Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- वित्तमंत्री ओपी चौधरी इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे
- अबूझमाड़ के ताहकाडोंड गांव में मोबाइल टावर की हुई स्थापना
- CM साय के तेवर का असर: पत्थलगांव–कुनकुरी मार्ग के कायाकल्प की कवायद तेज, बारिश से पहले ‘स्मूथ’ होगा सफर
- पत्नी काे जान से मारने का प्रयास करने वाला आराेपित पति गिरफ्तार
- तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ली हिरण की जान: बीजापुर के भैरमगढ़ में दर्दनाक हादसा
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 36 ईनामी सहित 63 नक्सलियों ने आज शुक्रवार काे दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय, उप महानिरीक्षक सीआरपीएफ दंतेवाड़ा रेंज राकेश चौधरी एवं अन्य अधिकारियाें के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है । आत्मसमर्पित 63 नक्सलियों में दरभा डिवीजन, दक्षिण बस्तर, पश्चिम बस्तर, माड, उड़ीसा राज्य में सक्रिय 18 महिला और 45 पुरूष नक्सली इसमें शामिल हैं। आत्मसमर्पित नक्सलियों में 8 लाख के 7 ईनामी, 5 लाख के 7, 2 लाख के 8, 1 लाख के 11 एवं 50 हजार के 3 ईनामी नक्सली, कुल 63 नक्सलियाें में से 36 नक्सली कैडर पर कुल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में आज चिरायु योजना (RBSK) के अंतर्गत एक मेगा हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में जन्मजात बीमारियों की समय पर पहचान और निःशुल्क उपचार सुनिश्चित किया गया । सीएमएचओ डॉ. बी. आर. पुजारी एवं डीपीएम वरुण साहू के आदेशानुसार बालाजी अस्पताल, रायपुर से विशेषज्ञ मेडिकल टीम बीजापुर पहुंची, जिसने 100 से अधिक मरीजों की जांच की। शिविर में कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों को उच्च स्तरीय उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। वीओ _ जिला चिकित्सालय बीजापुर में आयोजित एक दिवसीय चिरायु मेगा हेल्थ…
खेती से मत्स्य पालन तक, मनरेगा से सशक्त हुई ग्रामीण आजीविका खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य आज ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़, के किसान रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने नई दिशा…
लघु, सीमांत एवं भूमिहीन किसान भी बिना अतिरिक्त भूमि के कर सकते हैं इस व्यवसाय को प्रारंभ चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 2382 किसान लाभान्वित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय बागवानी मिशन एवं राज्य योजना के अंतर्गत मीठी क्रांति याने मधुमक्खी पालन योजना से प्रदेश के किसानों का भाग्य बदल रहा है। यह योजना किसानों को कम लागत में अधिक लाभ देने वाला वैकल्पिक व्यवसाय बनकर उभरा है। किसानों की आय बढ़ाने एवं ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभाग के द्वारा किसानों को खेती के साथ मधुमक्खी पालन करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। गौरतलब है…
’टोकन तुंहर हाथ’ ऐप से किसानों को धान बेचना हुआ आसान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों को ऑनलाइन टोकन काटने की सुविधा दी गई है। टोकन तुहर हाथ ऐप के जरिए किसान द्वारा अपने मोबाइल से खुद टोकन काटा जा रहा है। कांकेर विकासखंड के ग्राम बेवरती निवासी किसान अमित सोनवानी ने धान खरीदी केंद्र बेवरती में आज 13 क्विंटल धान का विक्रय किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने ‘टोकन तुंहर हाथ’ एप के माध्यम से स्वयं टोकन काटा, जिससे धान बेचने की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल, तेज और सुविधाजनक रही। किसान सोनवानी ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले से जेल में बंद अनवर ढेबर और केके श्रीवास्तव की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के बाद अब ईओडब्ल्यू (EOW) भी सक्रिय हो गई है। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी ने दोनों से पूछताछ के लिए कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट की याचिका दायर की है, जिससे आने वाले दिनों में मामले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान 2019 से 2023 तक शराब नीति को बदलकर चहेते सप्लायरों के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रियल मनी पेमेंट पर आधारित फैंटेसी स्पोर्ट्स गेम्स पर प्रतिबंध के बाद संगठित सट्टा गिरोह ने अपने अवैध नेटवर्क को सक्रिय कर लिया है। आईपीएल (क्रिकेट टूर्नामेंट) के नए सीजन की शुरुआत से पहले ऐसा ही एक सट्टा गिरोह राजधानी रायपुर पहुंचा। यहां वह पैनल आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालन के लिए लोगों की तलाश में था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने सतर्कता बढ़ाते हुए पूछताछ और निगरानी तेज कर दी। पुलिस ने गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मास्टरमाइंड समेत 4 ऑनलाइन बुकी को गिरफ्तार किया गया है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का बताया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ का बालोद जिला आज देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणा और गौरव का नया केंद्र बन गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जिला बालोद के ग्राम दुधली में 9 से 13 जनवरी तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में देश-विदेश से आए लगभग 15 हजार रोवर-रेंजर अपनी सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का जीवंत प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह ऐतिहासिक जंबूरी छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच पर लाने का सुनहरा अवसर है। राष्ट्रीय स्तर के कैंपिंग, रोवर-रेंजर प्रशिक्षण, सांस्कृतिक संध्याओं और सामुदायिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जिले के विकासखंड नवागढ़ के अंर्तगत ग्राम पंचायत मिसदा निवासी श्रीमती सुशीला बाई पूर्व में एक जर्जर कच्चे घर में अपने परिवार सहित कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन यापन कर रही थीं। बरसात के दिनों में घर में पानी भर जाना, बच्चों को खुले में रात गुजारने की मजबूरी तथा सुरक्षा और सम्मान का अभाव उनके लिए एक बड़ी चुनौती रहा। किंतु वर्ष 2024-25 में जब उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत आवास सूची में दर्ज हुआ तो उनके जीवन में आशा की किरण साबित हुई। योजना के अंतर्गत 1.20 लाख की स्वीकृत वित्तीय राशि,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ़ सरकार की पारदर्शी और डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत और भरोसे का आधार बनकर सामने आई है। मनेन्द्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी जिले के ग्राम सलका निवासी किसान रामशरण ने कोड़ा उपार्जन केंद्र में 46.40 क्विंटल धान का विक्रय कर सरकार की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। राज्य सरकार द्वारा 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक खरीदी की नीति से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हुआ है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के तहत निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंचे किसान को…

