खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। चार संभागों के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने 9 दिसंबर को सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों के एक-दो हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना जताई है। इस बीच रायपुर में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। वहीं माना में लगातार दूसरे दिन न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर शहर में 9 दिसम्बर को धुंध छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस, माना में 29.8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 28.8 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 26.6 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 28.2 डिग्री सेल्सियस, राजनांदगांव में 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रायपुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस, माना में 8 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, पेंड्रारोड में 9.8 डिग्री सेल्सियस, अम्बिकापुर में 5 डिग्री सेल्सियस, जगदलपुर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, दुर्ग में 10.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने 8 से 10 दिसंबर तक के लिए प्रदेश के गौरेला पेन्द्रा मारवाही, मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनांदगांव, बेमेतरा, रायपुर, दुर्ग, मोहला मानपुर अंबागढ़चौकी, बालोद और कोरबा में एक दो हिस्सों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।
राजधानी रायपुर में आज सुबह धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापामन 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
Trending
- सल्फी को नई पहचान देने वाले हर्षवर्धन काे “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में मिला तृतीय पुरस्कार
- सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
- सुशासन तिहार: फाइलों की दौड़ थमी, अब ‘ऑन द स्पॉट’ मिल रहा समाधान; कौशिल्या के लिए सुरक्षा कवच बना आयुष्मान कार्ड
- ‘वंदे मातरम्’ को वैधानिक संरक्षण: राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सब्जी की खेप के नीचे ‘करोड़ों का नशा’: महासमुंद पुलिस ने नाकाम की अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी, 1.14 करोड़ का माल जब्त
- ऐतिहासिक उपलब्धि: खौफ के गढ़ ‘पूवर्ती’ में पहली बार पूरी हुई जनगणना, बना सुकमा का नंबर-1 गांव
- ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वीर सैनिकों को किया नमन
- अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी


