Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मां दुर्गा की पूजा किस दिन करनी चाहिए? कौन सी तिथियां हैं महत्वपूर्ण, जानें ज्योतिष से जुड़े कारण
- IPL इतिहास के ‘सुल्तान’ बने सुनील नरेन: एक ही टीम के लिए 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
- ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को उड़ाया गर्दा, बनी 8वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म, जानें- तीन दिनों का कलेक्शन
- क्या वाकई कच्चा प्याज लू से बचाने में असरदार? एक्सपर्ट ने बताई हकीकत, आप भी जान लीजिए
- कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: खुशी का सफर मातम में बदला, रायपुर के 4 दोस्तों की मौत
- छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न: भीषण गर्मी के बीच बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट
- मुख्यमंत्री साय ने मुरिया विद्रोह के महानायक झाड़ा सिरहा के बलिदान दिवस पर किया नमन
- पानी की बूंद-बूंद को तरसा गुढ़ियारी; आज नगर निगम जोन-8 का घेराव करेगी कांग्रेस
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। धमतरी जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। आत्मसमर्पित महिला नक्सली की निशानदेही पर डीआरजी नगरी सिहावा के जंगल में छिपाकर रखे गए माओवादियों के हथियारों का डम्प बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक ऑटोमेटिक राइफल सहित कुल तीन बंदूकें और मैग्जीन जप्त की गई हैं। आईजी रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं एसपी धमतरी के निर्देशन में जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान लगातार प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सतत सर्चिंग और मजबूत खुफिया तंत्र के आधार पर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में धान खरीदी और परिवहन में हुए बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में राइस मिलरों, समिति प्रबंधकों एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों द्वारा मिलकर शासन को 8 करोड़ 14 लाख रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस गंभीर मामले में विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आईसीसीसी मार्कफेड रायपुर से प्राप्त अलर्ट के आधार पर की गई जांच में सामने आया कि धान उठाव करने…
आकाश चंदेल ने 03 किलोवाट का सोलर पैनल लगवाया, ऊर्जा के क्षेत्र में हुए आत्मनिर्भर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप प्रत्येक घरों में छत पर सोलर रूफटॉप सिस्टम लगाकर ऊर्जा के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। जिले में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित हो रही है। यह योजना न केवल आम लोगों को बिजली बिल के बोझ से राहत दिला रही है, बल्कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में रामगोपाल तिवारी वार्ड के आकाश…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व केवल ध्वजारोहण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस दिन पूरा जिला साक्षरता के एक नए उत्सव का गवाह बनेगा। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विजन को धरातल पर उतारने के लिए एक अनूठी पहल की है, जिसके तहत गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के प्रत्येक गांव में उल्लास मेला का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन का मूल उद्देश्य भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अभियान के केंद्र में वे वयस्क…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम काऊरगट्टा में नक्सलियों ने पूर्व सरपंच भीमा मड़कम उम्र लगभग 40 वर्ष को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। उक्त नक्सली वारदात छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाके ग्राम काऊरगट्टा में मंगलवार शाम 6 बजे भीमा मड़कम (29) अपने खेत से वापस लौटते समय नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। विदित हाे कि पूर्व सरपंच भीमा मड़कम को 2 महीने पहले भी नक्सलियों ने घेरा था। उसके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर सीआरपीएफ 151 बटालियन का कैंप स्थित है। नक्सलियों को शक था…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृह मंत्री विजय शर्मा ने बिलासपुर में स्पा संचालक से वसूली मामले में एडिशनल SP राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया है। इस मामले में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा ऐसे अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करके जांच की जाए। बता दें, बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित स्पा एंड वेलनेस सेंटर के संचालक ने पूर्व एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल पर डराने-धमकाने और पैसों की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में स्पा संचालक ने पुलिस महानिरीक्षक (IG) संजीव शुक्ला से पूर्व एडिशनल एसपी के स्टिंग वीडियो और व्हाट्सऐप कॉल रिकॉर्डिंग साझा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। तिरुवनंतपुरम पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन किए। X पोस्ट में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया, आज लोकसभा की केमिकल एवं फर्टिलाइज़र समिति के कन्याकुमारी–तिरुवनंतपुरम अध्ययन दौरे के दौरान केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) में विश्व प्रसिद्ध पद्मनाभ स्वामी मंदिर में भगवान श्रीहरि विष्णु के दिव्य दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अनंत शेष पर शयनरत भगवान पद्मनाभ की अलौकिक छवि मन, आत्मा और चेतना को शांति व ऊर्जा से भर देती है। प्रभु से राष्ट्र की समृद्धि, जनकल्याण और सर्वत्र मंगल की प्रार्थना की। जय श्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। एसएसपी ने 11 पुलिसकर्मियों के तबादले किए है। ट्रांसफर आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के नाम शामिल है। इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज यहां सिविल लाईन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ आबकारी नीति वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्ताव का अनुमोदन तथा इससे संबंधित समस्त अनुषांगिक कार्यवाहियों के लिए विभाग को अधिकृत किया गया। 2) मंत्रिपरिषद द्वारा नवा रायपुर अटल नगर में उच्च कोटि का शैक्षणिक संस्थान स्थापित किये जाने हेतु श्री विले पारले कलावनी मंडल (SVKM) को उनके नरसी मोंजी प्रबंधन अध्ययन संस्थान की स्थापना के लिए सेक्टर-18 में चिन्हांकित लगभग 40 एकड़ भू-खण्ड का आबंटन लीज के रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। SIR प्रक्रिया के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन और वोटरों के नाम काटने के आरोप लेकर लेकर उउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि “यह कैसे संभव हो सकता है कि कोई किसी का नाम कटवा दे या जुड़वा दे? कांग्रेस तथ्यों को गलत ढंग से प्रस्तुत कर रही है। राजनीति करने के लिए अनावश्यक रूप से कुछ भी कह रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो घुसपैठिए हैं, साल 2003 के वोटर लिस्ट में जिनका नाम नहीं मिल रहा है, बाहर से आए हैं, ऐसे लोगों का नाम कट रहा है और कटना भी…

