खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा शोरूम के पास ट्रेलर चालक से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। घटना शुक्रवार तड़के करीब 3:10 बजे की है, जब आरोपी यशराज यादव और सुमित दुबे अपनी सफेद रंग की टाटा पंच कार से ट्रेलर का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने ट्रेलर को रुकवाया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर चालक पर धौंस जमाते हुए गाड़ी के बिल्टी पेपर की मांग की। पेपर दिखाने में असमर्थता जताने पर आरोपियों ने रुपयों की मांग शुरू कर दी और देखते ही देखते चालक का विवो मोबाइल, कवर में रखे 1000 रुपये नगद और गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को उनके वर्तमान ठिकाने अभिषेक विहार कॉलोनी, मंगला से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कार, लूटा गया मोबाइल और नकदी बरामद कर ली गई है। पकड़े गए आरोपियों में से एक मूल रूप से जांजगीर और दूसरा सारंगढ़ जिले का निवासी है, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Trending
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
- गंगा सप्तमी 22 या 23 अप्रैल कब ? स्नान मुहूर्त, पूजा विधि, आरती, नियम पूरी गाइड देखें


