Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
Author: Khabar World
कल्याणकारी योजनाओं में प्रगति, पारदर्शिता और समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राज्य के वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक लेकर शासन की योजनाओं की प्रगति, जनसेवाओं की गुणवत्ता एवं मैदानी क्रियान्वयन की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी और समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जनता में शासन-प्रशासन की सकारात्मक छवि बने। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का आमजनों को त्वरित एवं समयबद्ध…
पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के एडवांस कार्डियक केयर पर लोगों का बढ़ता भरोसा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के एडवांस्ड कार्डियक इंस्टिट्यूट (ACI) ने नववर्ष 2026 की शुरुआत एक ऐतिहासिक उपलब्धि के साथ की है। पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि वर्ष 2025 में कार्डियोलॉजी विभाग द्वारा 2600 से अधिक जटिल हृदय प्रक्रियाएँ सफलतापूर्वक की गईं। वर्ष 2009 में मात्र 41 मामलों से शुरू हुआ यह विभाग आज प्रतिवर्ष 2000 से अधिक उन्नत कार्डियक प्रक्रियाओं को अंजाम दे रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत भारत सरकार द्वारा लागू की गई APAAR (Automated Permanent Academic Account Registry) व्यवस्था में छत्तीसगढ़ ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज करते हुए देश के बड़े राज्यों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। विद्यार्थियों को स्थायी और सुरक्षित डिजिटल शैक्षणिक पहचान प्रदान करने की दिशा में राज्य ने तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण प्रस्तुत किया है। दिनांक 7 जनवरी 2026 तक राज्य के 57,045 विद्यालयों में अध्ययनरत कुल 57,10,207 विद्यार्थियों में से 50,60,941 विद्यार्थियों की अपार-आईडी सफलतापूर्वक जनरेट की जा चुकी है। यह कुल का 88.63 प्रतिशत है, जो बड़े राज्यों में…
मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार दे रही खेलों को बढ़ावा, छत्तीसगढ़ का नाम करें रोशन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां जनदर्शन कार्यक्रम में आर्चरी के दिव्यांग खिलाड़ी होरीलाल यादव और लक्की सोनी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को यादव और सोनी ने बताया कि वे दिव्यांग तीरंदाजी के नेशनल खिलाड़ी हैं और आगामी फरवरी महीने में पटियाला में पुनः तीरंदाजी नेशनल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय को दोनों खिलाड़ियों ने बताया कि वे आर्चरी की इंटरनेशनल स्पर्धाओं में भी अपने टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहते हैं, इसके लिए उन्हें उच्च स्तरीय खेल उपकरण की जरूरत होगी। मुख्यमंत्री साय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे के विकास और आवास निर्माण को गति देने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ शासन ने हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आवास और शहरी विकास निगम हुडको) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह रणनीतिक साझेदारी राज्य के विकास लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्रमुख आवास और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण सुरक्षित करना है। इस अवसर पर वित्त विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल, विशेष सचिव श्री चन्दन कुमार, विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, उप सचिव श्री ऋषभ कुमार पाराशर…
इमली सहित वनोपज के मूल्यवर्धन पर जोर, महिलाओं को घर के पास मिलेगा रोजगार- शर्मा उपमुख्यमंत्री शर्मा ने जिले में कार्यरत सीएलएफ सदस्यों तथा वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ की समन्वय बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर में वनोपज संग्रहण के माध्यम से स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के लिए ‘लखपति दीदी’ बनने की अपार संभावनाएं हैं। इसी को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने जिले में कार्यरत 16 सीएलएफ (क्लस्टर लेवल फेडरेशन) के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा क्षेत्र में वनोपज खरीदने वाले व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर विस्तार से चर्चा की। बैठक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर के अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन गुरुवार सुबह पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां पुनर्वासित युवक-युवतियों से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ बैठकर सुबह का नाश्ता किया और उनके कुशलक्षेम की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी लेते हुए युवाओं से कहा कि वे अपने घर-परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखें। उन्होंने बताया कि रविवार को बीजापुर के साप्ताहिक बाजार में उनके परिजन आते हैं, ऐसे में वे पुनर्वास केंद्र में आकर उनसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी के फाफाडीह शराब भट्टी के पास पुलिस को एक युवक की खून से लथपथ लाश मिली है। पुलिस की टीम रोज की तरह रात्रि गश्त पर निकली थी। इसी दौरान उनकी नजर भट्टी के पास पड़े गंभीर रूप से घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अमर लोहार (29 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक के गाल, पेट और हाथों पर चाकू से वार…
सुव्यवस्थित खरीदी से किसानों को मिल रहा उचित मूल्य खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी नीति ने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू की गई यह नीति न केवल पारदर्शी और सुगम है, बल्कि किसानों को उनके पसीने की कमाई का पूरा हक दिला रही है। समर्थन मूल्य पर समयबद्ध भुगतान और आधुनिक व्यवस्था ने राज्य के लाखों किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई गति आई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के किसान जोधन केंवट की सफलता इस नीति की जीती-जागती मिसाल है।…
किसानों व मछुवारों की बदली आर्थिक तस्वीर खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से राज्य के सभी जिलो में मत्स्य क्रांति की मजबूत नींव रखी जा रही है। इस योजना के माध्यम से किसानों एवं मछुवा परिवारों के जीवन में उल्लेखनीय और सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। आधुनिक तकनीकों को अपनाकर मत्स्योत्पादन क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है, जिससे आय एवं रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। आधुनिक तकनीकों से बढ़ा मत्स्योत्पादन योजना के अंतर्गत केज कल्चर, पॉण्ड बायोफ्लॉक एवं नवीन तालाब निर्माण को प्रोत्साहित किया गया है। जिले के खदानों एवं…

