Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
Author: Khabar World
KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ के इंद्रावती टाइगर रिजर्व ने गिद्ध संरक्षण के क्षेत्र में देशभर के लिए एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्य भारत के सबसे स्वच्छ नदी-वन पारिस्थितिकी तंत्रों में शामिल यह रिजर्व अब केवल बाघों और जंगली भैंसों का ही नहीं, बल्कि विलुप्तप्राय गिद्धों के संरक्षण का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र बन गया है। *गिद्ध पर्यावरण के ‘सफाईकर्मी’ हैं और इनके बिना बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है* मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार इंद्रावती के टाइगर रिजर्व क्षेत्र में गिद्धों सुरक्षित क्षेत्रों (Vulture…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कबीरधाम ज़िले के भोरमदेव धाम में आयोजित कार्यक्रम में भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने नववर्ष 2026 की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नए वर्ष की शुरुआत ऐसे ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कार्य से होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का क्षण है। भोरमदेव कॉरिडोर विकास परियोजना राज्य की प्राचीन धरोहर को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का प्रतीक है। कबीरधाम जिले के इस भोरमदेव धाम में महादेव शिव की आराधना, अतुलनीय…
*कथित पत्रकारों पर लूट, धमकी और छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप…!* *अधिवक्ता अंशुल साम्परिया ने गांधीनगर थाने में दी लिखित शिकायत, एफआईआर की मांग* *सच पूछने की सजा! धान मंडी में अनियमितता उजागर करने पर लूट और धमकी* खबर वर्ल्ड न्यूज – सरगुजा। जशपुर जिले में कथित पत्रकारों द्वारा मारपीट की धमकी, जबरन रकम लूटने, रसीद बुक फाड़ने और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर छवि खराब करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में अंबिकापुर निवासी अधिवक्ता एवं खबर वर्ल्ड न्यूज सर्विसेस के सरगुजा संभाग प्रभारी अंशुल साम्परिया ने गांधीनगर थाना, अंबिकापुर में लिखित आवेदन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नूतन वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने ऑडियो संदेश में सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है, जो मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में “महतारी” का स्थान सर्वोच्च है। नारी शक्ति त्याग, संस्कार, श्रम और नेतृत्व की प्रतीक है। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से समाज के सभी क्षेत्रों में मातृशक्ति के योगदान को राष्ट्रीय और वैश्विक पटल…
अब तक 900 से अधिक लोगों ने अपने घर की छत पर लगवाए सोलर पैनल खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से अब लोगों के घर सौर ऊर्जा से रोशन हो रहे हैं। योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी राशि एवं बिजली बिल से मुक्ति मिलने से सोलर पैनल लगवाने जिले के हितग्राही काफी उत्साहित हैं। बलौदाबाजार जिले के लोगों में इस योजना को लेकर उत्साह इतना प्रबल है कि 10 हजार से अधिक परिवारों ने अब तक पंजीकरण कराकर सौर ऊर्जा अपनाने की दिशा में अपना सशक्त संकल्प व्यक्त…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरिया। कोरिया जिले में वनांचल में रहने वाले परिवारों के लिए बकरी पालन एक पारंपरिक कार्य रहा है। इस कार्य में उन्हे मिलने वाली एक मदद उनके आजीविका में सुधार का एक बड़ा कदम साबित हो रही है। जिले के सोनहत जनपद पंचायत मुख्यालय ग्राम में रहने वाले श्री रामलाल के लिए मनरेगा योजना के बने पक्के बकरी पालन शेड ने अब सब कुछ बदल दिया है। वह अब एक उन्नत बकरी पालक बनकर बड़ी संख्या में बकरी पालन कर रहे हैं। इस परंपरागत कार्य में अब उनका पूरा परिवार लगा हुआ है और हर दो-तीन माह बाद…
दशकों से लंबित परियोजनाएँ अब समयबद्ध रूप से हो रही पूरी : प्रगति प्लेटफ़ॉर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण – मुख्यमंत्री साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गति नई ऊँचाइयों पर पहुँची है। दशकों से लंबित महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं ऊर्जा परियोजनाएँ अब “प्रगति” प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से समयबद्ध ढंग से पूरी हो रही हैं। यह केंद्र सरकार की परिणामोन्मुख, जवाबदेह तथा निर्णायक कार्यशैली का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में “प्रगति”…
राज्य के शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में मरीजों के परिजनों के लिए बनेंगे विश्राम गृह चिकित्सा शिक्षा विभाग और सेवादान आरोग्य फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जब कोई गंभीर बीमारी घर में दस्तक देती है, तो पूरा परिवार मानसिक और आर्थिक रूप से टूट जाता है। ऐसे वक्त में दूर-दराज के गांवों से शहर आने वाले गरीब परिवारों के लिए सबसे बड़ी चुनौती इलाज के साथ-साथ खुद के ठहरने की होती है। अक्सर मरीज तो वार्ड में इलाज करा रहा होता है, लेकिन उसके अपने लोग अस्पताल के गलियारों, ठंडी सीढ़ियों या खुले आसमान के नीचे रातें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 की कोयला खदान आबंटित होने के बाद इसके लिए हुई जनसुनवाई के विरोध में 12 दिसंबर से जारी आंदोलन से पहले जिंदल उद्योग द्वारा अपने कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को निपटाने के लिए प्रस्तावित स्थल से दूसरी जगह कराए जाने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया और बीते 27 दिसंबर को अचानक आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच एक सड़क दुर्घटना के बाद हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि पथराव, आगजनी के साथ-साथ पुलिस के एक एसडीओपी,…
बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सशक्त राज्य और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला: मंत्री राजवाड़े खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण ही सशक्त राज्य और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। वे भारतीय स्टेट बैंक, बैरन बाजार रायपुर द्वारा कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत आयोजित “बेटी बचाओ अभियान” के तहत शासकीय विद्यालयों की बालिकाओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए संबोधित कर रही थीं। मंत्री राजवाड़े ने कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को साइकिल वितरित कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि साइकिल जैसी सुविधाएँ बालिकाओं की शिक्षा…

