Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बस्तर अब शांति और विश्वास का गढ़, विकास के लिए नवाचार जरूरी- रमेन डेका
- सुशासन का ‘सरोधी’ मॉडल: सीएम की चौपाल में मिनटों में हुआ 1.50 लाख के ऋण का समाधान
- सही दवा, शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार”
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘साइलेंट 777’ ऐप के जरिए चल रहे IPL सट्टे का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
- सुशासन से सशक्त होती नारी शक्ति: सरोधी की चौपाल में केकती बाई ने साझा की बदलाव की गाथा
- कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
- सुशासन की गूंज: वनांचल ग्राम छपरवा से हुआ ‘सुशासन तिहार’ का शंखनाद, पहले ही दिन बरसे लाभ
- पोंजेर नाला के पास सड़क हादसा, CRPF जवानों ने पेश की मानवता की मिसाल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर आज कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने जिला कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि आज देश के वीर शहीद जवानों को याद करने और देश की सेवा के लिए सत्यनिष्ठा के साथ संकल्प लेने का दिन है। कलेक्टर ने कहा कि हमें शासकीय सेवक के रूप में अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना चाहिए। देश की सेवा तभी सार्थक होगी,…
मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन, नागरिकों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन किया और शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और परेड की सलामी ली तथा जिले के नागरिकों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी । इस अवसर पर उन्होंने गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । गणतंत्र दिवस समारोह में जिला पुलिस बल, केंद्रीय अर्धसैनिक बल, नगर सेना, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड्स आदि की 14 टुकड़ियों के द्वारा सलामी दी गई। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया । इस अवसर पर हर्ष और उल्लास के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आसमान में छोड़े गए…
एक दीया स्वच्छता व एक दीया वन्दे मातरम के नाम खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में दलपत सागर दीपोत्सव लगभग तीन लाख दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। नगर निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की पहल पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, नगर वासियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से एक दीया स्वच्छता के नाम और एक दीया वन्दे मातरम के नाम दीपोत्सव के इस कार्यक्रम को लेकर शहर के सभी वर्गों में गजब का उत्साह देखने को मिला। वहीं रानी घाट में पूजा अर्चना के बाद एक साथ…
आकर्षक झांकियों में दिखी शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में 77वां गणतंत्र दिवस आज 26 जनवरी 2026 को पूर्ण गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जनता के नाम संदेश का वाचन किया। ध्वजारोहण उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा शांति एवं एकता के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के माओवाद प्रभावित अंदरूनी इलाकों से आज लोकतंत्र की जीत की तस्वीर सामने आई है। माओवादियों के कोर एरिया कर्रेगुट्टा हिल्स, करीब 5000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित नवीन सुरक्षा कैंप में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जवानों, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने मिलकर शान से तिरंगा फहराया। दशकों बाद बीजापुर के उन गांवों में गणतंत्र दिवस मनाया गया,जहां कभी राष्ट्रीय पर्व पर प्रतिबंध था। 31 नए सुरक्षा कैंपों के कारण 31 गांव पहली बार राष्ट्रीय पर्व से जुड़े। बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगे।यह आयोजन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज बीजापुर जिले में राष्ट्रभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में बस्तर के कद्दावर नेता और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के मुख्य आकर्षण और कार्यक्रम समारोह की शुरुआत गरिमामय ढंग से हुई, जिसमें प्रशासन और आम जनता की भारी भागीदारी रही: ध्वजारोहण: प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने सुबह निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगे की आन-बान-शान के बीच पूरा स्टेडियम ‘जय हिंद’ के नारों से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। आज 77वें गणतंत्र दिवस पर राजधानी शहर की प्रथम महिला नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया। महापौर मीनल चौबे ने कहा कि रायपुर नगर निगम बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को सराहा और अधिक बेहतर कार्य करते हुए रायपुर नगर निगम को छत्तीसगढ़ प्रदेश का उत्कृष्ट नगर निगम बनाने कार्य करने का गणतंत्र दिवस पर संकल्प लेने की विनम्र अपील की। महापौर ने कहा कि सभी रायपुर नगर निगम में ऐसा कार्य करें…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर-दंतेवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच टकराव की गंभीर तस्वीर सामने आई है। बीजापुर-तेलंगाना सीमा पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पहले से लगाए गए IED की चपेट में आने से सुरक्षाबलों के जवान घायल हो गए। यह इलाका लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माना जाता रहा है, जहां सुरक्षा बल लगातार दबाव बनाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, कर्रेगुट्टा हिल्स में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक के बाद एक कई आईईडी विस्फोट हुए। इन धमाकों में अब तक कुल 10 जवान घायल हुए हैं।…
मुख्यमंत्री ने बिलासपुर में फहराया तिरंगा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लोकतंत्र की मजबूती, संविधान की सर्वाेच्चता और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे प्रदेश में हर्षाेल्लास, देशभक्ति और गौरवपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने शहीद सैनिकों एवं पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया तथा छत्तीसगढ़ पुलिस बल को राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ का पदक देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को…

