Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नपा अध्यक्ष रोहित शुक्ला की मौजूदगी में संपन्न हुआ उपनयन संस्कार; अंश और अव्यांश ने धारण किया यज्ञोपवीत
- सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री साय का हेलीकॉप्टर
- उप मुख्यमंत्री शर्मा, वन मंत्री कश्यप एवं सांसद पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
- भोरमदेव जंगल सफारी: प्रकृति और रोमांच का नया ठिकाना
- ‘बगिया से बस्तर’ तक गूंजा सुशासन का स्वर-जनता से सीधा संवाद बना विश्वास का आधार
- सुशासन तिहार: चंदागढ़ में बरगद की छांव तले मुख्यमंत्री की जनचौपाल, योजनाओं के जमीनी सच से रूबरू हुए CM साय
- विशेष लेख : छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों से महकेगा नारी शक्ति का स्वावलंबन
- अनियंत्रित मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, PWD कर्मचारी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Author: Khabar World
*महिला लेखन समाज में सकारात्मक बदलाव का बन रहा सशक्त माध्यम* KWNS- रायपुर l रायपुर साहित्य उत्सव के पहले दिन लाला जगदलपुरी मण्डप में आयोजित साहित्यिक कार्यक्रम के प्रथम सत्र में “समकालीन महिला लेखन” विषय पर गहन एवं सार्थक परिचर्चा संपन्न हुई। इस सत्र में सुश्री इंदिरा दांगी, सुश्री श्रद्धा थवाईत, सुश्री जया जादवानी तथा सुश्री सोनाली मिश्र ने सहभागिता करते हुए महिला लेखन की बदलती भूमिका और उसकी सामाजिक प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि समकालीन महिला लेखन अब भावनाओं की अभिव्यक्ति के साथ ही समाज के यथार्थ, संघर्ष, असमानताओं और संवेदनाओं को सशक्त रूप में…
KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खनिज साधन विभाग के कार्यों एवं गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभाग की आगामी कार्ययोजना, खनिज अन्वेषण, खनिज ब्लॉक नीलामी, जिला खनिज न्यास (DMF), तकनीकी नवाचार तथा विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय कार्यों में हो रही प्रगति की सराहना करते हुए टिन पोर्टल के माध्यम से समय पर एवं नियमित भुगतान की व्यवस्था की विशेष प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से विभागीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ी है और…
KWNS – Raipur मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य में शिक्षकों की कमी को गंभीरता से लेते हुए 5000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उक्त शिक्षक भर्ती व्यापमं के माध्यम से की जाए तथा इसके लिए फरवरी 2026 तक विज्ञापन जारी किया जाए, ताकि समयबद्ध तरीके से नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण हो सके। बैठक में शिक्षक भर्ती परीक्षा–2023 से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि…
*लंबे समय से अधूरे सिंचाई परियोजनाओं को पूर्ण करने को लेकर मुख्यमंत्री सख्त* *मुख्यमंत्री ने जल संसाधन विभाग के कामकाज की उच्च स्तरीय समीक्षा की* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय कार्यों, संचालित परियोजनाओं तथा प्रस्तावित सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में लगातार बड़े निर्णय ले रही है और किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में हर संभव प्रयास किए…
*‘स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्’ थीम पर देश के पहले जनजातीय डिजिटल संग्रहालय का भव्य प्रदर्शन* *राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में प्रेस प्रीव्यू का आयोजन* KWNS – नई दिल्ली l गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर निकलने वाली छत्तीसगढ़ की झांकी इस वर्ष देशवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनने जा रही है। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को भव्य रूप में प्रस्तुत करेगी। रक्षा मंत्रालय द्वारा आज राष्ट्रीय रंगशाला कैंप में आयोजित प्रेस प्रीव्यू के दौरान राष्ट्रीय मीडिया के समक्ष…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ़ वोट बैंक के तौर पर किया और उन्हें देश की मुख्यधारा व राष्ट्रीय एकता से दूर रखा। सलीम राज ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति ने मुसलमानों को बदनाम करने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी कोई संदिग्ध गतिविधि सामने आती है तो कांग्रेस के कुछ नेता आतंकियों को लादेन भाईजान और मीरवाइज चाचा जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। वक़्फ़ बोर्ड…
निराकरण 14 फरवरी और अंतिम सूची का प्रकाशन 21 फरवरी को खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुन्दन कुमार ने निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (एस.आई.आर) अंतर्गत नाम जोड़ने के लिए 06 हजार 700 से अधिक फार्म 06 प्राप्त हुए हैं। वहीं नाम काटने के लिए 87 फार्म 07 प्राप्त हुए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 14 फरवरी तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा तथा 21 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
प्रतिमाह कमा रहीं 50 से 60 हजार रूपए खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखण्ड के ग्राम सांवतपुर की उषा जांगड़े स्वसहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर महिला उद्यमी बन गई है। कभी सीमित आय, घरेलू जिम्मेदारियों और आर्थिक असुरक्षा से जूझने वाली उषा जांगड़े आज आत्मविश्वास से भरी एक सफल महिला उद्यमी हैं, जो न केवल अपने परिवार का संबल बनी हैं, बल्कि समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन गई हैं। स्वसहायता समूह से जुड़ने से पहले उषा की आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। परिवार की दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करना भी कठिन था और सीमित आय…
भूपेश बघेल असम में भाजपा के अंत का दिवास्वप्न देख रहे हैं- संतोष पांडेय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल असम में भाजपा के अंत का दिवास्वप्न देख रहे हैं। पाण्डेय ने कहा कि आजकल मुद्दों की दरिद्रता के चलते राजनीतिक अस्तित्व के संकट से जू़झ रहे बघेल शायद स्मृतिलोप के दौर से भी गुजर रहे हैं। बघेल को यह तो कतई नहीं भूलना चाहिए कि जिन-जिन प्रदेशों की कमान उनको सौंपी गई थी, उन-उन प्रदेशों में कांग्रेस का बंटाधार हो चुका…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 214 वाहिनी सी.आर.पी.एफ. मुख्यालय परिसर दुगोली, बीजापुर में आज 23 जनवरी 2026 को एक भव्य सामूहिक गान का आयोजन किया गया। यह आयोजन देश के गौरवशाली इतिहास एंव सामूहिक चेतना को समर्पित राष्ट्र व्यापी समारोहों की श्रंखला का हिस्सा है। सामूहिक गायन कार्यक्रम में कमाण्डेन्ट के.डी. जोशी, 214 बटालियन के अन्य सदस्य एंव स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी मीडियम स्कूल, बीजापुर के स्कूली बच्चों ने एक स्वर में राष्ट्रीय गीत गाकर देश की एकता और अखण्डता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के. डी.…

