Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
साहित्य के लिए डिजिटल माध्यम चुनौती नहीं, बल्कि अवसर खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के अंतर्गत “आदि से अनादि तक” थीम पर आयोजित सत्रों की श्रृंखला में अनिरुद्ध नीरव मंडप में एक विचारोत्तेजक चर्चा सत्र संपन्न हुआ। “डिजिटल साहित्य : प्रकाशकों के लिए चुनौती” विषय पर केंद्रित इस सत्र में डिजिटल युग में साहित्य प्रकाशन की बदलती प्रकृति, संभावनाओं और चुनौतियों पर गंभीर विमर्श किया गया। सत्र में प्रभात प्रकाशन, दिल्ली के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने डिजिटल माध्यमों के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि ई-बुक्स, ऑडियो बुक्स और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने साहित्य को व्यापक…
राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
प्रशस्ति पत्र और डेढ़-डेढ़ लाख की सम्मान राशि से 239 विद्यार्थी सम्मानित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज लोक भवन में 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। ये 2024 एवं 2025 के टॉप 10 मेधावी और विशेष पिछडी जनजाति के टॉप 01 विद्यार्थी है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। लोकभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतिभा सम्मान समारोह में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।…
फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाई जनजातीय संस्कृति की जीवंत झलक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गणतंत्र दिवस से पूर्व कर्तव्य पथ पर आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल में छत्तीसगढ़ की झांकी ने अपनी विशिष्ट और आकर्षक प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया। झांकी में जनजातीय समाज की जीवनशैली, पारंपरिक कला, लोकनृत्य, वेशभूषा और ऐतिहासिक विरासत की झलक को प्रदर्शित किया गया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय की थीम पर आधारित है, जिसमें राज्य की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और आधुनिक तकनीक के समन्वय को प्रभावशाली एवं सृजनात्मक रूप में प्रस्तुत किया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गृहमंत्री विजय शर्मा से रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने मुलाकात की। X में शेयर करते गृहमंत्री विजय शर्मा ने लिखा, रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला ने आज मंत्रालय में शिष्टाचार भेंट की, इस अवसर पर रायपुर में बेहतर कानून-व्यवस्था और सशक्त पुलिसिंग के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला को रायपुर का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कमिश्नर का पद ज्वॉइन कर लिया है। इससे पहले वे आईजी, बिलासपुर रेंज के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहीं श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की SP बनाई गई…
महिला लेखन समाज में सकारात्मक बदलाव का बन रहा सशक्त माध्यम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन लाला जगदलपुरी मण्डप में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “समकालीन महिला लेखन” विषय पर गहन एवं सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई। इस सत्र में सुश्री इंदिरा दांगी, सुश्री श्रद्धा थवाईत, सुश्री जया जादवानी तथा सुश्री सोनाली मिश्र ने सहभागिता करते हुए महिला लेखन की बदलती भूमिका और उसकी सामाजिक प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समकालीन महिला लेखन अब भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही समाज के यथार्थ, संघर्ष, असमानताओं और संवेदनाओं को सशक्त रूप में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र स्थित कलगांव में पागल कुत्ते के काटने से एक गाय की मौत हो गई। घटना की जानकारी न होने के कारण गाय मालिक रोज की तरह दूध घर-घर बांटता रहा, जिसे कई ग्रामीणों के परिवार उपयाेग करते रहे। पागल कुत्ते के काटने से गाय की मौत की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया और लोग घबराकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे। गांव के लोगों ने बताया कि मृत गाय को कुछ दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काटा था, लेकिन मालिक को इसकी जानकारी नहीं थी। आज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर शहर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। इसी कड़ी में पंडरिया रोड स्थित पुराना पानी टंकी के पास प्रसिद्ध अंगारमोती मंदिर में श्रद्धा और आस्था के साथ भव्य धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर में 04 क्विंटल दूध से माता का दुग्धाभिषेक किया गया, जो देर शाम तक निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा के पश्चात विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दुग्धाभिषेक प्रारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने माता…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति गौतम चौरड़िया तथा खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव महोदया रीना बाबा साहेब कंगाले की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ खाद्य नागरिक आपूर्ति अधिकारी कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर संघ की महामंत्री वीणा किरण ने कैलेंडर के माध्यम से विभागीय कार्यों, जनहित से जुड़ी योजनाओं और कर्मचारियों की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन नहीं, बल्कि सेवा-भाव, पारदर्शिता और उपभोक्ता हितों…
फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर हुई चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी के संचालक श्रीराम तरणिकांति ने आज जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों एवं शासन की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर संभागायुक्त सुनील जैन, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संदीप अग्रवाल, सहायक कलेक्टर अरविंथ कुमारन, एडीएम शिवकुमार बनर्जी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने आज रायपुर में न्यूजीलैंड के साथ खेले जाने वाले अहम टी20 क्रिकेट मैच से प्रदेश के नैसर्गिंक सुंदरता को करीब देखा। क्रिकेट खिलाड़ियों के जंगल भ्रमण की तस्वीरें वन मंत्री केदार कश्यप ने सोशल मीडिया में साझा की हैं। भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ टीम के अहम सदस्य संजू सैमसन, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह और कुलदीप यादव ने बार नवापारा वन्यजीव अभयारण्य का भ्रमण किया। इस दौरान वन्य जीवों को करीब से देखने के साथय़ अभयारण्य की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव-विविधता का अवलोकन किया। बता दें…

