Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान: घुसपैठ पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की तैयारी और पद्मश्री फूलबासन मामले का खुलासा
- विकसित कृषि संकल्प अभियान में हंगामा, सांसद की फटकार के बाद मत्स्य निरीक्षक ने बीच में ही छोड़ा मंच
- मेरी कहानी, मेरी जुबानी बिहान योजना से बदली अर्चना सिंह की तकदीर
- सुशासन तिहार: बलरामपुर में जनसमस्या निवारण शिविरों का ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान, ग्रामीणों के चेहरे खिले
- सोलर पंप और स्व-सहायता समूह ने बदली किस्मत, सुजन्ती पैकरा अब ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- सनातन धर्म में 50 परिवार की वापसी, जांजगीर में मतांतरित का विरोध
- मुख्यमंत्री की त्वरित पहल: मैनपाट के चेराजोबला बस्ती में दूर होगा पेयजल संकट
- मामूली विवाद का खौफनाक अंत, ससुराल पक्ष ने युवक की गला दबाकर की हत्या
Author: Khabar World
नई दिल्ली। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने बुधवार (21 जनवरी) को पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 48 रन से करारी शिकस्त दी। मेन इन ब्लू ने मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 238 रन बोर्ड पर लगाए। यह कीवी टीम के खिलाफ टी20 में भारत का सबसे बड़ा टोटल रहा। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स ने शानदार पारी खेलते हुए 40 गेंदों में 4 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम को जीत की लाइन पार नहीं करवा सके। मुकाबले में भारत के लिए अभिषेक…
नई दिल्ली। ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में कमाल करते हुए सात हफ्ते भी पूरे होने वाले है लेकिन ये फिल्म है कि रूकने का नाम ही नहीं ले रही है। हालांकि इसकी कमाई काफी कम हो गई है लेकिन ये अब भी हर दिन एक करोड़ से ऊपर का बिजनेस ही कर रही है और इसी के साथ अपने कुल कलेक्शन में भी इजाफा करती जा रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 48वें दिन यानी सातवें बुधवार को टिकट खिड़की पर कितने नोट बटोरे हैं? ‘धुरंधर’ ने 48वें दिन कितनी की कमाई? रिलीज़ के बाद से, रणवीर…
नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खयाल नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और चेहरे की रौनक गायब हो जाती है। कई लोग अपनी एनर्जी बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करने लगते हैं, तो कुछ लोग जिम शुरू कर देते हैं। अगर आप बिना किसी दवा के शरीर में ताकत बढ़ाना चाहते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस (Beet Juice) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आयुर्वेद और पोषण विज्ञान दोनों में चुकंदर को सेहत के लिए नेचुरल टॉनिक माना गया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके साथ ही 23 जनवरी से इस व्यवस्था के लागू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। नोटिफिकेशन के अनुसार रायपुर जिले को दो हिस्सों- शहर और ग्रामीण- में विभाजित किया गया है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कांकेर जिले में नेशनल हाईवे-30 एक बार फिर खून से लाल हो गया। गुरुवार तड़के करीब 3 बजे चारामा थाना क्षेत्र के ग्राम रतेसरा के पास ऐसा भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और उनमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद का मंजर बेहद भयावह था। ट्रक बुरी तरह चकनाचूर हो चुके थे, शव वाहनों में फंसे हुए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में लोगों को ठंड से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। प्रदेश में फिलहाल मौसम ड्राई बना रहेगा। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.2°C दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.1°C अंबिकापुर और जगदलपुर में दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत में एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाएं पहुंच रही है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 जनवरी को रायपुर में खेला जाएगा। यह मुकाबला शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7 बजे से शुरू होगा। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार, दोनों टीमें आज दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से दोनों टीमें कड़ी सुरक्षा के बीच लग्जरी बसों से सीधे अपने-अपने होटलों के लिए रवाना होंगी। न्यूजीलैंड टीम होटल हयात में ठहरेगी, वहीं भारतीय टीम छेरीखेड़ी स्थित होटल कोर्टयार्ड में रुकेगी। आज ही शाम 5 बजे से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 10.30 बजे मुख्यमंत्री साय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बंगले जाएंगे और उनसे मुलाकात करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे, जहां खनिज संसाधन विभाग और जल संसाधन विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 5.30 बजे मुख्यमंत्री साय एक निजी होटल जाएंगे, जहां वे ‘इमर्जिंग छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8.30 बजे रामग्रीन बैकवुड हॉल में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। रात 9 बजे मुख्यमंत्री साय अपने निवास लौट आएंगे।
*शहीद गैंदसिंह के नाम पर चौक, मूर्ति स्थापना और सामाजिक केंद्रों की घोषणा* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज के तत्वावधान में साइंस कॉलेज ग्राउंड रायपुर में आयोजित शहीद शिरोमणि गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महान जनजातीय नायक एवं स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत शहीद गैंदसिंह का पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद गैंदसिंह के सम्मान में नया रायपुर में चौक के नामकरण एवं मूर्ति स्थापना, चंगोराभाटा स्थित समाज…
*छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुँचना गौरव का विषय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर l आयरलैंड की राजधानी डबलिन में भारत की सांस्कृतिक विविधता की एक सशक्त झलक देखने को मिली, जब स्टेट कल्चरल इवेंट सीरीज़ के तहत भारतीय दूतावास, डबलिन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर केंद्रित भव्य सांस्कृतिक आयोजन का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आयरलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन आयरलैंड में भारत के राजदूत श्री अखिलेश मिश्रा द्वारा किया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय परंपराओं और राज्य की विशिष्ट पहचान…

