Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के थाना उतई क्षेत्र में एक 5 वर्षीय बालिका के साथ रेप के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। समय रहते की गई कार्रवाई से एक संभावित गंभीर घटना टल गई और बालिका को सुरक्षित बरामद कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को बालिका के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना थाना उतई में दर्ज कराई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की और स्थानीय लोगों के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया।…

Read More

दशकों से विकास से कटे इलाकों में पहुंचा रोजगार, राशन, शिक्षा और सुरक्षित आवास; 5 लाख मानव दिवस सृजित वापस लौटे गांव, बदली जिंदगी: नक्सल इलाके में विकास की सशक्त कहानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लंबे समय तक नक्सल प्रभाव के कारण विकास से अछूते रहे बीजापुर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों में अब बदलाव की बयार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। नियद नेल्लानार योजना और मनरेगा के संयुक्त प्रयासों से उन गांवों तक विकास की पहुंच बनी है, जहां दशकों तक नक्सल प्रभाव के कारण बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं। अब इन क्षेत्रों में रोजगार, आवास, पेयजल, शिक्षा…

Read More

ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिलासपुर जिले के खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की जांच के बाद खनिज विभाग और जिला प्रशासन ने अवैध रेत उत्खनन पर सख्त रुख अपनाया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित वाहन मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं छत्तीसगढ राज्य में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बिलासपुर जिले के खनिज अमले द्वारा खारंग नदी क्षेत्र में हुई दुर्घटना की विस्तृत जांच की गई। जांच…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत सरकार द्वारा आयोजित जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण“मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (House Listing & Housing Census) ”का कार्य छत्तीसगढ़ राज्य में 01 मई से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि मे संचालित किया जाएगा। यह चरण जनगणना प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण भाग है, जिसके माध्यम से प्रत्येक आवासीय एवं गैर-आवासीय भवन, मकान की स्थिति, उपयोग एवं उपलब्ध सुविधाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित की जाएगी। डिजिटल इंडिया के अंतर्गत इस बार आम जनता की सुविधा के लिएस्व-गणना (Self-Enumeration) का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक नागरिक 16 अप्रैल 2026 से…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्देश पर आज मुंगेली नगर मंडल द्वारा गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत मुंगेली में आज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत वार्डों में पात्र हितग्राहियों से संपर्क कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया जा रहा है। उनको मिलने वाला लाभ के बारे में बताया जा रहा है। यदि किसी किसी पात्र हितग्राही को लाभ नहीं मिल पा रहा है तो उनको योजना का लाभ दिलाने का भी कार्य इस कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं। आज रामगोपाल तिवारी वार्ड,…

Read More

छत्तीसगढ़ की चिकित्सा क्षमता, मानवीय संवेदना और विशेषज्ञता का अद्वितीय उदाहरण मरीज के पीठ का बोझ हटा, जिंदगी फिर मुस्कुराई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल, संवेदनशील, जोखिमपूर्ण और चुनौतीपूर्ण शल्य चिकित्सा को सफलतापूर्वक संपन्न कर चिकित्सा जगत में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक और लेप्रोस्कोपिक एवं जनरल सर्जन डॉ. संतोष सोनकर एवं सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू सिंह के नेतृत्व में सर्जरी विभाग की विशेषज्ञ टीम ने एक मरीज के शरीर से 10.30 किलोग्राम वजनी विशाल ट्यूमर (गांठ/गठान) को सफलतापूर्वक निकालकर न केवल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति सनसिटी अटल आवास के रोड किनारे मोटर सायकल में नशीली टेबलेट/कैप्सूल बिक्री करने ग्राहक के इंतजार में खड़ा है। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया, जो उक्त टीम के द्वारा सनसिटी अटल आवास रोड के पास पहुंचकर घेराबंदी कर, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर अपना उन्होंने अपना अपना नाम 1 आशीष जार्ज पिता राजू जार्ज निवासी कुम्हारपारा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखण्ड तोकापाल के पशुधन को सुरक्षित करने के उद्देश्य से पशुधन विकास विभाग द्वारा एक व्यापक टीकाकरण अभियान का शंखनाद किया गया है। कलेक्टर आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत संचालित इस मिशन में ‘खुरपका-मुंहपका’ रोग के नियंत्रण के लिए सातवें चरण की शुरुआत हो चुकी है, जो 15 मार्च से 30 अप्रैल तक पूरे जिले में निरंतर जारी रहेगा। इस चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन ने जिले भर में 64 विशेष टीकाकरण टीमों का गठन किया है। इन टीमों में पशु चिकित्सा अधिकारियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में यातायात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। कमिश्नरेट स्तर पर यातायात थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया गया है। इस बदलाव के तहत कुल 8 यातायात थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, वैभव मिश्रा को भनपुरी यातायात थाना से स्थानांतरित कर तेलीबांधा यातायात थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही अन्य कई थाना प्रभारियों की भी जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। बताया गया है कि रायपुर कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले तेलीबांधा यातायात, कालीबाड़ी यातायात, भनपुरी यातायात और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, बेमेतरा द्वारा कलेक्टोरेट परिसर के कक्ष क्रमांक 64 में 13 अप्रैल 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस कैम्प में नियोजक संस्था ग्लोबल एचआर सॉल्यूशन एंड जॉब कंसल्टेंट द्वारा बैंकिंग क्षेत्र के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें सहायक प्रबंधक प्रशिक्षु के 50 पद तथा उप सलाहकार के 50 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता…

Read More