Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोविड के 9 नए मरीज मिले है। गुरुवार को राजधानी रायपुर में 5 और बिलासपुर में 4 पेशेंट में कोविड की पुष्टि हुई हैं। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। अब तक ओवरऑल प्रदेश में 30 कोविड मरीज एक्टिव हैं। जिनमें 2 रिकवर हो गए वहीं 28 केस एक्टिव हैं। इनमें से 27 होम आइसोलेशन में हैं, और 1 मरीज का इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। सबसे ज्यादा 18 एक्टिव केस राजधानी रायपुर, इसके बाद बिलासपुर में 6, दुर्ग में 3…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में डिप्टी रेंजर से मारपीट और वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने वाले आरोपी पकड़ाए है। बीते 1 जून को सूचना पर वन विभाग की टीम तस्करों को पकड़ने गई थी। रात के अंधेरे में तस्करों ने कुल्हाड़ी, लाठी से टीम पर हमला कर दिया था। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का पूरा गैंग है जो सागौन जैसी इमारती लकड़ी तस्करी करता है। इसी गिरोह के लोगों ने हमला किया था। गिरोह में एक परिवार के कई लोग शामिल है। फिलहाल गैंग के 2 आरोपी पकड़ाए है। जबकि, हमलावरों की संख्या…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय मानसून की गतिविधियां थम गई हैं, लेकिन स्थानीय प्रभाव से कुछ क्षेत्रों में मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। राजधानी रायपुर समेत कुछ हिस्सों में आज बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान आंशिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बड़े भाई ने शराब को लेकर हुए विवाद में अपने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या (Brutally Murdered) कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के बीचोंबीच स्थित कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कलाकेंद्र ग्राउंड में दो भाइयों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने के लिए कहा, लेकिन जब छोटे भाई ने इनकार कर दिया,…
खैरागढ़। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत अवेली में गुरुवार सुबह ऐसा नज़ारा देखने को मिला, जिसने हर ग्रामीण का सिर शर्म से झुका दिया। गांव के हृदयस्थल अटल चौक पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को किसी ने जूतों की माला पहना दी थी। सुबह जब ग्रामीण रोज की तरह चौक से गुजर रहे थे, तो यह दृश्य देख कर स्तब्ध रह गए। कुछ ही देर में पूरा गांव वहां जुट गया और आक्रोश की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्राम कोतवाल की मदद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली अहम बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं। यह बैठक नक्सलियों के खिलाफ व्यापक रणनीति तैयार करने को लेकर बुलाई गई है। दिल्ली रवाना होने से पहले डिप्टी सीएम शर्मा ने जानकारी दी कि आज भी सुरक्षा बलों ने एक सीसी मेंबर को मुठभेड़ में ढेर किया है। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार कारोबारी विजय भाटिया को आज ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने ईओडब्ल्यू को आरोपी से पूछताछ के लिए सौंपा है। एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे जाने के बाद उन्हें 2 जून को पेश किया गया था।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री साय छत्तीसगढ़ के विकास, नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता पर की जानकारी देंगे। वे आज सुबह 8:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट जाएंगे। सीएम साय 9:15 बजे की फलाइट से रवाना होकर 11:10 बजे दिल्ली पहुचेंगे। सुबह 11:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से निकलकर दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ सदन पहुचेंगे।
नवा रायपुर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने स्थापित होगा भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 एकड़ भूमि खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवा रायपुर अटल नगर में पुरखौती मुक्तांगन के सामने भव्य एवं आकर्षक कलाग्राम की स्थापना होगी। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 एकड़ भूमि निःशुल्क दी जाएगी। यह निर्णय 4 जून को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक में लिया गया। इसक उद्देश्य छत्तीसगढ़ में कला, संस्कृति और शिल्प को प्रोत्साहन देना है। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की मांग पर कलाग्राम हेतु नवा रायपुर के सेक्टर-24, ग्राम…
’विश्व पर्यावरण दिवस : वन मंत्री ने लगाया रुद्राक्ष का पौधा’ खाद्य मंत्री दयालदास बघेलने चंदन के पौधा रोपण किया खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज स्वामी विवेकानंद स्टेडियम के पास एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरुआत की। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदन का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू, अपर मुख्य सचिव वन ऋचा शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वी श्रीनिवास राव सहित अन्य अतिथियों ने…

