खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बड़े भाई ने शराब को लेकर हुए विवाद में अपने छोटे भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या (Brutally Murdered) कर दी। यह सनसनीखेज वारदात शहर के बीचोंबीच स्थित कलाकेंद्र ग्राउंड में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात कलाकेंद्र ग्राउंड में दो भाइयों के बीच शराब को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई शिव कुमार ने छोटे भाई से शराब पिलाने के लिए कहा, लेकिन जब छोटे भाई ने इनकार कर दिया, तो वह बुरी तरह भड़क गया। गुस्से में आकर शिव कुमार ने चाकू से गला रेतकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने में लग गई। जांच के दौरान मौके से कई नमूने एकत्र किए गए। पुलिस ने आरोपी शिव कुमार को देर रात गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
Trending
- धनपुर की पुरातात्विक धरोहरों को मिलेगा संरक्षण और संवर्धन का नया आधार
- रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
- महाराष्ट्र के ठाणे में 21 नाबालिग छात्राओं से यौन शोषण का आरोप, आश्रमशाला का कर्मचारी गिरफ्तार
- रायपुर के गुढ़ियारी में मंदिर की प्रतिमाएं खंडित, इलाके में आक्रोश; बजरंग दल ने की FIR की मांग
- रायपुर में शानो-शौकत से निकला जुलूसे ईद मिलादुन्नबी ﷺ, हजारों आशिकाने रसूल हुए शामिल
- छत्तीसगढ़ में सहायक ग्रेड-3 के 100 पदों पर सीधी भर्ती, 24 जिलों में नौकरी का मौका
- बिलासपुर में स्वाइन फ्लू की दस्तक, 7 मरीज मिले; 5 स्वस्थ, 2 का अपोलो अस्पताल में इलाज जारी
- रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया एसबीआई की नवीन शाखा का शुभारंभ


