Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार: सरोधी की महिलाओं ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM साय को सौंपे ‘गांव के रत्न’
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम जनमन के हितग्राही को सौंपी खुशियों की चाबी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मेधावी छात्र गिरवर पटेल को किया सम्मानित
- छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन: विधायक संगीता सिन्हा बनीं नई प्रदेश अध्यक्ष
- मादा नीलगाय का कुल्हाड़ी से शिकार, मांस पकाने की तैयारी के बीच वन विभाग का छापा; 2 गिरफ्तार, 4 फरार
- काट रहा था गौमांस, घर के आंगन में रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी
- सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री साय ने निभाया ‘अभिभावक’ का फर्ज, बैगा बाहुल्य गांव में गूंजा “रविशंकर” का नाम
- सुशासन की नई इबारत: जब कवर्धा में ‘मजदूर’ बने मुख्यमंत्री, श्रमिक बहनों के साथ थामा बसूला
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले से एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है, जहां प्रार्थना सभा की आड़ में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर मतांतरण कराने के आरोप लगे। मामले की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान पास्टर रामकुमार केवट को गिरफ्तार किया गया। पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के दबावपारा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थना सभा के नाम पर 30 से 35 महिला, पुरुष और बच्चे एकत्रित किए गए थे। आरोप है कि ग्रामीण हिंदुओं को भोजन और स्वास्थ्य सुविधाओं का प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ते ही जा रहा है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत अन्य कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पेंड्रा और अंबिकापुर के साथ-साथ कई ऐसे जिले हैं जहां तापमान काफी कम है। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग के कुछ जिलों और रायपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभवना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री साय आज करेंगे बालोद जिले का दौरा करेंगे। वह सुबह 9 बजे स्वामी विवेकानंद की की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देंगे। दोपहर 12.30 बजे बालोद रवाना होकर कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर एक बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम 4.30 बजे रायपुर लौटेंगे। शाम 7 बजे युवारत्न सम्मान समारोह में शामिल होंगे। बालोद में प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आज समापन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री साय आज समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंत्री, विधायकों के साथ अन्य जनप्रतिनिध भी…
*प्राचीन संस्कृति और परंपराओं के संवर्धन में जनजातीय समाज की ऐतिहासिक भूमिका* *‘जनजातीय गौरव पथ’ के निर्माण और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित करने की घोषणा* *गौरा पूजा एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय की सहभागिता* Panchayattantra24.com – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोरबा जिले के महर्षि वाल्मीकि आश्रम, आईटीआई रामपुर में आयोजित गौरा पूजा महोत्सव एवं बैगा पुजेरी सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने गौरा-गौरी पूजन तथा बैगा पुजारी सम्मेलन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आदिवासी समाज का अपना गौरवशाली इतिहास, विशिष्ट संस्कृति और समृद्ध परंपराएं हैं। बैगा और पुजेरी समाज आज भी इन परंपराओं के संरक्षण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुंगेली जिले में पहली बार नशा मुक्त यादव समाज अभियान को लेकर जिला यादव समाज मुंगेली कार्यक्षेत्र के अंतर्गत संचालित कार्यक्रम में पूरे मुंगेली जिले से युवा जन ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक संतोष कुमार यादव मुंगेली ने कहा कि नशा मुक्त यादव समाज का निर्माण ही हमारी पहली प्राथमिकता होगी तथा इसी के साथ ही युवा पीढ़ी को नशे के जहर से बचाना और एक सशक्त और मजबूत समाज के निर्माण के लिए परिवेश तैयार करना एकमात्र उद्देश्य है। जिसके चलते विभिन्न संगठनों को मजबूत करना और उसमे नशा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि महेश योगी की जयंती (12 जनवरी) के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वे विश्वविख्यात आध्यात्मिक गुरु, दार्शनिक एवं योगाचार्य थे, जिन्होंने भावातीत ध्यान (ट्रान्सेंडेंटल मेडिटेशन) के माध्यम से भारत की प्राचीन वैदिक चेतना को वैश्विक पहचान दिलाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि राजिम के समीप पांडुका ग्राम में जन्मे महर्षि महेश योगी ने भारतीय अध्यात्म को आधुनिक विज्ञान और वैश्विक संवाद से जोड़ते हुए मानव कल्याण का एक नया मार्ग प्रशस्त किया। उनका संपूर्ण जीवन साधना, अनुशासन और मानवता की सेवा को समर्पित रहा।…
राम नारायण बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल बढ़ते बिजली बिल से राहत दे रही है, बल्कि लोगों को स्वच्छ, सस्ती और हरित ऊर्जा से भी जोड़ रही है। योजना का लाभ लेकर आम उपभोक्ता अब आत्मनिर्भर बन रहे हैं और बिजली उपभोग के साथ-साथ ऊर्जा उत्पादन में भी सहभागी बन रहे हैं। इस योजना की सफलता का जीवंत उदाहरण अंबिकापुर नगर के भिट्ठी कला निवासी राम नारायण गुप्ता हैं। उन्होंने अपने घर की छत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जिले के नगर पंचायत बस्तर में ऐतिहासिक दो दिवसीय वार्षिक मड़ई का आयोजन 29 जनवरी, गुरुवार से किया जाएगा। इस पारंपरिक मेले में रायकेरा परगना के 84 गांवों के देवी-देवता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। परंपरानुसार नगर के पुजारीपारा स्थित मां गंगादेई मंदिर से माता की छत्र-डोली, लाट एवं देवी-देवताओं को विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मेला स्थल तक लाया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में राज परिवार के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी भी सहभागी होंगे। ऐतिहासिक दो दिवसीय वार्षिक बस्तर मड़ई-मेला के सफल आयोजन को लेकर मां गंगादेई मंदिर परिसर में नगर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-गरियाबंद। अश्लील डांस के आयोजन मामले में खबर वर्ल्ड न्यूज ने इस संबंध में प्राथमिकता से खबर प्रकाशित की, जिसके बाद इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने कार्रवाई करते हुए मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम को हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया है और कलेक्टोरेट अटैच कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच के लिए अपर कलेक्टर के नेतृत्व में एक जांच समिति गठित की गई है, जो अपनी रिपोर्ट कमिश्नर को सौंपेगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। देवभोग थाना क्षेत्र के उरमाल गांव में 6 दिवसीय ओपेरा…
डिजिटल टोकन, त्वरित प्रक्रिया और बेहतर सुविधाओं से आसान व धान विक्रय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में पारदर्शी एवं किसान-हितैषी व्यवस्था से धान विक्रय की प्रक्रिया सुगम, सरल और आसान हो गई है। डिजिटल सुविधाओं, सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं और त्वरित सेवाओं के कारण किसानों को राहत मिल रही है। इसका प्रत्यक्ष अनुभव बतौली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुनिया कला के निवासी अजय राजवाड़े ने साझा किया। अजय राजवाड़े ने बताया कि उनके पिता शिवधारी राजवाड़े, लघु वर्ग के किसान हैं, जिनके पास कुल 95 क्विंटल धान का रकबा है। उन्होंने बताया कि किसान तुहंर टोकन ऐप के…

