Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-बीजापुर। नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। इलाके में नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, मौके से AK 47 बरामद भी किए गए है। शनिवार सुबह से ही संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान चला रहे थे। इसी दौरान उनका नक्सलियों की एक बड़ी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इससे पहले वह राजधानी में मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान अंतर्गत बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वह क्षेत्रवासियों को 174 करोड़ के विकास कार्यों की सैगात देंगे। वह विभिन्न निर्माण कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। साथ ही सीएम ग्राम चुनगड़ी में कर्मा प्रतियोगिता में शामिल होंगे। वह सूरजपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत गणराज्य के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की समाजहितकारी मंशा के अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छग राज्य विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से संचालित अभिनव योजना पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने की विनम्र अपील राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी वार्ड पार्षदों से की है। महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने – अपने घरों में सोलर पैनल छग विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से लगवाकर राष्ट्र हित में विद्युत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से न केवल बिजली बिल में बचत हो रही है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रही है। योजना के माध्यम से लोग न केवल बिजली बचत कर रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली के श्री नरेश शुक्ला ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत 03 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट अपने घर पर स्थापित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू के मुख्य आतिथ्य में ग्राम मोहभट्ठा में स्वयंभू भुनेश्वर मंदिर के पास 10 लाख 75 हजार रूपए की लागत से स्थापित 2 सोलर हाईमास्ट संयंत्र का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, विशिष्ट अतिथि क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तोखन साहू ने कहा कि सोलर हाईमास्ट संयंत्र लगने से क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों को आवागमन एवं सुरक्षा में सुविधा मिलेगी। यह योजना स्वच्छ एवं नवीनीकरण ऊर्जा को बढ़ावा देने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में 9 साल की मासूम से दुष्कर्म के मामले ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। गिरफ्तार आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी (65 वर्ष) के खिलाफ नगर निगम सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। आज नगर निगम ने आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा करते हुए सात दिनों के भीतर मकान से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब आरोपी के घर पर बुलडोजर चल सकता है। इस दौरान रायपुर की मेयर मीनल चौबे, विधायक पुरंदर मिश्रा और निगम के अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर, 16 जनवरी। जिले के ग्राम बोरपाल में धर्मांतरण और शव दफन को लेकर चार दिनों से चला आ रहा तनाव प्रशासन की मध्यस्थता और ग्रामवासियों की समझदारी से आज शुक्रवार काे समाप्त हो गया। इस मामले में आदिवासी समुदाय और ईसाई समुदाय के बीच उपजे मतभेद को आपसी बातचीत और समझ के माध्यम से सुलझा लिया गया। धर्मांतरित बिरसिंग कुमेटी ने कहा कि उनका पूरा परिवार अब पुनः अपने आदिवासी समाज में लौट आया है, और वह गांव के नियमों, धर्म व परंपराओं का पालन करते हुए सभी के साथ मिल-जुलकर रहेगा। समाज के युवा सदस्य…
प्रधानमंत्री की माताहीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि सनातन परंपरा और आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में नैतिकता, संस्कार और सामाजिक समरसता को बल मिलता है। वे आज रायगढ़ जिले के बरगढ़ खोला अंचल के ग्राम-खम्हार में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा में को सम्बोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि इस कथा का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताहीराबेन मोदी की पुण्य स्मृति में श्रद्धांजलि स्वरूप किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव…
छत्तीसगढ़ में पेयजल व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार, जल जीवन मिशन से 32 लाख से अधिक घरों तक पहुँचा नल से जल जल जीवन मिशन के तहत लगभग 41.87 लाख घरेलू नल कनेक्शन 5,564 ग्राम ‘हर घर जल ग्राम’ घोषित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में व्यापक और ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर अटल नगर स्थित संवाद ऑडिटोरियम में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को यह जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री साव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य में…
26 जनवरी को रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में होंगे विशेष आयोजन व्यापक जनभागीदारी के साथ ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तर पर कार्यक्रमों का होगा आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर राज्यभर में चार चरणों में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत द्वितीय चरण में कार्यक्रमों का आयोजन 19 से 26 जनवरी 2026 तक किया जाएगा। गणतंत्र दिवस के दिन रायपुर में राज्यपाल तथा जगदलपुर में मुख्यमंत्री के आतिथ्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही राज्य…

