाइन दरों के संबंध में प्राप्त सुझावों, ज्ञापनों और आपत्तियों पर विचार करने हेतु मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी के निर्देश पर केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक कल 07 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी। बैठक में पंजीयन एवं मूल्यांकन प्रक्रिया…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बता दें कि अमित बघेल 6 दिसंबर को जब सरेंडर के लिए देवेंद्रनगर थाने पहुंच रहे थे तब थाने से करीब 20 मीटर पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। फिर कोर्ट में पेश किया था, जहां से तीन दिन की पुलिस रिमांड मिली थी। आज रिमांड खत्म होने पर अमित बघेल को फिर कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के महिला शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को लेकर किए गए सतत प्रयासों ने कवर्धा में महिला सशक्तिकरण को एक नई दिशा प्रदान की है। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना, उनके शिक्षा और रोजगार के लिए की गई पहल के साथ महतारी वंदन योजना ने महिलाओं को सामाजिक आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है। महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की पहचान बन चुकी महतारी वंदन योजना से कवर्धा विधानसभा की 1 लाख 30 हजार से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें प्रति…

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया को दी साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज नगर पंचायत पिपरिया को विकास की नई दिशा देते हुए कुल साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात दी। पीएमस्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, पिपरिया परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा, बुनियादी ढांचा और…

Read More

सम्मान और सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ते कदम Publicuwatch24.com-रायपुर। किसी भी सरकारी योजना का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होता है, जब उसका लाभ जमीनी स्तर पर आम नागरिक के जीवन में सकारात्मक और स्थायी परिवर्तन लाए। ऐसी ही एक सशक्त योजना है प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन), जिसका प्रभाव रायगढ़ जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इस योजना के अंतर्गत लैलूंगा विकासखंड के सुदूर ग्राम कुर्रा के निवासी श्री रतिराम बिरहोर को उनके जीवन का सबसे बड़ा सपना-पक्का और सुरक्षित आवास-साकार हुआ। जीवन में स्थायित्व, आत्मविश्वास और सम्मान भी लेकर आया पीएम-जनमन वर्षों तक कच्चे…

Read More

*छत्तीसगढ़ में भी इस तकनीक के व्यापक उपयोग को सुनिश्चित किया जाएगा – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा ने आज भोपाल में सिंचाई की नवीनतम तकनीक PIN (Pressure Irrigation Network) के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने बताया कि पारंपरिक सिंचाई पद्धतियों की तुलना में यह प्रणाली कहीं अधिक कुशल, आधुनिक और जल संरक्षण के अनुरूप है। अपर मुख्य सचिव श्री राजौरा ने प्रस्तुति के दौरान बताया कि जहाँ पारंपरिक नहर आधारित सिंचाई में लगभग 35 प्रतिशत एफिशिएंसी प्राप्त होती है, वहीं प्रेशर…

Read More

भोपाल। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार शाम भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न विकास कार्यों, क्षेत्रीय सहयोग और भविष्य में दोनों राज्यों के बीच परस्पर समन्वय बढ़ाने जैसे मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं रचनात्मक रही। दो पड़ोसी राज्यों के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, जल प्रबंधन और औद्योगिक निवेश जैसे क्षेत्रों में साझेदारी मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया गया। भेंट के दौरान दोनों नेताओं ने जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मिलकर आगे की रणनीति…

Read More