Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो – मुख्यमंत्री
- स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
- सुकमा के पुसगुड़ा में ‘विकास का उजियारा’: आजादी के दशकों बाद 106 घरों में पहली बार पहुंची बिजली
- गैस सिलेंडर की कीमतों में ‘आग’: बस्तर में कांग्रेस का हल्लाबोल, भाजपा की नीतियों के खिलाफ जमकर बरसे कांग्रेसी
- निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 181 नागरिकों का किया गया स्वास्थ्य जांच
- कांकेर में आईईडी ब्लास्ट की घटना दुखद, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का दावा पूरी तरह झूठा- सुशील मौर्य
- छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED की बड़ी स्ट्राइक, 13 ठिकानों पर छापेमारी में ₹5.39 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त
Author: Khabar World
KWNS – कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे ने 2 निरीक्षक, 4-4 एसआई और एएसआई समेत 69 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन इस समय अधिकारियों की गंभीर कमी से जूझ रहा है। राज्य में आईएएस के 29 और आईपीएस के 19 अहम पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं। वहीं छत्तीसगढ़ कैडर के 21 वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं, जिसके चलते मंत्रालय से लेकर जिला स्तर तक प्रशासनिक कामकाज पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। अधिकारियों की इस कमी का सीधा असर विकास योजनाओं की निगरानी और उनके क्रियान्वयन पर पड़ रहा है। कई वरिष्ठ अफसरों को एक साथ दो या उससे अधिक विभागों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है, जिससे…
KWNS- प्रिया पाठक, रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी के ट्वीट कर कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री जी, आपके दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर मार्गदर्शन से बस्तर आज सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के सशक्त प्रतीक के रूप में अपनी नई पहचान गढ़ रहा है। ‘बस्तर पंडुम’ जैसे आयोजन जनजातीय परंपराओं, लोक-संस्कृति और विरासत को सहेजने के साथ-साथ शांति, विश्वास और समावेशी प्रगति का सशक्त संदेश देते हैं। एक समय जिस बस्तर की पहचान हिंसा और पिछड़ेपन से जोड़ी जाती थी l आज वही बस्तर शांति, विकास और जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बनकर उभर रहा है। आपके नेतृत्व में केंद्र और राज्य…
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के बिल्हा क्षेत्र से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक कलयुगी सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं। इस घिनौनी करतूत का खुलासा तब हुआ जब हॉस्टल में रहने वाली नाबालिग की तबीयत बिगड़ी और वह गर्भवती पाई गई। पीड़िता दूसरे जिले के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। खेल के मैदान में अचानक पेट में तेज दर्द होने पर हॉस्टल प्रबंधन उसे अस्पताल ले गया। डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए। नाबालिग 8 महीने की…
KWNS – रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में देह व्यापार के विरुद्ध अभियान स्तर पर सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में शहर के होटल ट्रिनिटी की सातवीं मंजिल में संचालित सनराइज स्पा एंड सैलून में अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा द्वारा थाना कोतवाली एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर योजनाबद्ध तरीके से करीब शाम 7:30 बजे रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड पार्षद प्रदीप वर्मा ने तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जहां दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया । महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी गई है। सुबह और शाम को तेलीबांधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से किसी…
KWNS – दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक गंभीर प्रकरण में जब्त सोने की ज्वेलरी का गबन करने के आरोप में बर्खास्त महिला प्रधान आरक्षक मोनिका सोनी गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला आरक्षक के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. दरअसल, कुछ साल पहले दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने चोरी के एक मामले में करीब 79 ग्राम सोने की ज्वेलरी जब्त कर आरक्षक विवेचक मोनीका गुप्ता की अभिरक्षा में रखवाई गई थी. लेकिन कुछ समय बाद यह ज्वेलरी गायब पाई गई l…
KWNS – मनेन्द्रगढ़ l छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रहे दर्जनों जोड़ों के साथ बड़ा हादसा हो गया। जनकपुर से रतनपुर जा रही एक तेज रफ्तार बस नागपुर रेलवे स्टेशन के पास अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में जा गिरी, जिससे बस में सवार 54 जोड़े घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा बस की रफ्तार काफी तेज थी। पोड़ी थाना क्षेत्र के नागपुर के पास चालक ने संतुलन खो दिया और बस सड़क किनारे खाई जैसे गड्ढे में जा घुसी।…
*साइंस कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल 10 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत राज्य स्तरीय विवाह कार्यक्रम से प्रदेशभर के 6 हजार 412 से अधिक जोड़े विभिन्न धार्मिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह में बंधने वाले नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय स्थानीय साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में “कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान” का भी शुभारंभ करेंगे। अभियान के प्रथम चरण में 6 माह से 52 माह आयु वर्ग के 40 हजार कुपोषित बच्चों…
KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाते हुए आज नागरिक सुविधा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण और अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने अपने निवास कार्यालय में भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा तथा ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का औपचारिक राज्यव्यापी शुभारंभ किया। ये दोनों डिजिटल पहल राज्य में ई-गवर्नेंस, पारदर्शिता और नागरिक-केंद्रित प्रशासन की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिकों को अब राजस्व संबंधी सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और कार्यवाही पूरी तरह…

