Author: Khabar World

वन क्षेत्रों में कनेक्टिविटी सुधारने के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्य सचिव ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्पा मद के अंतर्गत वन क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं जैसे- पुल-पुलियों, मार्गों और आवश्यक भवनों के निर्माण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने विशेष रूप से नक्सल मुक्त हुए क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए, ताकि वहां शासन की पहुंच और विकास की गति बढ़ सके। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रतिकात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन एवं योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की नवमीं बैठक संपन्न…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तेलीबांधा इलाके में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के क्षेत्रों में पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र में प्रतिभा और संभावनाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मंच, मार्गदर्शन और अवसर की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से युवाओं को नवाचार और उद्यमिता के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म मिल रहा है। मुख्यमंत्री साय ने बस्तर के समग्र विकास के लिए तैयार रोडमैप का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें रोजगार, शिक्षा, स्टार्टअप और अधोसंरचना का विशेष ध्यान रखा गया है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने वाली मां बमलेश्वरी फेडरेशन की अध्यक्ष पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने दो महिला और दो पुरुष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। आज सुबह लगभग 10.30 बजे पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के सुकूलदैहान स्थित निवास में एक लड़की स्कॉर्पियो वाहन लेकर पहुंची, जिसमें उन्होंने पद्मश्री फुलबासन बाई से कहा कि वाहन में एक दिव्यांग लड़की बैठी है, जो आपकी बहुत बड़ी प्रशंसक हैं। आपके साथ फोटो खींचना चाहती है,उसकी स्थिति गाड़ी से उतरने लायक नहीं है। आप 2…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डीडी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति खारुन नदी किनारे संदिग्ध रूप से गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर ध्रुवलहरे (उम्र 19 वर्ष) निवासी जिला बलौदा बाजार बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 3 किलो 600…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। राजधानी रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, गरियाबंद, कांकेर और बिलासपुर समेत कई जिलों में आज आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ ही झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी और तेज धूप से राहत मिली है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आ गई है और ऐसे में मौसम खुशनुमा हो गया है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर के परिसर में अटल प्रवेश द्वार और लोक माता अहिल्या बाई होलकर मार्ग का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा सांसद महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श श्रीनिवास मद्दी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, महापौर संजय पांडेय की उपस्थिति में किया गया। इससे पूर्व मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज मंगलवार काे एक दिवसीय जगदलपुर आगमन पीजी. कालेज ग्राउंड में बने हेलीपैड पर उतरे। मुख्यमंत्री शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महानुभाव…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के विभिन्न थाना में गुम व चोरी हुए मोबाईल बरामदगी हेतु सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए छत्तीसगढ़ व सीमावर्ती राज्यों एवं जिले के अंदरूनी क्षेत्रों से गुम व चोरी हुए मोबाईल नंबर-आईएमईआई नबरों को सीईआईआर पओर्टल के माध्यम से ट्रेस करते हुये मोबाईल सेट कुल 52 नग (अनुमानित बाजार मूल्य आठ लाख रूपये) बरामद की गयी है। बरामद किये गये मोबाईलों को आज 5 मई को संबंधित मोबाईल मालिकों को सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में एक मरीज के पति लक्ष्मण ने बाथरूम की खिड़की के तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। यह घटना फीमेल मेडिसिन वार्ड में हुई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। घायल को तत्काल आपातकाल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। मरीज के परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण की दिमागी हालत ठीक नहीं है। इसी कारण उसने इतना बड़ा कदम उठाया है। फिलहाल, घायल लक्ष्मण का उपचार जारी है और उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है। अस्पताल प्रशासन इस घटना के कारणों की जांच कर रहा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में बस्तर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं, जिससे युवाओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे। उन्हाेने कहा कि देश की चार ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था की दिशा में बढ़ते भारत में बस्तर के युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बस्तर के युवाओं को वन उत्पाद, पर्यटन, कला-संस्कृति और कृषि से…

Read More