खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के लैलूंगा विधानसभा में आने वाले तमनार ब्लॉक में जिंदल उद्योग को आबंटित गारे पेलमा सेक्टर-1 की कोयला खदान आबंटित होने के बाद इसके लिए हुई जनसुनवाई के विरोध में 12 दिसंबर से जारी आंदोलन से पहले जिंदल उद्योग द्वारा अपने कोल ब्लॉक की जनसुनवाई को निपटाने के लिए प्रस्तावित स्थल से दूसरी जगह कराए जाने के बाद यह मामला लगातार तूल पकड़ता चला गया और बीते 27 दिसंबर को अचानक आंदोलनकारियों व पुलिस के बीच एक सड़क दुर्घटना के बाद हुआ विवाद इतना तूल पकड़ गया कि पथराव, आगजनी के साथ-साथ पुलिस के एक एसडीओपी, तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम सहित एक महिला आरक्षक के साथ बदसलूकी तक कर दी गई। अब इस मामले में भले ही जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच चर्चा के बीच यह आंदोलन समाप्त हो गया है, लेकिन अब एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों की चुप्पी चर्चा में है।
27 दिसंबर की हिंसा के दौरान आधा दर्जन से अधिक वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। वहीं पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच पथराव के बाद कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच सीधी भिड़ंत दिखाई दे रही है। इनमें तमनार थाना प्रभारी को महिलाओं द्वारा लात-घूंसों से पीटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वहीं एक महिला आरक्षक के साथ आंदोलनकारियों द्वारा बर्बरता करते हुए उसके कपड़े फाड़कर उसे अपमानित करने का शर्मनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक के बाद एक आंदोलनकारी महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ते नजर आ रहे हैं और वह हाथ जोड़कर दया की भीख मांगती हुई दिखाई दे रही है। 20 सेकंड से अधिक का यह वीडियो पुलिस अधिकारियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है।
हालांकि प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है और जनसुनवाई निरस्त किए जाने का भरोसा दिया गया है, लेकिन 27 दिसंबर को हुई सबसे निंदनीय व शर्मनाक घटना को लेकर पुलिस के कोई भी आला अधिकारी न तो कैमरे के सामने आ रहे हैं और न ही कोई बयान वीडियो में सामने आ रहा है। महिला आरक्षक के साथ हुई शर्मनाक घटना के मामले में भी पुलिस अधीक्षक से बार-बार संपर्क करने के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।
भले ही पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई बयान नहीं दे रहे हों, लेकिन जानकार सूत्र बताते हैं कि तमनार थाने में अलग-अलग एफआईआर के तहत करीब सौ से अधिक आंदोलनकारियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और कुछ आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं महिला आरक्षक के कपड़े फाड़ने और उसे घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से रोकने के लिए उसे हटाने व दबाने में पूरी पुलिस लगी हुई है।
Trending
- मुख्य सचिव विकासशील ने की कैम्पा की समीक्षा; ₹713 करोड़ की नई कार्ययोजना को मंजूरी
- तेलीबांधा में संदिग्ध परिस्थितियों में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
- इनोवेशन महाकुंभ 1.0 बस्तर को इनोवेशन हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- सजग पुलिसिंग से टली बड़ी अनहोनी: पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, 4 आरोपी हिरासत में
- खारुन नदी के पास ₹1.80 लाख के गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हो रही झमाझम बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
- मुख्यमंत्री ने अटल प्रवेश द्वार व अहिल्या बाई होलकर मार्ग का किया लोकार्पण
- सुकमा पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 52 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए


