Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- महासमुंद में 1.5 करोड़ का ‘गैस कैप्सूल’ घोटाला: GPS ट्रैकिंग ने बेनकाब किया काली कमाई का नेटवर्क
- विशेष बच्चों की मुस्कान के लिए राज्यपाल की पहल: एम्स रायपुर में ‘स्वेच्छानुदान’ से संवर रही सेहत
- विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
- सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक- शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
- मुख्यमंत्री के दौरे से पहले पूर्ण हों सुशासन तिहार की तैयारियां- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बिलासपुर में मौसम का ‘यूटर्न’: न्यायधानी में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली बड़ी राहत
- सुकमा का गोगुंडा: बंदूक की गूंज से ‘विकास की किलकारी’ तक का ऐतिहासिक सफर
- ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। महासमुंद में एलपीजी गैस की कालाबाज़ारी का एक बड़ा और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 6 गैस कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन गैस की हेराफेरी कर लगभग 1.5 करोड़ रुपये का घोटाला अंजाम दिया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरा खेल मार्च के आखिरी सप्ताह से 6 अप्रैल 2026 के बीच सुनियोजित तरीके से किया गया, जिसमें ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स अभनपुर (उरला) के मालिक संतोष ठाकुर, डायरेक्टर सार्थक ठाकुर और प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव पर मिलीभगत के आरोप लगे हैं। आरोप है कि कैप्सूल वाहनों में भरी गैस को धीरे-धीरे निकालकर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उपचार को लेकर राज्यपाल श्री रमेन डेका द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उन्होंने एम्स के दंत रोग चिकित्सा विभाग को अपने स्वेच्छानुदान से 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी, जिसके माध्यम से इन बच्चों के दंत रोगों का उपचार किया जा रहा है। आज राज्यपाल ने एम्स पहुंचकर दंत रोग चिकित्सा विभाग का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने वहां उपचार के लिए आए विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए उन्होंने…
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में दिख रहा सकारात्मक बदलाव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विशेष पिछड़ी जनजातीय (PVTG) समुदायों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जशपुर जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है, जिससे सुदूर पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत पहाड़ी कोरवा सहित अन्य विशेष पिछड़ी जनजाति समुदायों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र को साकार करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में इस योजना को जिले में सुनियोजित तरीके से लागू किया गया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत जन समस्या निवारण शिविर आमजन, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत का माध्यम बन रहे हैं। इसी क्रम में सरगुजा जिले के ग्राम सखौली निवासी शिव कुमार दुबे के लिए यह शिविर खुशियों की नई किरण लेकर आया, जहां उनकी वृद्धावस्था पेंशन का आवेदन त्वरित स्वीकृत कर उन्हें लाभान्वित किया गया। जीविकोपार्जन में मिलेगी सहूलियत पेंशन स्वीकृति पत्र प्राप्त होने पर दुबे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बढ़ती उम्र में आर्थिक आत्मनिर्भरता चुनौतीपूर्ण होती है, लेकिन अब नियमित पेंशन से उनका जीवनयापन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। उप मुख्यमंत्री एवं बस्तर जिला प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों के लिए बस्तर जिला प्रशासन की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बालोद, बस्तर, दुर्ग तथा मानपुर-मोहला जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं जिला पंचायत सीईओ से विस्तृत चर्चा की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले सुशासन तिहार की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने शिविरों के माध्यम से आम जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने तथा शासन की योजनाओं का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शनिवार का दिन मौसम के लिहाज से काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे शहरवासियों को शनिवार दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी है। आंधी-तूफान और गरज-चमक के साथ हुई इस वर्षा से पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा शहर खुशनुमा माहौल में सराबोर हो गया है। शनिवार सुबह से ही शहर में तेज धूप और नमी के कारण उमस का स्तर काफी अधिक था। दोपहर करीब 2:30 बजे के बाद अचानक आसमान में काले…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित गोगुंडा पंचायत और उससे जुड़े मीचिगुड़ा गांव में बदलाव दिखने लगा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सलवाद के खात्मे के बाद प्रशासन ने जिस तरह इस क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने का बीड़ा उठाया, वह अब जमीन पर दिखने लगा है। एक करोड़ रुपये की लागत से यहां विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है, जहां कभी स्कूल और आंगनबाड़ी की कल्पना भी मुश्किल थी, वहां अब बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। पीडीएस भवन बन रहा है, ताकि राशन के लिए दूर-दूर भटकना न पड़े।…
घर-घर पीएनजी से मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति, समय और पैसे की बचत होगी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन की पूर्व सदस्य रत्नावली कौशल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में ‘छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि घरों तक पाइपलाइन से गैस पहुंचाने की यह नीति महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और ‘धुआं मुक्त रसोई’ के सपने को पूरा करने वाला ऐतिहासिक निर्णय है। रत्नावली कौशल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी…
दाढ़ी (बेमेतरा) सीसी रोड प्रकरण पर सख्त रुख: कलेक्टर को मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी क्षेत्र में हाल ही में निर्मित सीसी रोड के अल्प समय में ही क्षतिग्रस्त होने संबंधी प्रकाशित समाचार को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि विकास कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पूर्णतः अस्वीकार्य है। मुख्यमंत्री साय ने बेमेतरा की कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से दूरभाष पर चर्चा कर पूरे प्रकरण की विस्तृत एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले में तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के कारण भीषण गर्मी व लू भी चल रही है। भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों की वजह से आम लोगों के साथ ही पशु-पक्षियों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है, पक्षी तेज गर्मी सहन नहीं कर पा रहे हैं। जलस्त्रोत में आई कमी के कारण पक्षी मारे जा रहे हैं। जंगल में जल स्त्रोतों के सूखने से वन्य जीव आबादी इलाकों की ओर आ रहे हैं। कहीं भालुओं के समूह को गोठान की टंकी से प्यास बुझाते देखा जा रहा है तो कहीं वानरों का…

