Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
Author: Khabar World
कल कार्यक्रम में विदर्भ के दो कार्टूनिस्ट बनायेंगे लाइव कार्टून और लगेगी कार्टून प्रदर्शनी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा विश्व कार्टूनिस्ट दिवस, 5 मई 2026 के अवसर पर लाइव कैरिकेचर मेकिंग का आयोजन रखा गया है। 5 मई को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर यह कार्यक्रम रायपुर सिविल लाइंस में नए सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्टून वॉच पत्रिका के संपादक त्रयंबक शर्मा ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि हर साल की तरह इस साल भी यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष…
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए हौसला बुलंद रखना सबसे आवश्यक है। बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया और उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। अधिकांश विद्यार्थियों ने डॉक्टर और इंजीनियर बनने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह बलरामपुर भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान CM साय ने पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शुरुआती रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। यह जनता के विश्वास और भाजपा सरकार के कार्यों का परिणाम है। इसी के साथ ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा को बहुमत मिलने के रुझानों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे लोकतंत्र की जीत बताया और संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि…
हिंदू धर्म में सप्ताह के 7 दिन किसी न किसी देवी और देवता की पूजा के लिए समर्पित हैं। जैसे सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा और व्रत के लिए है, तो मंगलवार के दिन वीर हनुमान जी की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं, ऐसे ही बुधवार के दिन विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते हैं तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन कर्मफलदाता शनिदेव की पूजा करते हैं और रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। आदिशक्ति मां दुर्गा की पूजा…
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स के मिस्ट्री स्पिनर सुनीस नरेन ने इतिहास रच दिया है। सुनील नरेन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट लेते ही ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो इस लीग में कोई गेंदबाज नहीं कर सका। सुनील नरेन आईपीएल में किसी एक टीम की तरफ से खेलते हुए 200 विकेट हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम केकेआर के लिए 201 विकेट हो गए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को सुनील नरेन ने 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 31 रन देकर 2 विकेट निकाले। वह आईपीएल करियर में विकेटों का ‘दोहरा…
नई दिल्ली। रितेश देशमुख की मच अवेटेड फिल्म ‘राजा शिवाजी’ इस 1 मई को सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रितेश ने न केवल लीड रोल प्ले किया बल्कि इसे निर्देशित भी किया है। संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री और जेनेलिया डिसूजा जैसे दमदार कलाकारों से सजी यह फिल्म भव्यता और स्टार पावर का बेहतरीन मिश्रण है। इस फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो भी काफी इम्प्रेसिव है। इन्हीं सब कारणों से दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में खींचे चले आ रहे हैं। हालांकि शानदार…
नई दिल्ली। गर्मियों में जब आसमान से आग बरसती है, तब इसकी चपेट में आना जानलेवा साबित हो सकता है। गर्मियों में लू यानी हीट स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। जो लोग धूप में कई घंटों तक काम करते हैं, उन्हें लू का खतरा सबसे ज्यादा होता है। चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और शरीर में पानी की कमी मिलकर लू का कारण बनते हैं। ऐसे में लोग बचाव के लिए कई घरेलू उपाय अपनाते हैं, जिनमें से एक है कच्चा प्याज खाना। सालों से यह मान्यता चली आ रही है कि प्याज शरीर को ठंडा रखता है और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। जिले के पंडरिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फोक नदी में जा गिरी। इस हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सभी युवक रायपुर के बिरगांव क्षेत्र के रहने वाले थे और पंडरिया में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत उनकी कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और सीधे नदी में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जहां सोमवार सुबह से ही राजधानी में आसमान बादलों से घिरा हुआ है और प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि, वज्रपात और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पिछले 24 घंटों में सुकमा और जगरगुंडा में 2-2 सेमी तथा जगदलपुर में 1…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर नमन किया। सीएम ने कहा, बस्तर की पावन धरती पर जन्मे वीर झाड़ा सिरहा जी ने अंग्रेज़ों की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष का बिगुल फूंका। उन्होंने जनजातीय समाज को संगठित कर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ एकजुट किया तथा स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका बलिदान हमें सदैव अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहने का संदेश देता रहेगा।

