नई दिल्ली। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का खयाल नहीं रख पाते हैं। इसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और चेहरे की रौनक गायब हो जाती है। कई लोग अपनी एनर्जी बढ़ाने के लिए सप्लीमेंट्स का सेवन करने लगते हैं, तो कुछ लोग जिम शुरू कर देते हैं। अगर आप बिना किसी दवा के शरीर में ताकत बढ़ाना चाहते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस (Beet Juice) एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आयुर्वेद और पोषण विज्ञान दोनों में चुकंदर को सेहत के लिए नेचुरल टॉनिक माना गया है। यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और चेहरे पर निखार लाता है।
मेडिकल से जुड़ी प्रमाणिक जानकारी देने वाली वेबसाइट हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक चुकंदर में आयरन, फोलेट, पोटैशियम, विटामिन C और नाइट्रेट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। नियमित रूप से चुकंदर का जूस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जब ब्लड फ्लो सही सही होता है, तो शरीर की हर नस तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व आसानी से पहुंचते हैं, जिससे कमजोरी दूर होती है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।
कई रिसर्च में पता चला है कि चुकंदर का जूस मांसपेशियों और स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद प्राकृतिक नाइट्रेट्स शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड बनाते हैं, जो नसों को फैलाकर ब्लड फ्लो को बेहतर करता है। इसका असर यह होता है कि शारीरिक मेहनत के दौरान थकान कम महसूस होती है और शरीर लंबे समय तक एक्टिव रहता है। यही वजह है कि इसे एथलीट्स और जिम जाने वालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
चुकंदर का जूस पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है। फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण यह कब्ज की समस्या कम करता है और लिवर को डिटॉक्स करता है। जब पेट साफ रहता है, तो इसका सीधा असर त्वचा और एनर्जी पर दिखाई देता है। चेहरे की सेहत के लिए भी चुकंदर का जूस किसी वरदान से कम नहीं है। खून साफ होने और बेहतर सर्कुलेशन के कारण चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार आता है। जो लोग बहुत दुबले-पतले हैं या जिनका चेहरा पिचका हुआ लगता है, उन्हें नियमित सेवन से चेहरे पर हेल्दी फुलनेस और चमक नजर आने लगती है।
आप चुकंदर का जूस आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके लिए ताजा चुकंदर को धोकर छील लें, छोटे टुकड़ों में काटकर मिक्सर में पीस लें और छानकर पी लें। स्वाद और पोषण बढ़ाने के लिए इसमें गाजर या आंवला भी मिला सकते हैं। बेहतर परिणाम के लिए सुबह खाली पेट या वर्कआउट से पहले इसका सेवन करें। हालांकि किसी गंभीर बीमारी में या ज्यादा मात्रा में सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह लेना उचित होता है।
Trending
- नेपाल में बाढ़ के बीच शर्मनाक हरकत, नदी में बहकर आया बैंक का सेफ तोड़कर निकाले लाखों रुपये; 29 गिरफ्तार
- महतारी वंदन बना रंभा बाई का सहारा, स्वास्थ्य जांच से लेकर आने-जाने तक की जरूरतें हो रहीं पूरी
- शनिवार बना सीखने-खेलने और सृजन का दिन, बैगलेस डे पर स्कूलों में दिखी नई रौनक
- बिलासपुर हिंसा पर भूपेश बघेल का सरकार पर हमला, बोले- ‘गृह मंत्रालय नहीं संभल रहा, अपना जिला भी नहीं’
- पीएम मोदी के जन्मदिन से भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक चलेगा एक महीने का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम
- आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़ते कदम, स्वयं की मेहनत और सरकारी सहयोग से कमलेश यादव बनीं ‘लखपति दीदी’
- बिहान से बहनों को मिला आर्थिक संबल, खीरे की खेती से सुभद्रा मंडल ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
- दुर्ग में रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं: जंजगिरी रोड हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी और एक साल का बच्चा सुरक्षित


