Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के विकासखंड उसूर का अतिसंवेदनशील ग्राम तर्रेम जिला मुख्यालय से लगभग 80 किमी दूर स्थित है, अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते लोगों का भरोसा तेजी से बढ़ा है। राज्य सरकार की पहल से क्षेत्र में पहुंच आसान हुई है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार संभव हुआ। आयुष्मान आरोग्य मंदिर तर्रेम में प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों की ओपीडी, सुरक्षित प्रसव सेवाएं तथा लैब जांच की सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल प्रबंधन, स्वच्छता, मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और 102 व 108 एम्बुलेंस सेवाओं के प्रभावी संचालन के साथ आयुष्मान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से राजनीतिक बयानबाजी तेज है।उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ की जनता ने खारिज किया है। दूसरे राज्य की जनता भूपेश बघेल को क्यों सुनेंगे। जहां राहुल और भूपेश के पैर पड़ेंगे, कांग्रेस हारेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस 99 चुनाव हार चुकी है। पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधन के दौरान कहा था कि कांग्रेस कम्युनिस्ट विचारधारा को अपनाने में लगी है। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में वित्त मंत्री ओम प्रकाश चौधरी का एक दिवसीय प्रवास पर आज मंगलवार काे जगदलपुर आगमन पर महापौर संजय पांडेय, सीजी ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वित्तमंत्री चौधरी शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित इनोवेशन महाकुंभ 1.0 कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के सुदूर इलाकों के दुर्गम वनांचल ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की स्थापना से अब यहां के ग्रामीण सीधे मोबाइल नेटवर्क से जुड़ गए हैं, जिससे शासन-प्रशासन की पहुंच भी अंतिम छोर तक मजबूत हो रही है। विकासखंड ओरछा के ग्राम पंचायत मेटानार अंतर्गत ताहकाडोंड सहित आस-पास के गांवों में पहले एक कॉल करने के लिए पहाड़ियों पर चढ़ना या कई किलोमीटर दूर सड़क तक जाना मजबूरी थी। अब टावर लगने के बाद ग्रामीण अपने गांव में ही कॉल और इंटरनेट सेवाओं का सहज उपयोग कर पा रहे हैं। नारायणपुर कलेक्टर नम्रता जैन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सख्त निर्देश के बाद पत्थलगांव से कुनकुरी के बीच अपूर्ण सड़क भाग के मरम्मत कार्य में अब आई तेजी। विगत दिवस बलरामपुर में आयोजित सरगुजा संभाग के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस सड़क की खराब स्थिति और मरम्मत में हो रही देरी पर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि अपूर्ण सड़क के कारण आमजन को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है और आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए इस मार्ग का शीघ्र सुधार अत्यंत आवश्यक है। इसके बाद विभागीय स्तर पर त्वरित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के कुआकोंडा थाना क्षेत्र में पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने आपसी विवाद के चलते घर के आंगन में बैठी पत्नी पर हसिया से गले पर वार कर जान से मारने की कोशिश की थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी फरार हो गया था, जबकि घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत फूडरी इलाके में एक स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर से एक हिरण की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह हिरण सड़क पार कर रही थी, तभी तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो (सीजी 17 सीजी 5059) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हिरण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लाेगाे का कहना है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों में स्पीड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने कुल 136 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी करते हुए नामों की सूची भी प्रकाशित की है। इनमें 2 एसआई, 16 एएसआई तथा 118 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके वर्तमान थानों से हटाकर नए थानों और इकाइयों में पदस्थ किया गया है।
कुकरेल शिविर में उमड़ा ग्रामीणों का सैलाब, 314 में से 266 आवेदनों का ‘ऑन द स्पॉट’ फैसला खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में ‘सुशासन तिहार’ अब जन-जन की समस्याओं के समाधान का सबसे बड़ा जरिया बन गया है। 01 मई से शुरू हुए इस विशेष अभियान के तहत प्रशासन सीधे जनता के बीच पहुँच रहा है। इसी कड़ी में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक के कुकरेल में आयोजित ‘समाधान शिविर’ में प्रशासन की संवेदनशीलता तब दिखी, जब प्राप्त 314 आवेदनों में से 250 से अधिक का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। “जनता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। कहते हैं कि अगर मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा हो, तो शारीरिक बाधाएं केवल एक पड़ाव मात्र रह जाती हैं, मंजिल नहीं। राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव ब्लॉक के ग्राम ‘हरदी’ के रहने वाले भीमा मारकंडे की कहानी आज संघर्ष कर रहे हजारों युवाओं के लिए एक मिशाल बन गई है। जब वक्त ने ली कठिन परीक्षा भीमा की जिंदगी तब बदल गई जब हैदराबाद में निर्माण कार्य (मजदूरी) के दौरान वे ऊंचाई से गिर गए। कमर में आई गंभीर चोट ने उनके चलने-फिरने की शक्ति छीन ली। 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ 9…

