KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। नगर निगम उपायुक्त राजस्व जागृति साहू ने राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार सिंह बागल, जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू और शहीद वीरनारायण सिंह वार्ड पार्षद प्रदीप वर्मा ने तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव वाहन पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। जहां दोपहिया और चार पहिया वाहन पार्किंग हेतु स्थान चिन्हांकित किया ।
महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर नगर निगम राजस्व विभाग बाजार विभाग द्वारा तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राईव में सुबह एवं शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को पूर्ण राहत दी गई है। सुबह और शाम को तेलीबांधा मरीन ड्राइव में भ्रमण करने वाले नागरिकों से किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लिया जायेगा। उक्त वाहन पार्किंग स्थल में सुबह और शाम को भ्रमण करने वाले नागरिको को छोड़कर शेष समस्त बाइक कार आदि से चिन्हांकित कर स्थान पर पार्किंग शुल्क निर्धारित अनुसार 10 फरवरी याने आज से लिया जायेगा।
गौरतलब है कि राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव के नाम से मशहूर तेलीबांधा तालाब में पूरे दिन चहल–पहल रहती है। इसके चलते यहां बड़ी संख्या में वाहनों की पार्किंग होती है। हालांकि यहां पूर्व में भी पे पार्किंग की व्यवस्था का विरोध हो चुका है, अब देखना है कि नए सिरे से शुरू की जा रही इस व्यवस्था के लागू होने का क्या असर पड़ता है।


