Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l माना पुलिस ने कोकीन के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एयरपोर्ट से की गई।यह व्यक्ति इंडिगो की उड़ान में दिल्ली से रायपुर पहुंचा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेरेबंदी कर पकड़ा। उसके पास से 270 ग्राम कोकीन पावडर रूप में जब्त किया गया है। इसकी कीमत करोड़ों में बताई गई है। जमीनी स्तर पर गिरफ्तारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए तस्करों ने अपनी रणनीति बदल हवाई के रास्ते का विकल्प अपनाया है। इस मामले में सबसे आश्चर्यजनक पहलु यह है कि दिल्ली पुलिस, सीआईएसएफ डीआरआई और अन्य…
KWNS – बिलासपुर l शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ा कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मंगला क्षेत्र स्थित मां ज्वेलर्स, आजाद चौक, सनसिटी मंगला समेत चार बड़ी चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह सफलता मुख्य रूप से CCTV फुटेज और मुखबिर द्वारा दी गई सटीक सूचना की बदौलत मिली। ASP (शहर) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि चोरी की बढ़ती शिकायतों के बाद थाना प्रभारी सुम्मत राम…
KWNS – रायपुर। संसद के बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए माओवाद के दंश से मुक्त हो रहे बस्तर का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि पूरा देश माओवाद से प्रभावित इलाकों में बदलाव देख रहा है l राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जब 25 साल बाद बीजापुर के एक गांव में बस पहुंची, तो गांव वालों ने इसे त्योहार की तरह मनाया. युवा बस्तर ओलंपिक्स में जोश से हिस्सा ले रहे हैं. जिन लोगों ने हथियार डाल दिए हैं, वे अब जगदलपुर के पंडुम कैफे…
KWNS – रायपुर l मंत्री ओपी चौधरी ने अजित पवार के निधन पर दुःख जताया है, x पोस्ट में मंत्री ने कहा, महाराष्ट्र के बारामती में चार्टर विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी सहित 6 अन्य लोगों की मृत्यु की दुखद खबर अत्यंत हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और चाहने वालों के साथ हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को दु:ख की घड़ी में संबल प्रदान करें। ॐ शांति महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का निधन हो गया है। वे 66 साल…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक 04 फरवरी 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे मंत्रालय महानदी भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में कई बड़े फैसले लेने की उम्मीद जताई जा रही है।
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर l रायपुर कमिश्नरेट में सूखे नशे के खिलाफ कड़ाई से एक्शन शुरू हो चुका है. शहर में गांजा पिने के लिए इस्तेमाल में आने वाले गोगो और चिलम की बिक्री करने वाले पान ठेले और गुमटियां पर कार्रवाई की गई है. भारी मात्रा में रोलिंग पेपर जप्त किए हैं, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है l पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में नॉर्थ जोन की टीमों ने COTPA एक्ट (Cigarette and Other Tobacco Products Act) के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की. शैक्षणिक संस्थानों के आसपास और सार्वजनिक क्षेत्रों में अवैध सामग्री बेचने…
खबर वर्ल्ड न्यूज- प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे वे DG कॉन्फ्रेंस में भाग लेंगे। कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद सीएम साय के साथ यह पहली DG कॉन्फ्रेंस होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन और साइबर थाना का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। दोपहर 3:30 बजे वे अभनपुर विकासखंड के नवागांव में आयोजित कुंभकार समाज के महाअधिवेशन, युवा-युवती परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
KWNS – रायपुर l खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य में धान खरीदी सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है। अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसानों ने समर्थन मूल्य पर अपना धान बेचकर इस व्यवस्था का प्रत्यक्ष लाभ लिया है। सरकार द्वारा अपनाई गई डिजिटल और समयबद्ध प्रणाली के चलते किसानों में उत्साह है और खरीदी केंद्रों पर व्यापक भागीदारी देखने को मिलl है। धान खरीदी के एवज में अब तक किसानों को कुल 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। यह भुगतान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के अनुरूप किया जा रहा है, जिससे किसानों…
KWNS – रायपुर l भारत के आर्थिक भविष्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और सशक्त नेतृत्व में संपन्न हुई ‘Mother of All Deals’ यानी IndiaEUTradeDeal भारत को एक सशक्त आर्थिक शक्ति के रूप में वैश्विक पटल पर नए शिखर तक पहुँचाने वाली सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि यह युगांतरकारी डील भारत को ग्लोबल सप्लाई चेन का विश्वसनीय, सशक्त और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। यह समझौता…
*डीके कॉलेज बलौदाबाजार में राज्य स्तरीय एनएसएस शिविर का हुआ समापन* KWNS – रायपुर l दाऊ कल्याण शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलौदाबाजार में आयोजित 7 दिवसीय राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का मंगलवार को गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। राज्य स्तरीय इस शिविर में प्रदेश के 9 विश्वविद्यालयों एवं उनसे सम्बद्ध महाविद्यालयों के कुल 270 स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। सात दिनों तक चले शिविर के दौरान विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़ी…

