खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में डिप्टी रेंजर से मारपीट और वनकर्मियों को कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाने वाले आरोपी पकड़ाए है। बीते 1 जून को सूचना पर वन विभाग की टीम तस्करों को पकड़ने गई थी। रात के अंधेरे में तस्करों ने कुल्हाड़ी, लाठी से टीम पर हमला कर दिया था।
मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का पूरा गैंग है जो सागौन जैसी इमारती लकड़ी तस्करी करता है। इसी गिरोह के लोगों ने हमला किया था। गिरोह में एक परिवार के कई लोग शामिल है। फिलहाल गैंग के 2 आरोपी पकड़ाए है। जबकि, हमलावरों की संख्या 10 से 12 थी, अन्य की तलाश जारी है। दरअसल, कोटा वन परिक्षेत्र के सेमरिया बीट में खुलेआम लकड़ी तस्करी होती है। सूचना के बाद वन विभाग की टीम कार्रवाई करने पहुंची थी। लेकिन हमला होने के बाद वनकर्मियों को अपनी जान बचाकर भागना पड़ा।
अंधेरे में डिप्टी रेंजर अरविंद बंजारे तस्करों के बीच फंस गए। उन्होंने डिप्टी रेंजर को घेर लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान अंधेरे में हमलावर भाग निकले। वन कर्मी वापस पहुंचे तो रेंजर घायल अवस्था में वहीं पड़े मिले थे।
Trending
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल
- सफलता की कहानी- बकरियों के छोटे से व्यवसाय ने बदली मंगेश की तकदीर, आत्मनिर्भरता की राह पर बढ़े कदम
- अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: धमतरी के नगरी क्षेत्र में 4 प्रतिष्ठानों से 245.60 क्विंटल धान जब्त


