Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड अंर्तगत पुसगुड़ा गांव में वर्षों के लंबे इंतजार के बाद 106 घरों में पहली बार बिजली का कनेक्शन पहुंचा है। कच्चे रास्ते, ऊंची चढ़ाई और दलदली पगडंडियों के कारण पुसगुड़ा गांव का यह क्षेत्र दशकों तक मुख्यधारा से कटा रहा। सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पुसगुड़ा तक बिजली पहुंचाना प्रशासन की प्रतिबद्धता और जनहित के संकल्प की परीक्षा थी। यह केवल उजाला नहीं है, बल्कि बच्चों के भविष्य और गांव के आत्मविश्वास का नया सवेरा है। शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बसे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर-ग्रामीण के द्वारा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य के मार्गदर्शन एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश व प्रदेश में घरेलू-कमर्शियल गैस सिलेंडर के लगातार बढ़ते दामों की वृद्धि के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ गोलबाजार चौंक में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कमर्शियल गैस के सिलेंडर की लगातार बढ़ते दामों की व्याख्या करते हुए बताया कि एक साथ सिलेंडर के भाव में एक हजार रूपये बढ़ने से इसका प्रभाव व्यापक रूप से…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत धरमपुरा स्थित शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आज रविवार काे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 181 नागरिकों का स्वास्थ्य जांच किया गया। शिविर में टीबी संक्रमण की तत्काल पहचान की गई। स्वास्थ्य टीम ने गंभीर मामले वाले 96 मरीजाें का मौके पर ही पोर्टेबल मशीन से एक्स-रे परीक्षण किया। विशेषज्ञ सेवाओं के तहत अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश ध्रुव और फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. रेखा चौहान ने हड्डियों और जोड़ों के दर्द से परेशान 43 मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श और इलाज दिया। इसके अलावा सामान्य स्वास्थ्य जांच…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने माओवादियों द्वारा कांकेर जिले में लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में चार जवान शहीद हो जाने की घटना पर उन्हाेने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। मैं शहीद चाराे जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि “यह घटना स्पष्ट रूप से साबित करती है कि छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बताने वाले सरकार के दावे पूरी तरह झूठे और हवाई हैं। सुशील मौर्य ने कहा कि नक्सलवाद अभी भी बस्तर की धरती पर अपना साया बिखेर रहा है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की रायपुर जोनल ऑफिस टीम ने बीते 30 अप्रैल 2026 को मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत राज्य के रायपुर, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर जिलों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान कुल 13 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ईडी की टीम ने जिन ठिकानों पर कार्रवाई की, वे शराब कारोबारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारियों और कॉर्पोरेट संस्थाओं से जुड़े थे। इन पर शराब घोटाले से अर्जित अवैध धनराशि को प्राप्त करने, संभालने, छिपाने या खपाने का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। नगर में 3 मई को सामुदायिक भवन में एक गरिमामय वातावरण के बीच उपनयन संस्कार का आयोजन संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित नागरिक मनोज मिश्रा के सुपुत्र अंश मिश्रा एवं पंडरिया निवासी प्रशांत शुक्ला के सुपुत्र अव्यांश शुक्ला का विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने दोनों बटुकों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहाकि उपनयन संस्कार भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण संस्कार है,जो बालकों को ज्ञान और अनुशासन के मार्ग पर अग्रसर करता है।…
खाट में बैठकर ग्रामीणों से किया संवाद: सुनी समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। प्रदेशव्यापी ‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा पहुंचे, जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने न केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी स्थिति का जायजा लिया, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए। जन चौपाल में उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री साय के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिन पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता…
भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण कार्यों का किया अवलोकन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पाण्डेय ने ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। इसके पश्चात सभी ने भोरमदेव के निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। जहां उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण रूप से समय सीमा में पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, वीरेंद्र साहू, पूर्व संसदीय…
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप और सांसद संतोष पाण्डेय ने किया भोरमदेव जंगल सफारी का शुभारंभ वन्यजीव, पहाड़ और झरनों के बीच पर्यटकों को मिलेगा अनोखा अनुभव खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में प्रकृति और रोमांच के संगम के रूप में विकसित भोरमदेव जंगल सफारी का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद संतोष पाण्डेय ने फीता काटकर इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का लोकार्पण किया। लगभग 36 किलोमीटर लंबी यह जंगल सफारी घने वनों, ऊँची पहाड़ियों और समृद्ध जैव विविधता के बीच पर्यटकों को न केवल…
*40 दिवसीय ‘सुशासन तिहार’ में गांव-गांव पहुंच रहा प्रशासन* KWNS – रायपुर l किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास होता है। सरकारें योजनाएं बनाती हैं, बजट प्रस्तुत करती हैं और विकास के दावे करती हैं, लेकिन इन सबकी सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उनका लाभ आम नागरिक तक पहुंचे और लोग स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन महसूस करें। छत्तीसगढ़ में इसी सोच को साकार करने के लिए ‘सुशासन तिहार’ जैसे अभिनव अभियान की शुरुआत की गई है। 1 मई से 10 जून तक चलने वाला यह 40 दिवसीय अभियान शासन को सीधे…

