Author: Khabar World

KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l दुर्गा महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में कैडेट अंडर ऑफिसर गार्गी शर्मा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वर्ष 2024-25 में एनसीसी वायु सेना की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय एवं उल्लेखनीय योगदान देते हुए गार्गी शर्मा ने महाविद्यालय का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। गार्गी शर्मा ने राष्ट्रीय गणतंत्र दिवस परेड 2025, नई दिल्ली में सहभागिता कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। गणतंत्र दिवस परेड में चयन अपने आप में अत्यंत कठिन और गौरवपूर्ण प्रक्रिया होती है, जिसमें देशभर से चुनिंदा श्रेष्ठ कैडेट्स का चयन किया…

Read More

KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ में 20 नवम्बर 2025 से नवीन गाइडलाइन दरें लागू हैं। राज्य शासन द्वारा जिला मूल्यांकन समितियों को यह निर्देश दिया गया था कि आवश्यकता के अनुसार गाइडलाइन दरों में पुनरीक्षण के प्रस्ताव केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड को भेजे जा सकते हैं।इसी क्रम में बिलासपुर, कोरिया एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की जिला मूल्यांकन समितियों से संशोधित गाइडलाइन दरों के प्रस्ताव प्राप्त हुए। इन प्रस्तावों पर विचार हेतु उप महानिरीक्षक पंजीयन की अध्यक्षता में केंद्रीय मूल्यांकन बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में तीनों जिलों से प्राप्त प्रस्तावों का विस्तृत परीक्षण एवं समग्र समीक्षा की गई।विचार-विमर्श उपरांत केंद्रीय…

Read More

*व्यक्तिगत दुर्घटना पर 1.25 करोड़ रूपए का बीमा कवर* *हवाई दुर्घटना बीमा एक करोड़ रूपए* *बिटिया की शादी और बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए भी लाभ* KWNS – रायपुर l छत्तीसगढ़ सरकार के नियमित कर्मचारियों को आकर्षक एवं व्यापक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बैंक ऑफ महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ शासन के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते के तहत बैंक में वेतन खाता संचालित करने वाले राज्य सरकार के सभी नियमित कर्मचारियों को ‘गवर्नमेंट प्राइड सैलरी सेविंग स्कीम’ के अंतर्गत उन्नत निःशुल्क सुविधाएं एवं बीमा कवर प्रदान किए जाएंगे। समझौते के…

Read More

KWNS –  रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर नमन किया। उन्होंने कहा, आर्य समाज के संस्थापक, महान चिंतक, समाज सुधारक एवं वेदों के अमर उद्घोषक महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। स्वामी जी ने सत्य, ज्ञान, नारी सम्मान, सामाजिक समरसता और राष्ट्रबोध के माध्यम से भारतीय समाज को नई चेतना दी। उनका “वेदों की ओर लौटो” का संदेश आज भी राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।

Read More

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शैक्षणिक भ्रमण के लिए बस को दिखाई हरी झंडी KWNS -रायपुर।उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के समनापुर पुल के पास से डेयरी कोऑपरेटिव एवं अमूल डेयरी कोऑपरेटिव बनासकाठा गुजरात के शैक्षणिक भ्रमण पर जाने वाले पशुपालकों और बिहान की दीदियों की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने बस में पहुंचकर बिहान समूह की दीदियों एवं पशुपालकों से आत्मीय संवाद किया तथा भ्रमण के उद्देश्य और अपेक्षित सीख के संबंध में चर्चा की। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे बनासकाठा जाकर वहां की उन्नत व्यवस्थाओं को…

Read More

KWNS – रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर मुख्यालय महात्मा गांधी सदन में सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने नगर निगम जलकार्य विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू की विशेष उपस्थिति में नगर निगम रायपुर में नवगठित जलबोर्ड में सम्मिलित अधिकारियों नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौड, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा जुनियर, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, उपअभियंता योगेन्द्र साहू, शुभम तिवारी की उपस्थिति में नगर निगम जल बोर्ड के कार्य दायित्वो एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक बैठक कार्यालय कक्ष में ली एवं गर्मी की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर जलबोर्ड के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। सभापति ने जल बोर्ड अधिकारियों को रायपुर…

Read More

KWNS –  रायपुर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में पिछले 25 वर्षों में बिजली व्यवस्था की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। वर्ष 2000 में अविभाजित कोरिया जिले का हिस्सा रहे इस क्षेत्र में अब विद्युत उपभोक्ताओं, उपकेंद्रों, ट्रांसफार्मरों और लाइनों के नेटवर्क में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा लाभ कृषि, उद्योग और घरेलू उपभोक्ताओं को मिला है। वर्ष 2000 में जिले का भौगोलिक क्षेत्रफल 6,228 वर्ग किमी था, जो 2022 में पृथक जिला बनने के बाद 4,227 वर्ग किमी रह गया। क्षेत्रफल कम होने के बावजूद बिजली सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है। उपभोक्ता संख्या में…

Read More

KWNS –  कांकेर। आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के सफल संचालन एवं व्यापक तैयारी को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री संजीव कुमार टामक द्वारा जिला न्यायालय कांकेर के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिला स्तरीय बैठक ली गई। उक्त बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा उक्त बैठक में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम कमेटी के अंतर्गत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए आवश्यक प्रशासनिक, तकनीकी एवं…

Read More

KWNS – रायपुर। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत् राज्य के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र तेजी के साथ जगमग हो रही है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी श्री मनोज विश्वास योजना के सफल लाभार्थी बनकर दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। विश्वास ने अपने घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल बिजली बिल में उल्लेखनीय बचत की है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं, जो आमजन…

Read More

किसानों से 22,000 रुपये प्रति टन की दर से हो रही है सीधी खरीदी KWNS -रायपुर। खाद्य तेल में आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ में ऑयल पाम की खेती को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य में अब तक 10,796 हेक्टयर क्षेत्रों में ऑयल पाम की खेती हो रही है। जिसमें 7,315 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। जिला प्रशासन भी ऑयल पाम के लिए जमीन चिहांकित कर रकबा बढ़ाने प्रयासरत हैं। इसी क्रम में संचालक उद्यानिकी लोकेश कुमार ने दुर्ग एवं बेमेतरा जिलों के किसानों के खेतों का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की…

Read More