Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- विश्व कार्टूनिस्ट दिवस 2026: रायपुर में जुटेगा कार्टूनिस्टों का महाकुंभ, ‘बस्तर पर्यटन’ पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
- सपना देखना और उसे लक्ष्य में बदलकर निरंतर प्रयास करना ही सफलता की कुंजी – मुख्यमंत्री साय
- पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर बोले CM साय: “यह विकास और सुशासन की जीत”
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस ने शेयर बाजार के साथ रियल स्टेट में निवेश के नाम पर 30 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पकड़ने में कामयाबी पाई है। हर महीने 15% ब्याज देने का लालच देकर ठगी करने के आरोपी के कब्जे से करीबन 20 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, अन्य अर्जित संपत्तियों, भूमि एवं मकान संबंधी जानकारी की विवेचना जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कामता थाना शिवरीनारायण निवासी महेन्द्र कुमार कश्यप ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जवाहर नगर, अकलतरा निवासी प्रमोद कुमार वैष्णव पिता…
यहां का टमाटर नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश एवं अन्य राज्यों तक जा रहा खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। टमाटर की खेती किसानों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रही है, जिससे उन्हें कम लागत में अच्छा मुनाफा (लाखों में) मिल रहा है, क्योंकि इसकी बाजार में साल भर मांग रहती है और आधुनिक तकनीक (जैसे मल्चिंग और ड्रिप सिंचाई) से पैदावार भी बंपर होती है, जिससे धान जैसी पारंपरिक फसलों की तुलना में किसानों की आय में काफी वृद्धि हुई है और वे आर्थिक रूप से मजबूत हुए हैं, साथ ही सेहत के लिए भी यह सब्जी कई बीमारियों में लाभकारी है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला मुख्यालय कबीरधाम से 70 किलो मीटर की दूरी पर बसे वनांचल गांव सोनवाही ग्राम पंचायत झलमला विकासखंड बोड़ला की रहने वाली फूलबतिया बाई बैगा के लिये हर मानसून डर और असुरक्षा लेकर आता था। कच्ची मिट्टी की दीवारें, दरकती खपरैल की छत और टपकता बरसात का पानी यह सब उनके लिए घर कम हर पल की चिंता ज्यादा थी। लेकिन अब यह डर अतीत बन चुका है। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से फूलबतिया बाई बैगा का वर्षों पुराना सपना आखिरकार अब साकार हो ही गया क्योंकि उनके परिवार को अपना सुरक्षित पक्का आवास मिल गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। अबूझमाड़ के आदिंगपार–कुमेरादी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जंगल से 82 नग बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के हाथ लगी है। बरामद बीजीएल सेल सुरक्षा बलों के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नक्सलियों ने छिपाकर रखी गई थी। सुरक्षा बल की इस सफलता से बड़ी अनहोनी टल गई है। इसके साथ सुरक्षा बलों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर नर्सरी के पास रविवार की शाम खून से लथपथ शव मिला। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं, जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के प्लांटेड प्रेशर आईईडी की चपेट में आने से एक निर्दोष ग्रामीण की मौत हो गई। वह लकड़ी लेने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गया। जोरदार धमाके में उसके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को ग्राम कस्तुरीपाड में यह घटना हुई है। आयता कुहरामी कस्तुरीपाड के जंगल क्षेत्र की ओर गया हुआ था। इसी दौरान माओवादियों के पहले…
गुप्त नवरात्रि माता की दस महाविद्या को समर्पित है। माघ महीने में आने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है, इस दौरान माता की गुप्त तरीके से पूजा होती है। अघोरी और तांत्रिकों के लिए माघ गुप्त नवरात्रि बहुत महत्व रखती है। इस बार माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है। ये 9 दिन सिद्धियां प्राप्त करने के लिए बहुत खास है। 2026 माघ माह गुप्त नवरात्रि कब शुरू हो रही है? तारीख – 19 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 19 जनवरी 2026 को सुबह 1.21…
नई दिल्ली। सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। वहीं इस मच अवेटेड फिल्म की की टिकटें 19 जनवरी, सोमवार से बिकनी शुरू हो रही हैं, हालांकि कुछ जगहों पर कल रात से ही टिकटें बिकनी शुरू हो गई हैं। इन सबके बीच विदेशों में, फिल्म की एडवांस बुकिंग पहले से हो रही है और शुरुआती नतीजे शानदार हैं। जानत हैं विदेशो में ‘बॉर्डर 2’ की अब तक कितनी प्री टिकट सेल हो चुक है? ‘बॉर्डर 2’ की ओवरसीज में कितनी हुई प्री टिकट सेल? ऑस्ट्रेलिया में, फिल्म ने ‘वॉर 2’ और ‘धुरंधर’ से लगभग…
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में जीत दर्ज करते हुए इतिहास रचा। पहली बार कीवी टीम ने भारत में वनडे सीरीज जीती। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 337 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम 296 रनों पर सिमट गई। विराट कोहली ने अंत तक संघर्ष किया, लेकिन कई बड़े खिलाड़ी उनके साथ क्रीज पर टिक भी नहीं सके। जबकि नितीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा ने भी काफी हद तक लड़ाई लड़ी। श्रेयस अय्यर उपकप्तान श्रेयस अय्यर निर्णायक वनडे में सिर्फ 3 ही रन बना पाए, जबकि वो दोनों ओपनर्स के आउट होने…
नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान, तला-भुना भोजन और तनाव का सीधा असर हमारे लिवर पर पड़ता है। लिवर शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने और विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करता है। ऐसे में लिवर को समय-समय पर डिटॉक्स करना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ घरेलू और आसान उपायों के जरिए लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं। बाहर के खानपान और खाने में समय का ध्यान ना देना अक्सर लीवर पर बुरा प्रभाव डालता है। कोल्ड ड्रिंक पीना भी लीवर के लिए नुकसानदेय होता है।…

