Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 136 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरा समीकरण
- मुख्यमंत्री के ‘सुशासन’ संकल्प से आ रहा बदलाव
- सपनों को मिले पहिए: भीमा मारकंडे की ‘बैसाखी’ से ‘आत्मनिर्भरता’ तक की प्रेरक यात्रा
- चक्रीय निधि से ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार का संबल, बीजापुर में आत्मनिर्भरता की नई पहल
- फर्जी नियुक्ति पत्र के जरिए 1.5 करोड़ की ठगी, शिक्षक और क्लर्क गिरफ्तार
- भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार; ‘श्राप’ से लेकर ‘अर्बन नक्सल’ तक घेरा
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता: ‘ऑपरेशन तलाश’ और ‘मुस्कान’ के तहत 648 लोगों की घर वापसी
- अम्बिकापुर: सेंट्रल जेल के सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान मौत, उल्टी-दस्त से था पीड़ित
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। कई इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है। सुबह और शाम लोगों को ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। अगले 24 घंटों के दौरान दुर्ग, बालोद, रायपुर समेत कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। रायपुर में सुबह के वक्त धुंध छाए रह सकता है। रायपुर शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम है, मगर माना का पारा 5 डिग्री तक नीचे जा चुका है यानी दस किलोमीटर के अंतर में ठंड कहर बरपा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मनरेगा के बदलाव और योजना के नाम से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संग्राम शनिवार से शुरू होने जा रहा है। इसके तहत आज जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी। 11 जनवरी को एक दिवसीय उपवास और प्रतीकात्मक विरोध जिला मुख्यालयों या प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, जैसे महात्मा गांधी या डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमाओं के पास, पार्टी नेताओं, निर्वाचित प्रतिनिधियों और मनरेगा श्रमिकों की भागीदारी के साथ एक दिवसीय उपवास किया जाएगा। 12 से 29 जनवरी पंचायत स्तर पर जनसंपर्क सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर की चौपालें और जनसंपर्क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे सुबह 11 बजे निजी होटल में आयोजित इंडिया राइस समिट में शिरकत करेंगे। इसके अलावा सीएम दोपहर 1 बजे एक निजी होटल में आयोजित मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे।
*बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS – रायपुर l बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं — ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि…
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भारत स्काउट एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने की सौजन्य मुलाकात* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में पूर्व राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए जैन का स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पहली बार आयोजित हो रहे पाँच दिवसीय राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी आयोजन के लिए डॉ. अनिल जैन को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और इसे…
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव पर्व–2025 में हुए शामिल* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गोवा के आदर्श ग्राम अमोन, पोंगुइनिम, गोवा में आयोजित ‘आदि लोकोत्सव’ पर्व–2025 में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने लोकोत्सव को संबोधित करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में गोवा के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. रमेश तावड़कर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘आदि लोकोत्सव’ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह लोकोत्सव देश की आदिम संस्कृति से जुड़ने का एक जीवंत उत्सव है, जो भारत की लोक-सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।…
*युवाओं से राष्ट्र निर्माण में योगदान का आह्वान* KWNS – रायपुर l राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि जंबूरी केवल एक शिविर ही नहीं बल्कि एकता, विविधता, भाईचारा और साझा उद्देश्यों का उत्सव है। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जैन, मुख्य राज्य आयुक्त श्री इंदरजीत सिंह खालसा, राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में देश के विभिन्न राज्यों से आए…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देते हुए दुष्कर्म करने के मामले में कांकेर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 8 जनवरी को थाना कांकेर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह 8 जनवरी की शाम लगभग 4:10 बजे कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी दौरान ग्राम पथरी जाने वाले रास्ते पर जंगलवार कॉलेज के दूसरे गेट के पास आरोपी यश साहू और उसका साथी…
मंत्री टंकराम वर्मा द्वारा गांधी के हत्यारे गोडसे को राष्ट्रभक्त कहना भाजपा का असली चरित्र- दीपक बैज
भाजपा बताये कि वह मंत्री टंकराम के बयान से कितना सहमत है? यदि नहीं तो मंत्री पद से हटाये खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मंत्री टंकराम वर्मा हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त राष्ट्रवादी बताये जाने की कांग्रेस ने निंदा किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टंक राम वर्मा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की गोली मारकर हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे को “देशभक्त” कहना न केवल अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह भारत की आत्मा, संविधान और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों पर सीधा हमला है। भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी स्पष्ट करे कि वे अपने इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। राज्यपाल डेका ने दुधली में प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 का भव्य शुभारंभ किया। शिक्षा मंत्री यादव ने बताया, बालोद जिले के दुधली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी 2026 के भव्य शुभारंभ का साक्षी बनने का गौरव प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल रमेन डेका ने स्काउट्स ध्वज फहराकर जंबूरी का विधिवत शुभारंभ किया। पाँच दिवसीय इस राष्ट्रीय जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से पहुँचे रोवर–रेंजर सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता का प्रशिक्षण प्राप्त कर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल…

