Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
Author: Khabar World
कांकेर में आतंक का पर्याय बने वन्यजीव: तारसगांव के खेतों में दिनदहाड़े घूमे दो भालू, दहशत में ग्रामीण
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के तारसगांव के पास दिन के उजाले में दो भालू खेतों में घूमते हुए देखे गए । यह इलाका गांव से सटा हुआ है, और घनी आबादी वाला क्षेत्र है। जंगली जानवर अक्सर भोजन और पानी की तलाश में शहरी क्षेत्रों की ओर बढ़ते हैं। कांकेर जिले में भालू और तेंदुए जैसे जंगली जानवरों का शहरी क्षेत्रों में दिखना आम हो गया है। ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें इन जानवरों ने मनुष्यों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों के लिए खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। विदित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ में पुनर्वासित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य शासन लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा जिले में 134 पुनर्वासित युवाओं के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक, कृषि और पर्यटन भ्रमण का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सोसाइटी के माध्यम से संपन्न हुआ। दरअसल, हाल ही में पुनर्वासित युवाओं ने जिला प्रशासन के समक्ष कृषि और पर्यटन क्षेत्रों में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने की इच्छा जताई थी। उनकी इस मांग को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की पहल पर यह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 08 जनवरी गुरुवार को जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।
KWNS- रायपुर l नववर्ष 2026 के शुभारंभ के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य को ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाय-IV) के चतुर्थ चरण के अंतर्गत राज्य में 2225 करोड़ रुपये की लागत से 774 ग्रामीण सड़कों के निर्माण हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से प्राप्त हुई हैl योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में कुल 2427 किलोमीटर लंबाई की 774 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे प्रदेश की 781…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र 15 जनवरी को एक नया इतिहास रचेगा, जब वंदे मातरम् गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर 5 लाख विद्यार्थी एक साथ ‘वंदे मातरम्’ गायेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सेना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के 3000 से अधिक स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। क्षेत्र के 5 लाख विद्यार्थी एवं युवा 15 जनवरी को दोपहर 12:55 बजे एक साथ सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गान करेंगे। सुभाष स्टेडियम में आयोजित…
KWNS – नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान लंबे समय तक नक्सल प्रभावित राज्य के रूप में रही है, लेकिन अब प्रदेश निर्णायक रूप से विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ चुका है। उन्होंने बताया कि 13 दिसंबर को प्रदेश में भाजपा सरकार के सफलतम दो वर्ष पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अंतर्गत अधिकांश वादों को धरातल पर उतारा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय…
KWNS – सोमनाथ… ये शब्द सुनते ही हमारे मन और हृदय में गर्व और आस्था की भावना भर जाती है। भारत के पश्चिमी तट पर गुजरात में, प्रभास पाटन नाम की जगह पर स्थित सोमनाथ, भारत की आत्मा का शाश्वत प्रस्तुतिकरण है। द्वादश ज्योतिर्लिंग स्तोत्रम में भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख है। ज्योतिर्लिंगों का वर्णन इस पंक्ति से शुरू होता है…“सौराष्ट्रे सोमनाथं च…यानि ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ का उल्लेख आता है। ये इस पवित्र धाम की सभ्यतागत और आध्यात्मिक महत्ता का प्रतीक है। शास्त्रों में ये भी कहा गया है: “सोमलिङ्गं नरो दृष्ट्वा सर्वपापैः प्रमुच्यते। लभते फलं मनोवाञ्छितं…
सरगुजा l सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों का जिले के विद्यार्थी करेंगें शैक्षणिक भ्रमण , सूरजपुर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित शैक्षणिक भ्रमण को कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह भ्रमण कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में, समग्र शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जा रहा हैl इस अभियान के तहत सूरजपुर जिले के लगभग 200 छात्र-छात्राओं को सरगुजा संभाग के प्रमुख शैक्षणिक एवं तकनीकी संस्थानों—इंदिरा गांधी कृषि अनुसंधान केंद्र, आकाशवाणी केंद्र, दरिमा हवाई पट्टी,ठिनठिनी पत्थर तथा संजय पार्क का भ्रमण कराया…
कोरबा l ग्राम सलोरा, दर्राभाठा में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ठाकुर देव एवं डोकरी दाई जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है कि आज भी हमारा समाज अपनी पुरानी परंपरा को संजोय रखते हुए इतनी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूजन का आयोजन किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है…
उपमुख्यमंत्री ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द में आयोजित शाकम्बरी जयंती समारोहों में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। माता शाकम्बरी जयंती के पावन एवं पुण्य अवसर पर शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा कबीरधाम जिले के ग्राम मैनपुरी, बीरुटोला, अमलीडीह, बरपेला टोला, सोहागपुर एवं घुघरीखुर्द ग्रामों में आयोजित जयंती समारोहों में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने माता शाकम्बरी की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने सोहागपुर ग्राम में किचन शेड का विधिवत लोकार्पण भी किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा…

