Author: Khabar World

जनवरी में तिल से त्योहार बहुत खास माने जाते हैं। हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले 13 जनवरी को लोहड़ी उत्तर भारत में धूमधाम से मनाई जाती है। लोहड़ी के दिन सिख समुदाय के लोग आग में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली चढ़ाते हैं। आग के चारों तरफ चक्कर लगाकर सभी लोग अपने सुखी जीवन की कामना करते हैं। लोहड़ी का महत्व इसलिए बहुत ज्यादा बढ़ जाता है क्योंकि यह नई फसल के तैयार होने की ख़ुशी में मनाया जाता है। लोहड़ी शुभ मुहूर्त लोहड़ी के दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 44 मिनट का…

Read More

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के युवा और भरोसेमंद बल्लेबाज तिलक वर्मा चोट की वजह से मुश्किल में फंस गए हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर मानी जा रही है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में उनका खेलना संदिग्ध हो गया है। इतना ही नहीं, अगर रिकवरी समय पर नहीं हुई तो विश्व कप में उनकी मौजूदगी पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं। अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचाए गए तिलक तिलक वर्मा विजय हजारे ट्रॉफी खेलने के लिए राजकोट…

Read More

नई दिल्ली। पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं।ऐसा ही कुछ ‘द राजा साब’ करने को भी तैयार है। ‘द राजा साब’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसने नए साल में सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए कमर भी कस ली है। ‘द राजा साब’ हॉरर-कॉमेडी फिल्म है। इस अंदाज में प्रभास पहली बार नजर आने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा सामने आ गया है और इसने अभी से ही धुरंधर को पीछे छोड़ दिया है। प्रभास की ‘द…

Read More

नई दिल्ली। बुखार आने पर शरीर कमजोर हो जाता है और लोगों को भूख नहीं लगती है। ऐसे में डॉक्टर हल्का खाना खाने की सलाह देते हैं। अधिकतर लोग बुखार में खिचड़ी और दलिया खाना पसंद करते हैं। बुखार में लोगों का सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या खाया जाए और क्या नहीं? अक्सर लोग इसे लेकर बहस करते हैं कि बुखार में चावल खाने चाहिए या नहीं। कुछ लोग मानते हैं कि चावल खाने से सर्दी-जुकाम बढ़ता है, तो कुछ इसे हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन कहते हैं। ऐसे में डाइटिशियन की राय जानना बेहद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास विभाग में गुरुवार को भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला उजागर हुआ। अंबिकापुर से पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने कार्रवाई करते हुए विभाग के सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित योगेश कुमार सांडिल्य, जो कि दोकड़ा में भृत्य के पद पर पदस्थ हैं, का स्थानांतरण लोदाम किया गया था। आरोप है कि इस स्थानांतरण के एवज में सहायक ग्रेड-2 गिरीश कुमार वारे ने उनसे 80 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित पहले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दिसंबर के बाद जनवरी भी ठिठुरन भरी रहने वाली है। मकर संक्रांति के पहले सर्द रातों से राहत मिलने की अधिक संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से आने वाली ठंडी और शुष्क हवा के आगमन के कारण अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 24 से 48 घंटे बाद ठंड में हल्की राहत मिल सकती है, लेकिन हालातों को देखते हुए यह राहत भी विशेष उल्लेखनीय नहीं होगी। मौसम विभाग ने अगले…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गोवा दौरे का दूसरा दिन है। इससे पहले उन्होंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से उनके निवास पर मुलाकात की। शुक्रवार को वे गोवा में आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। गोवा में सुबह 11 बजे आयोजित आदि लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम करीब 6 बजे गोवा से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

Read More

KWNS –  रायपुर l लोकतंत्र में सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद ही सुशासन की वास्तविक कसौटी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘जनदर्शन’ के माध्यम से अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की पीड़ा सुनते हुए न केवल उसकी समस्या को समझ रहे हैं, बल्कि मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। लोगों की जरूरतों, मांगों और तकलीफों के प्रति यह संवेदनशील और त्वरित दृष्टिकोण यह स्पष्ट करता है कि संवेदनशीलता ही सुशासन के केंद्र में है। जब जन आकांक्षाओं को मुख्यमंत्री की सहृदयता से दिशा मिलती है, तब अंत्योदय की संकल्पना साकार होती है। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री…

Read More

*09 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में जुटेंगे देश-विदेश के 15 हजार रोवर-रेंजर* खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर l बालोद जिले के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, नई दिल्ली के तत्वावधान में जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक ‘प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी’ का वृहद एवं भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन देश में पहली बार आयोजित हो रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 4,252 सहित देश-विदेश से कुल 15,000 रोवर, रेंजर एवं सीनियर स्काउट-गाइड भाग लेंगे। *09 जनवरी को राज्यपाल करेंगे जंबूरी का शुभारंभ* प्रथम…

Read More

खेती से मत्स्य पालन तक, मनरेगा से सशक्त हुई ग्रामीण आजीविका खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण क्षेत्रों में केवल रोजगार उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह आजीविका सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। मनरेगा के अंतर्गत डबरी निर्माण जैसे कार्य आज ग्रामीण किसानों के लिए आय के नए स्रोत, रोजगार के अवसर और स्थायी विकास की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। इसी तारतम्य में विकासखंड मुंगेली के ग्राम पंचायत रामगढ़, के किसान श्री रामकुमार यादव के जीवन में मनरेगा के तहत निर्मित डबरी ने…

Read More