Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
- राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
- लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , सबको और मेहनतकर अब करोड़पति बनने की राह पर चलने कहा
Author: Khabar World
प्रगतिशील कृषक छेदी लाल कश्यप की सफलता कहानी वैज्ञानिक खेती से बदली किस्मत– पर्यावरण संरक्षण के साथ आय में वृद्धि खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। ग्राम नवागांव, तहसील दाढ़ी, जिला बेमेतरा के प्रगतिशील कृषक छेदी लाल कश्यप ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर यह सिद्ध कर दिया है कि यदि खेती वैज्ञानिक तरीके से की जाए तो वह लाभकारी, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल बन सकती है। उनका यह प्रयास न केवल आर्थिक समृद्धि की दिशा में अग्रसर है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है। पराली न जलाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल गत वर्ष कश्यप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेलगुड़ा में वन्य प्राणी दो भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला सत्या कोसारिया गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे चारामा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों के अनुसार यह घटना आज शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे हुई, जब महिला अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। इस दाैरान दो भालुओं ने अचानक उन पर हमला कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर घरवाले बाहर निकले। लोगों को आता देख भालू जंगल की ओर भाग निकले, हमले में…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान आज बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के पावन मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने मां दंतेश्वरी के चरणों में नमन करते हुए समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और सर्वांगीण कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्री महेश कश्यप, विधायक श्री चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, संस्कृति सचिव श्री रोहित यादव, आईजी बस्तर श्री सुंदरराज पी.,…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छेरछेरा महादान, सामाजिक समरसता और दानशीलता का प्रतीक पर्व है, जो छत्तीसगढ़ की समृद्ध, गौरवशाली और मानवीय मूल्यों से ओत-प्रोत परंपरा को सजीव रूप में अभिव्यक्त करता है। नई फसल घर आने की खुशी में यह पर्व पौष मास की पूर्णिमा को बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा…
KWNS – रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका महान समाज सुधारक एवं नारी सशक्तिकरण की अग्रदूत स्वर्गीय श्रीमती सावित्रीबाई फुले की जयंती (3 जनवरी) पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिला शिक्षा की अलख जगाई, जब समाज में अनेक कुरीतियाँ और बंधन व्याप्त थे। उन्होंने न केवल महिलाओं को शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया, बल्कि स्वयं आगे बढ़कर उन्हें शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। छुआछूत, लैंगिक भेदभाव और सामाजिक असमानताओं के विरुद्ध उनका संघर्ष साहस, संकल्प और सामाजिक चेतना…
खबर वर्ल्ड न्यूज- पंडरिया (कबीरधाम)। चेक बाउंस के एक महत्वपूर्ण मामले में पंडरिया तहसील न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए आरोपी महिला को दोषसिद्ध करार दिया है। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री आलोक अग्रवाल की अदालत ने अभियुक्ता श्रीमती माधुरी इंदिरा राव सिविल लाइन रायपुर निवासी को एक वर्ष के साधारण कारावास एवं 40 लाख रुपये प्रतिकर राशि अदा करने की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी व्यास पाठक से अभियुक्ता श्रीमती माधुरी इंदिरा राव ने लगभग 40 लाख रुपये उधार लिए थे। उक्त राशि के भुगतान के लिए अभियुक्त द्वारा…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने उपमुख्यमंत्री अरुण साव के OSD विपुल कुमार गुप्ता को हटा दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार अब वे अपने मूल विभाग या कार्यालय में वापस जाकर कार्य करेंगे। सरकार ने इस पद पर नई नियुक्ति करते हुए कबीरधाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी को उपमुख्यमंत्री का नया OSD बनाया है। इस जिम्मेदारी के साथ अजय कुमार त्रिपाठी उपमुख्यमंत्री कार्यालय के प्रशासनिक कामकाज, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय और नीतिगत स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाओं की देखरेख करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर को चार ई-रिक्शे प्रदान किए। उन्होंने लोकभवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने स्वेच्छानुदान मद से चार ई-रिक्शे की चाबी वाहन चालकों को सौंपी और हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। इन वाहनों का उपयोग विभिन्न सरस्वती शिक्षा संस्थानों में किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. पुर्णेन्द्रु सक्सेना सहित संस्थान के पदाधिकारी उपस्थित थे।
बोड़ला से भोरमदेव तक सड़क उन्नयन हेतु मुख्यमंत्री ने की घोषणा देश के पर्यटन मानचित्र पर सबसे तेजी से उभरता छत्तीसगढ़ : शेखावत खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत के विकास का ग्रोथ इंजन छत्तीसगढ़ बनता जा रहा है छत्तीसगढ़ इस संकल्प के साथ में हम सब लोग काम करेंगे ऐसा भरोसा और विश्वास आप सबको दिलाते हुए आप सबको बहुत सारी बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सतत आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ का पर्यटन विकसित हो छत्तीसगढ़ की संस्कृति सुरक्षित और संरक्षित हो जिससे छत्तीसगढ़ की एक अलग पहचान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर इन दिनों धर्मांतरण का हॉटस्पाट बना हुआ है। जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार धर्मांतरण की खबरें सामने आ रही है। ताजा मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव का है। जहां से धर्म परिवर्तन कराए जाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी थाना क्षेत्र के जोंधरा गांव में नए साल पर प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया था। इसमें लोगों को भोजन और स्वास्थ्य का प्रलोभन देकर बुलाया गया था। इस दौरान लोगों का धर्मांतरण भी कराया जा रहा था। ग्रामीणों…

