Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹25,000 के विवाद ने ली बुजुर्ग की जान, महावीर चौक पर सरेराह गला रेतकर हत्या
- प्रशासकीय स्वीकृति के बाद तत्परता से तकनीकी स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर कार्यारंभ करें- अरुण साव
- सुशासन तिहार 2026: त्रिवेणी रात्रे का पक्के घर का सपना हुआ पूरा
- मुख्यमंत्री साय की बड़ी सौगात: जशपुर में नदी पर बनेगा उच्च स्तरीय पुल, तीन राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को
- जहां लगती थी जन-अदालत, वहां पहुंचा विष्णु का सुशासन : पुजारी कांकेर में पहली बार लगा जनसमस्या महाशिविर
- सुशासन तिहार बना किसानों की उम्मीद, केसीसी से खुले तरक्की के नए रास्ते
- बस्तर में बागवानी क्रांति: 9 साल की तपस्या लाई रंग, अब ‘लीची’ की मिठास से बदलेगी किसानों की तकदीर
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए बहुत नाजुक होता है। इस दौरान सही खाना, समय पर जांच और दवाइयों की जरूरत होती है। लेकिन सीमित आमदनी वाले परिवारों के लिए यह सब कर पाना आसान नहीं होता। ऐसे में प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सरस्वती यादव के लिए बड़ी राहत बनकर आई। कबीरधाम जिले की रहने वाली सरस्वती यादव बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान घर खर्च के साथ इलाज और पोषण का ध्यान रखना मुश्किल हो रहा था। फल, दूध और दवाइयों के लिए बार-बार सोचना पड़ता था। उन्हें चिंता रहती थी कि कहीं पोषण की…
खेती में भविष्य तलाश रहे युवाओं के लिए बने प्रेरणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जहां चाह वहां राह इस उक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है, आदिवासी बहुल कोण्डागांव विकासखण्ड के ग्राम ठोटीमडानार के रहने वाले युवा किसान गोविन्द कोर्राम ने पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार किया है। गोविन्द अपने पिता 55 वर्षीय किसान शोभी राम कोर्राम के साथ मिलकर खेती करते हैं और आज वे गांव के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। गोविन्द परिवार में दूसरे नंबर के बेटे हैं। उनकी एक बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अपने अंतिम चरण में है, और अब महज 13 दिन बाकी हैं। राज्य सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा के अनुसार, 31 जनवरी 2026 के बाद धान खरीदी बंद कर दी जाएगी। इस बीच कांकेर जिला प्रशासन ने एक नया आदेश जारी किया है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ सकती है। कांकेर जिला प्रशासन ने आदेश दिया है, कि 31 जनवरी को शनिवार होने के कारण धान विक्रय के लिए जारी टोकन अब 29 जनवरी को शिफ्ट कर दिए गए हैं। यानी, किसानों को 31 जनवरी को धान बेचने के लिए…
क्रिकेट खेलकर लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी, 3 की मौत, 4 को पुलिस ने कांच तोड़कर निकाला
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत कालीपुर स्थित तालाब में स्कॉर्पियो वाहन डूब जाने से हादसे में 3 युवकों भावेश नागे (38), शेखर (33), एवं मनीष नेवर (41) सभी निवासी जगदलपुर की मौत हो गई है। आस-पास मौजूद लोगों की नजर वाहन पर पड़ी, लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। तत्काल माैके पर पंहुचे पुलिस जवानों ने कांच तोड़कर 4 युवकों की जान बचा ली है। घायल 4 युवकों की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें मामूली चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात सभी युवक क्रिकेट खेलकर जगदलपुर लौट रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बेमेतरा के ग्राम-पीपरभाठा से मोईनभाठा तक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इसके पहले राजधानी के रायपुर में तथा राजनांदगांव एवं बस्तर में मनरेगा बचाओ पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल हुये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी सरकार मजदूरो का रोजगार छीनना चाहती है। मनरेगा बंद करने से ग्रामीण क्षेत्र में रोजी रोटी में संकट आयेगा। मोदी सरकार ने “सुधार“ के नाम पर झांसा देकर लोकसभा में एक और बिल पास करके दुनिया की सबसे बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर न्यायधानी में पुलिसिंग की छवि पर सवाल उठाते हुए एक स्पा सेंटर संचालक ने तत्कालीन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और वर्तमान सिविल लाइन थाना प्रभारी के खिलाफ सनसनीखेज मोर्चा खोल दिया है। स्पा संचालक लोकेश सेन और उनके भाई अमन सेन ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) को सौंपी गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया है कि उनसे नियमित तौर पर अवैध वसूली की जा रही थी और उगाही की रकम देना बंद करने के बाद उनके व्यवसाय को जानबूझकर निशाना बनाया गया। अमन सेन का दावा है कि शहर में स्पा सेंटर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में धर्मांतरण से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कांकेर के पीढ़ापाल गांव में आज 50 से अधिक परिवारों के 200 धर्मांतरित लोगों ने ईसाई धर्म छोड़कर सामूहिक रूप से घर वापसी की है। इस दौरान 25 गांवों के समाज प्रमुखों समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। समाज के वरिष्ठों की मौजूदगी में मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर गंगाजल छिड़क कर, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सम्मान के साथ मूल धर्म में वापसी कराई गई। जानकारी के अनुसार, इस मुहिम में पीढ़ापाल, धनतुलसी, मोदे, साल्हेभाट, किरगापाटी और तरांदुलगांव के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कोंडागांव जिला नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया मिसाल कायम कर रहा है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन से जिले में 500 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इस योजना के तहत लक्ष्य प्राप्ति में कोंडागांव जिला पूरे राज्य में अग्रणी है। यह भी उल्लेखनीय है कि अब तक 426 सौर संयंत्रों का विद्युत ग्रिड से सफलतापूर्वक सिंक्रोनाइजेशन किया जा चुका है, जबकि शेष संयंत्रों को ग्रिड से जोड़ने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। इसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। सिम्स अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग ने 5 साल के बच्चे के जन्मजात घुटने की कटोरी (हैबिचुअल पटेला डिस्लोकेशन) का सफल ऑपरेशन किया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यह बीमारी अत्यंत दुर्लभ है, जो लगभग एक लाख बच्चों में से केवल 5 से 6 बच्चों में पाई जाती है। लोरमी निवासी गुलशन साहू को चलने-फिरने में गंभीर दिक्कत के चलते सिम्स के आर्थोपेडिक ओपीडी में लाया गया था। बच्चे के घुटने की कटोरी चलते समय बार-बार अपनी जगह से खिसक जाती थी, जिससे उसे सामान्य गतिविधियों में परेशानी होती थी। आर्थोपेडिक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय घिल्ले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बीजापुर जिले में हुई नक्सली मुठभेड़ को लेकर डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की ताकत और सटीक रणनीति के चलते एक बड़ा नक्सली न्यूट्रलाइज किया गया है। इस मुठभेड़ में कुख्यात नक्सली दिलीप बेडजा सहित चार नक्सलियों को मारा गया है। इस ऑपरेशन के बाद नेशनल पार्क एरिया अब लगभग नक्सल मुक्त हो चुका है, जो राज्य के लिए एक बड़ी सफलता है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बताया कि कार्रवाई से पहले नक्सली दिलीप बेडजा को आत्मसमर्पण और मुख्यधारा में लौटने के लिए समझाने की कोशिश…

