Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में गहराया ईधन संकट: भारत पेट्रोलियम के पंपों पर ‘नो स्टॉक’ के बोर्ड, सड़कों पर बढ़ी बेचैनी
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 12 एएसआई के तबादले, 3 को मिली नई चौकी की कमान
- राजनांदगांव मेगा जॉब फेयर: 794 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
- पद्मश्री फूलबासन ही सुरक्षित नहीं, कानून व्यवस्था बदतर : कांग्रेस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक…
- सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
- सुशासन तिहार 2026: संवेदनशील पहल से समस्याओं का त्वरित समाधान
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका राज्य के विभिन्न जिलों का प्रवास कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने गत दिवस छत्तीसगढ़ पुलिस की महिला अधिकारी-कर्मचारियों से भेंट की। राज्यपाल उनसे बातचीत कर प्रदेश की सुरक्षा सहित विकास के सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती सहभागिता को सराहा। राज्यपाल ने उन्हें महिला सशक्तिकरण का उदाहरण बताते हुए उनकी कर्तव्यनिष्ठा की भी प्रशंसा की।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विश्व साइकिल दिवस से पहले राजधानी रायपुर में रविवार को साइकिल रैली निकाली गई। इस रैली में खेल मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक गुरु खुशवंत साहेब और मोतीलाल साहू समेत कई लोग शामिल हुए। रैली का मकसद लोगों को सेहत और फिटनेस के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करना था। मंत्री टंकराम वर्मा ने चलाई साइकिल मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है और जब भी मौका मिले, हर किसी को साइकिल जरूर चलानी चाहिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए…
सनातन धर्म में आस्था रखने वाले लोगों के लिए भवसागर से पार लगाने वाली गंगा नदी बहुत महत्व रखती है। पुराणों के अनुसार ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को हस्त नक्षत्र में गंगा पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। भगवान विष्णु के अंगूठे से निकली गंगा मैया के धरती लोक पर आने का पर्व गंगा दशहरा इस साल 5 जून को मनाया जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, गंगा दशहरा 5 जून को ही मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह 9:14 मिनट तक सिद्धि रहेगा। इसके साथ ही रवि योग और हस्त नक्षत्र भी रहेंगे।हिंदू धर्म में गंगा…
नई दिल्ली। आज हमें IPL 2025 की दूसरी फाइनलिस्ट टीम मिलेगी, क्वालीफ़ायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस आमने सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी और हारने वाली टीम का सपना टूट जाएगा। हालांकि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो एक टीम बिना खेले ही बाहर हो जाएगी। आईपीएल 2025 फॉर्मेट के अनुसार अंक तालिका में नंबर 1 और 2 की टीम को फाइनल में जाने के 2 मौके मितले हैं, तभी तो पंजाब किंग्स पहला क्वालीफ़ायर हारने के बाद बाहर नहीं हुई…
नई दिल्ली। अजय देवगन इंडस्ट्री के दमदार स्टार हैं। उनकी फिल्में बहुत पसंद की जाती हैं। अजय की फिल्म रेड 2 को भी फैंस बहुत प्यार दिया। फिल्म इन दिनों थिएटर में लगी हुई है और अच्छी कमाई कर रही है। एक महीने में फिल्म रेड 2 ने कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए। आइए जानते हैं रेड 2 ने अब तक की कितनी कमाई। रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Sacnilk के मुताकि, फिल्म ने 31वें दिन 1.15 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म के 31वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। पर…
नई दिल्ली। इस समय आम का सीजन चल रहा है। आपको जगह-जगह ठेलों पर आम मिल जाएंगे। यह गर्मियों में हर किसी का पसंदीदा होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग आम को खाने से पहले पानी में क्यों भिगोते थे? यह सिर्फ एक पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण और सेहत से जुड़े कई फायदे हैं। आम को भिगोने से न केवल उसका स्वाद बेहतर होता है, बल्कि यह कई हानिकारक तत्वों को भी हटा देता है। आइए जानते हैं कि खाने से पहले आम को भिगोना क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या फायदे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मानसून की एंट्री से पहले ही मौसम ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई जिलों में दिन भर बादल छाए रहने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। नौतपा के बीच हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। नौतपा के शुरुआत वाले दिन से ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हीं, मौसम विभाग ने एक हफ्ते के लिए प्रदेश भर के कई जिलों में बारिश होने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के डॉ संदीप दवे की 91 वर्षीय माता शशिकला दवे का आज दुखद निधन हो गया है। इनकी अंतिम यात्रा डॉ दवे के VIP रोड स्थित निवास D – 91 से शाम 4 बजे मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी। कौन हैं डॉ संदीप दवे डॉ. संदीप दवे रायपुर के एक शीर्ष गैस्ट्रो सर्जन हैं और उन्हें उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में कुल 36 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने जनरल सर्जरी में एमबीबीएस, एमएस और FIAGES पूरा किया। उन्होंने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से संबंधित 30,000 ऑपरेशन और ओपन सर्जरी से संबंधित 10,000 ऑपरेशन किए। वह 1991…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छग के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केंद्रीय मंत्री डॉ मनसुख मांडविया को जन्मदिन की बधाई दी। X पोस्ट में ओपी चौधरी ने लिखा, केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। आपका संकल्प, दूरदृष्टि और नेतृत्व भारत को खेल महाशक्ति बनाने व युवाओं को सशक्त करने की दिशा में राष्ट्र निर्माण हेतु प्रेरणादायक है। प्रभु श्रीराम जी से आपके खुशहाल, सुयशपूर्ण, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शराब कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग स्थित पांच ठिकानों पर आज सुबह दबिश दी है। इस बीच खबर है कि एसीबी के अधिकारी शराब घोटाले में फरार विजय भाटिया को दिल्ली स्थिति उनके ठिकाने से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए छत्तीसगढ़ लेकर आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले विजय भाटिया के ठिकानों पर शराब घोटाले से जुड़े मामले में ईडी, एसीबी-ईओडब्ल्यू के अधिकारी तीन बार छापा मार चुके हैं। अबकी बार ईओडब्ल्यू के छह अधिकारियों के विजय भाटिया के निवास पर दबिश देने की खबर है।…

