Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल
- भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
- गौरेला वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर वन विभाग का सर्जिकल स्ट्राइक: 500 से अधिक बल्लियां जब्त
- मुख्यमंत्री साय से मिले क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी
- झारखंड शराब घोटाला: निलंबित IAS अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से मिली सशर्त अग्रिम जमानत
- अतिसंवेदनशील क्षेत्र तर्रेम के ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ को मिला राष्ट्रीय सम्मान, NQAS से हुआ प्रमाणित
- डिप्टी सीएम साव का बड़ा हमला: “जहां राहुल-भूपेश के कदम पड़ेंगे, वहां कांग्रेस की हार तय”
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। 7 जनवरी की स्थिति में पूरे राज्य से केवल राजनांदगांव जिले द्वारा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीदी करते हुए प्रदेश में पहला जिला बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत समर्थन मूल्य पर खरीफ में सोयाबीन, अरहर, उड़द तथा मूंग फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने हेतु राज्य सरकार द्वारा अधिसूचना जारी करते हुए जिले में इस प्रकार के 15 उपार्जन केंद्र चिन्हित किए गए हैं। साथ ही समस्त उपज कृषक उत्पादक संगठन सहकारी समितियों को उपार्जन केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा नाफेड के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महापौर मीनल चौबे के आदेशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक अब रायपुर नगर पालिक निगम के सचिवालय द्वारा आज शाम 5 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष के कक्ष क्रमांक 405 में आहुत की गयी है। उक्त जानकारी रायपुर नगर पालिक निगम की सचिव संगीता साहू ने दी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे। वे दोपहर 12.20 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2 बजे नव-नियुक्त जिला अध्यक्षों से चर्चा करेंगे। बैठकों में मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन की रूपरेखा पर मंथन होगा। शाम 5.55 बजे वे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाले जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा सके। जनदर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम दो दिवसीय गोवा दौरे पर जाएंगे। वे शाम करीब 6 बजे रायपुर से गोवा के लिए रवाना होंगे। गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। कार्यक्रम कल सुबह 11 बजे आयोजित होगा।
KWNS – रायपुर l सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुक्रम में मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ शासन के मार्गदर्शन में अंतर्विभागीय लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा द्वारा पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रतिदिन जन-जागरूकता संबंधी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप की ओर से लीड एजेंसी द्वारा जन जागरूकता संबंधी तैयार पोस्टर एवं फ्लैक्स जारी किया गया। इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश के समस्त सरपंचों एवं पंचगणों को पंचायत अंतर्गत…
*बस्तर में अब डर नहीं, बल्कि भरोसे की आवाज़ गूंज रही है : मुख्यमंत्री* *सुकमा में ₹64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए किया आत्मसमर्पण* KWNS – रायपुर l बस्तर संभाग में नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में ₹64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर माओवादियों ने मुख्यधारा में लौटते हुए आत्मसमर्पण किया है, जिनमें 7 महिलाएँ भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह केवल सुरक्षा मोर्चे पर उपलब्धि नहीं, बल्कि मानवीय विश्वास और संवाद की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी…
*साहू समाज का सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक उत्थान की मिसाल — मुख्यमंत्री साय* *मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव में हुए शामिल* KWNS – रायपुर l राजिम भक्तिन माता एवं माता कर्मा के बताए संदेश मानव समाज के लिए कल्याणकारी है, हमें उनके संदेशों का अनुसरण करना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम के त्रिवेणी संगम में आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन एवं भक्त माता राजिम की पूजा अर्चना कर प्रदेश और समाज की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर…
*जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय* *श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50…
जनसहभागिता से निर्मित भव्य श्रीरामजानकी मंदिर छत्तीसगढ़ की आस्था और एकजुटता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्रीरामजानकी मंदिर के शिखर पर लहराई धर्मध्वजा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश की समृद्धि की कामना की खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के सिरकट्टी धाम आश्रम स्थित श्रीरामजानकी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की तथा मंदिर के सर्वोच्च शिखर पर धर्मध्वजा की स्थापना की। उन्होंने आश्रम को सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और आध्यात्मिक चेतना का केंद्र बताते हुए आश्रम परिसर में समरसता भवन के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर अंर्तगत ग्रामीण अंचलों में बुधवार काे दरभा ब्लाक में सड़क,स्लैब कलवर्ट, शाला भवन, व्यवसायिक परिसर, साइकिल स्टैंड व अन्य विकास कार्यों का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने 1 करोड़ 81 लाख रुपए से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस व्यापक अभियान में विधानसभा क्षेत्र के दरभा ब्लाक में छिंदबहार में सड़क संपर्क और शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है । दरभा ब्लाक के छिंदबहार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य मार्ग से प्राथमिक शाला छिंदबहार तक 750 मीटर सी सी सडक निर्माण कार्य…

