खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और आरडीए के पूर्व अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़ का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पार्थिव शरीर को मंगलवार को रायपुर लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।
सुभाष धुप्पड़ करीब 5 दशक सक्रिय राजनीति में रहे। भूपेश सरकार ने उन्हें आरडीए का अध्यक्ष बनाया था। वे दुर्गा काॅलेज के पूर्व प्राध्यापक श्रीराम धुप्पड़ के भाई थे। सुभाष धुप्पड़ के निधन पर कांग्रेस में शोक की लहर है। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।
सुभाष का असमय चले जाना मेरे लिए अपूरणीय क्षति : चरणदास महंत
डॉ. चरणदास महंत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा है कि मेरे मित्र, परम सहयोगी सुभाष धुप्पड़ के निधन का समाचार स्तब्ध कर देने वाला है। उनका असमय चले जाना मेरे लिए एक व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। वे एक बेहतरीन इंसान, कर्मठ सहयोगी और हमेशा प्रेरित करने वाले मित्र थे। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके शोक संतप्त परिवार के साथ है। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजन व शुभचिंतकों को यह असहनीय दुख सहन करने की शक्ति दें।
Trending
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी


