Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मौसम : तपती गर्मी से राहत, अगले 4 दिनों तक बारिश और अंधड़ का अलर्ट
- दिल्ली दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC): राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 की तिथियों में बदलाव, अब जून में होगी परीक्षा
- आज बिलासपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री साय
- बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान ,मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई
- हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
- सचिव की कलेक्टरों को दो टूक : अवैध रेत खनन पर सख्ती से हो कार्रवाई, लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। आसमान में बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को कुछ जगहों पर बादल गरजने के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर जारी रहने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगले 4 दिनों तक सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बादल गरजने, वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई। सबसे ज्यादा गर्मी का सामना दुर्ग के लोगों ने किया, यहां 43.6…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली दौरे पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश में कई जगहों पर कांग्रेस की ओर से आयोजित बोरे बासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। बेमेतरा में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों का सम्मान किया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्रा ओमनी वर्मा को भी सम्मानित किया गया था। इस मौके पर पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व संसदीय सचिव गुरु दयाल सिंह बंजारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भूपेश बघेल ने कहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की नई समय-सारिणी जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन अब आयोग ने परीक्षा की तिथियों में बदलाव करते हुए इसे 06, 07, 08 और 09 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 प्रदेश के पांच जिला मुख्यालयों अम्बिकापुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और रायपुर में आयोजित की जाएगी। आयोग के अनुसार प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे राजधानी रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे, जहां मुख्यमंत्री ऑल इंडिया वुमेन हॉकी टूर्नामेंट में शामिल होंगे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे। जिले में आयोजित इस महिला हॉकी प्रतियोगिता को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री मैच का अवलोकन करेंगे और खिलाड़ियों से मुलाकात भी कर सकते हैं। इसके बाद शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर से वापस रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
*शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा में जनभागीदारी से मिली ऐतिहासिक उपलब्धि* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पंचायतों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे सतत प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब राज्य स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित पहलों के बीच जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के जनपद पंचायत वाड्रफनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत कछिया ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। ग्राम पंचायत कछिया ने सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत पीएआई 2.0 सर्वे के 9…
*जशपुर को मिलेगा आधुनिक दाबित सिंचाई प्रणाली का राष्ट्रीय मॉडल बनने का अवसर* KWNS – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृह ग्राम बगिया में समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के अंतर्गत बगिया दाबित उद्वहन सिंचाई प्रणाली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बगिया समृद्धि एम-कैड योजना केवल एक सिंचाई परियोजना नहीं, बल्कि “हर बूंद से अधिक उत्पादन” की…
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में जन-जन तक पहुंच रहा सुशासन
*मंत्रिगणों ने शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनी* *अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निदान के निर्देश* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ में सुशासन की अवधारणा को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में आज एक मई से सुशासन तिहार 2026 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 01 मई से 10 जून तक संचालित होने वाला यह अभियान शासन और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर पारदर्शी, त्वरित एवं संवेदनशील प्रशासन सुनिश्चित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के प्रथम दिवस प्रदेश के विभिन्न जिलों में जनसमस्या निवारण शिविरों…
खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद ने रेत आपूर्ति करने वाले प्रमुख 11 जिलों के कलेक्टरों के साथ की बड़ी वर्चुअल बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन और पारदर्शिता के अपने संकल्प के अनुरूप कार्य करते हुए खनिजों के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कर दिया है कि राजस्व क्षति और अवैध गतिविधि से जुड़े किसी भी मामले में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही उन्होंने आम लोगों को उचित दरों पर रेत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में अधिवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर दो पुलिस कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सहायक उप निरीक्षक धमेन्द्र कुमार भोई और आरक्षक विष्णु प्रसाद वर्मा ने अपनी लंबी सेवा पूरी करने के बाद 30 अप्रैल 2026 को विभाग से सेवानिवृत्ति ली। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भावपूर्ण माहौल में दोनों का सम्मान किया। सहायक उप निरीक्षक धमेन्द्र कुमार भोई वर्ष 1987 में आरक्षक के पद पर जिला दुर्ग में भर्ती हुए थे। अपने करीब 39 वर्षों के सेवा काल में उन्होंने थाना पुलगांव छावनी, कसडोल, धरसीवा, गुढ़ियारी, अजाक और यातायात शाखा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार में शामिल एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ, नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई 01 मई 2026 को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भिलाई क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित शिव मंदिर के पास कुछ व्यक्ति अवैध रूप…

