Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी के अवैध साम्राज्य पर चला बुलडोजर, प्रशासन की सख्त कार्रवाई
- जमीन पर बैठकर ‘बोरे-बासी’ का स्वाद और मौके पर ही जनसमस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय का कबीरधाम दौरा
- एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन- प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश
- बस्तर संभाग के सभी जिलाें यलो अलर्ट जारी
- चुनाव परिणामों को लेकर PCC चीफ दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा ने बंदूक की नोक पर चुराया जनादेश”
- अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़; 15 भैंसें मुक्त, ओडिशा के 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्यपाल रमेन डेका इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में शामिल होने पहुंचे, किया पौधरोपण
- कवर्धा में सनसनी: निर्वस्त्र हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की क्रूर आशंका
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला मुख्यालय कबीरधाम से 70 किलो मीटर की दूरी पर बसे वनांचल गांव सोनवाही ग्राम पंचायत झलमला विकासखंड बोड़ला की रहने वाली फूलबतिया बाई बैगा के लिये हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बरसात का पानी यह सब उनके लिए घर कम हर पल की चिंता ज्यादा थी। लेकिन अब यह डर अतीत बन चुका है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलबतिया बाई बैगा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार अब साकार हो ही गया क्योंकि उनके परिवार को अपना सुरक्षित पक्का आवास मिल गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अबूझमाड़ के आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल से 82 नग बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। बरामद बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखी गई थी। सुरक्षा बल की इस सफलता से बड़ी अनहोनी टल गई है। इसके साथ सुरक्षा बलों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। वह लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड में यह घटना हुई है। आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों के पहले…
गुप्त नवरात्रि माता की दस महाविद्या को समर्पित है। माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है, इस दौरान माता की गुप्त तरीके से पूजा होती है। अघोरी और तांत्रिकों के लिए माघ गुप्त नवरात्रि बहुत महत्व रखती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। ये 9 दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत खास है। 2026 माघ माह गुप्त नवरात्रि कब शुरू हो रही है? तारीख – 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को सुबह 1.21…
नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वहीं इस मच अवेटेड फिल्म की की टिकटें 19 जनवरी, सोमवार से बिकनी शुरू हो रही हैं, हालांकि कुछ जगहों पर कल रात से ही टिकटें बिकनी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच विदेशों में, फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से हो रही है और शुरुआती नतीजे शानदार हैं। जानत हैं विदेशो में ‘बॉर्डर 2’ की अब तक कितनी प्री टिकट सेल हो चुक है? ‘बॉर्डर 2’ की ओवरसीज में कितनी हुई प्री टिकट सेल? ऑस्ट्रेलिया में, फिल्म ने ‘वॉर 2’ और ‘धुरंधर’ से लगभग…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा। पहली बार कीवी टीम ने भारत में वनडे सीरीज जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 337 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन कई बड़े खिलाड़ी उनके साथ क्रीज पर टिक भी नहीं सके। जबकि नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने भी काफी हद तक लड़ाई लड़ी। श्रेयस अय्यर उपकप्तान श्रेयस अय्यर निर्णायक वनडे में सिर्फ 3 ही रन बना पाए, जबकि वो दोनों ओपनर्स के आउट होने…
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, तला-भुना भोजन और तनाव का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपायों के जरिए लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। बाहर के खानपान और खाने में समय का ध्यान ना देना अक्सर लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है। कोल्ड ड्रिंक पीना भी लीवर के लिए नुकसानदेय होता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कुथुर में एक नव युवक द्वारा फांसी लगाने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खेलन बघेल (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रात को सभी लोग एक साथ खाना खाकर अपने-अपने कमरों में सोने चले गए थे, इसी दौरान खेलन बघेल ने अपने घर में लगे सीलिंग पंखे से फांसी लगा ली। मृतक रायपुर में एक मेडिकल स्टोर में काम करता था और रविवार को ही अपने गांव कुथुर आया था। आज उसका धान मंडी में टोकन भी कटा हुआ था, इसी कारण वह…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आमानाका में हेरोईन की सप्लाई करते तस्कर गिरफ्तार हो गया है, आईजी अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के दिशा-निर्देश में नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन निश्चय‘‘ के तहत मादक पदार्था की तस्करी रोकने के साथ ही अवैध रूप से उनकी खरीदी-बिक्री करने वाले लोगों के संबंध में पतासाजी कर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं प्रभारी ए.सी.सी.यू. सहित थाना प्रभारियों द्वारा इस संबंध में सूचना संकलन कर मुखबीर लगाने के…

