Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। होली के मौके पर छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री ने नया रिकॉर्ड बना दिया। होली के दो दिनों में प्रदेश के मदिरा प्रेमी 1 अरब 79 करोड़ रुपये से ज्यादा की देसी और विदेशी शराब पी गए। जानकारी के अनुसार होली से एक दिन पहले 3 मार्च को ही 128 करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई, जो सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना ज्यादा है। वहीं 5 मार्च को भी 51 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी। स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन के एमडी पदुम सिंह एल्मा ने बताया कि सामान्य दिनों में प्रदेश…

Read More

नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बारनवापारा अभ्यारण्य के पास स्थित देवपुर रेंज में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नए नेचर कैंप मड हाउस (मिट्टी के घर) शुरू किए गए हैं। ये घर पारंपरिक तरीके से मिट्टी और प्राकृतिक सामग्रियों से बने हैं, जो सैलानियों को प्रकृति के करीब रहने का अनूठा और शांत अनुभव प्रदान करते हैं। नेचर कैंप मड हाउस से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार बलौदाबाजार वनमंडल के देवपुर वन परिक्षेत्र में ईको-पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ‘नेचर कैंप मड हाउस’ का शुभारंभ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम के पास ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे की है, जब आरोपी यशराज यादव और सुमित दुबे अपनी सफेद रंग की टाटा पंच कार से ट्रेलर का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक पर धौंस जमाते हुए गाड़ी के बिल्टी पेपर की मांग की। पेपर दिखाने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने रुपयों की मांग शुरू कर दी और देखते ही देखते चालक…

Read More

युवा शक्ति को नई उड़ान देगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने और जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का आयोजन 25 मार्च से 06 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर, सरगुजा और बस्तर के खेल मैदानों में होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस महत्वपूर्ण आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवा ही…

Read More

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ द्वारा 7 मार्च 2026 को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला अपने जीवन को बदल सकती है। आत्मविश्वास हो तो एक साधारण महिला भी अपने परिवार और समाज के लिए सफलता की नई मिसाल बन सकती है। ऐसे ही उत्तर बस्तर कांकेर जिले के जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के छोटे से गांव परवी की उजाला स्व-सहायता समूह की सदस्य श्रीमती क्रांतिबाई नेताम की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है। साधारण परिवार में रहने वाली क्रांति बाई के जीवन में कई कठिनाइयां थी। परिवार की जिम्मेदारियां, सीमित संसाधन और आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी।…

Read More

उम्मीद खो चुके परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-सक्ती। सक्ती जिले के ग्राम कोंमो निवासी मीना महंत को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट की एक नस में ब्लोकेज होने की बात कही गई तथा हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित मेकाहारा में रिफर किया गया। मेकाहारा में उनके स्वास्थ्य जाँच के पश्चात् डाक्टरों ने उनके हार्ट की सर्जरी कराने तथा सर्जरी में लगभग 05 लाख रुपये खर्च आने…

Read More

बिरगांव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम नगर निगम बिरगांव में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों को रंगों के इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष होली का उत्साह प्रदेश में और भी अधिक है, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा अन्नदाता किसानों के खातों में धान उपार्जन के अंतर की राशि अंतरित की गई है। इससे किसानों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर पूरे छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री साय ने वैभवी अग्रवाल, दर्शना सिंह बघेल, डायमंड सिंह ध्रुव, रौनक अग्रवाल और संजय डहरिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि इन होनहार बेटे-बेटियों की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं…

Read More

सकारात्मक बदलाव से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक संबल देने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रही है। इसी योजना के अंतर्गत जिले के नगरपालिका बलरामपुर के इंदिरा गांधी वार्ड क्रमांक 05 की निवासी सुमित्रा भगत ने महतारी वंदन योजना का लाभ लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की दिशा में सराहनीय पहल की है। शासन की इस योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सुमित्रा भगत को महतारी वंदन योजना अंतर्गत प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता…

Read More